JSSC School Teacher Exam date : Jharkhand madhyamik acharya jharkhand JTMACCE exam date application cancelled JSSC : 1373 पदों पर झारखंड शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा जनवरी में, 26301 आवेदन रद्द, Career Hindi News - Hindustan
More

JSSC : 1373 पदों पर झारखंड शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा जनवरी में, 26301 आवेदन रद्द

JSSC School Teacher Exam date : झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 के मध्य में हो सकेगा। आयोग ने इस परीक्षा के लिए पहुंचे 26301 आवेदनों को रद्द कर दिया है।

Wed, 17 Dec 2025 06:15 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, रांची
share
JSSC : 1373 पदों पर झारखंड शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा जनवरी में, 26301 आवेदन रद्द

JSSC School Teacher Exam date : झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 के मध्य में हो सकेगा। 1373 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा की तिथि और केंद्र की जानकारी अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। इसके अलावा उनके रजिस्टर्ड ई-मेल पर भी यह सूचना दी जाएगी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। जल्द ही परीक्षा की तिथि और केंद्र की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा के लिए 27 जून से 27 जुलाई 2025 तक आवेदन लिये गये थे।

जेएसएससी ने रद्द कर दिए 26,301 आवेदन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इस परीक्षा के लिए पहुंचे 26301 आवेदनों को रद्द कर दिया है। इसमें 4832 वैसे आवेदन हैं जो सिर्फ रजिस्ट्रेशन पूरा कर सके थे। वहीं,121 वैसे हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन और शुल्क का भुगतान तो किया पर फोटो व हस्ताक्षर अपलोड नहीं किया।

इसके अलावा समान नाम, पिता का नाम व जन्मतिथि दर्ज कर एक से अधिक आवेदन करने वाले 572 आवेदन रद्द किए गए। वहीं शुल्क जमा नहीं करने वाले 20,776 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द किये गये।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।