LIC AAO Prelims Result 2025: एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 licindia.in पर जारी, Direct Link
LIC AAO Prelims Exam Result 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ओर से असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

LIC AAO Result 2025 Download Link: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ओर से असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। एलआईसी भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 3 अक्टूबर 2025 और 7 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुई थी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 841 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। एलआईसी भर्ती के लिए मेंस परीक्षा की तिथि 8 नवंबर 2025 तय की गई है। आपको बता दें कि, कुल 7,760 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक चरण सफलतापूर्वक पास कर लिया है और अब वे बाद की मेंस परीक्षा में शामिल के पात्र हैं।
2. असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) स्पेशलिस्ट- 410 पद
3. असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) जर्नलिस्ट - 350 पद
एलआईसी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) मेन्स परीक्षा पैटर्न -
मेन्स परीक्षा के दो भाग होते हैं: ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव।
ऑब्जेक्टिव टेस्ट:
इसमें कुल 120 सवाल होते हैं और यह 300 अंकों का होता है।
इसके चार मुख्य विषय हैं: रीजनिंग एबिलिटी, डेटा एनालिसिस व इंटरप्रिटेशन, जनरल नॉलेज/करेंट अफेयर्स, और इंश्योरेंस व फाइनेंशियल मार्केट अवेयरनेस।
इस भाग के लिए 2 घंटे (120 मिनट) मिलते हैं और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
डिस्क्रिप्टिव टेस्ट:
यह अंग्रेजी भाषा (निबंध और पत्र लेखन) का पेपर 25 अंकों का होता है।
यह केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है, यानी इसके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ते हैं।
इस भाग के लिए 30 मिनट का समय मिलता है।
LIC AAO Result 2025: एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
जो अभ्यर्थी प्रीलिम्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए “Results” सेक्शन में जाना होगा।
3. इसके बाद आपको LIC AAO Result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
6. इसके बाद आप एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।




साइन इन