JSSC Matric , Inter Level Exam : झारखंड मैट्रिक व इंटर लेवल भर्ती परीक्षा 2 घंटे की, MCQ प्रश्न होंगे
झारखंड सरकार ने मैट्रिक एवं इंटर स्तरीय परीक्षा के नए नियम जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी संशोधन नियमावली 10वीं, 12वीं और इंटरमीडिएट स्तर कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग अर्हता पद के लिए जारी की गई है।

झारखंड सरकार ने मैट्रिक एवं इंटर स्तरीय परीक्षा संचालन संशोधन नियमावली-2025 की अधिसूचना जारी की है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी संशोधन नियमावली 10वीं, 12वीं और इंटरमीडिएट स्तर कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग अर्हता पद के लिए जारी की गई है। इस संशोधन नियमावली का प्रमुख प्रावधान है कि परीक्षा प्रारंभिक व मुख्य स्तर की होगी। हालांकि किसी भी परीक्षा में 50 हजार से कम आवेदन होने पर सामान्यतः प्रारंभिक परीक्षा नहीं ली जाएगी। सीमा से अधिक छात्र रहने पर भी स्थिति के आधार पर सीधे मुख्य परीक्षा लेने के संबंध में जेएसएससी अंतिम निर्णय लेगा।
इस तरह चयन
प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर जेएसएससी छात्रों की मेधा सूची तैयार करेगा। इसके बाद कुल रिक्ति के 15 गुना विद्यार्थियों की मेधा क्रम में प्रारंभिक चयन सूची तैयार होगी। रिक्ति के 15 गुना से छात्र संख्या कम होने पर उस कोटि के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को भी मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए सभी कोटि के अंतिम चयनित अभ्यर्थी के बराबर प्राप्तांक लाने वाले शेष सभी को भी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए चयनित किया जाएगा।
प्रारम्भिक परीक्षा के पाठ्यक्रम में सामान्य ज्ञान से संबंधित पांच विषयों से संबंधित बहुविकल्पीय उत्तर आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर आधारित होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक के होंगे। सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा की भाषा हिन्दी एवं अंग्रेजी होगी।




साइन इन