JPSC Prelims Admit Card 2026 released, download from direct link at at jpsc.gov.in, Jharkhand Civil Services JPSC Prelims Admit Card 2026: झारखंड सिविल सेवा परीक्षा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 jpsc.gov.in पर आउट, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
More

JPSC Prelims Admit Card 2026: झारखंड सिविल सेवा परीक्षा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 jpsc.gov.in पर आउट, Direct Link

JPSC CSE Admit Card 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य के प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली ‘संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026’ के एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं।

Tue, 14 April 2026 09:57 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
JPSC Prelims Admit Card 2026: झारखंड सिविल सेवा परीक्षा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 jpsc.gov.in पर आउट, Direct Link

JPSC Civil Services Admit Card 2026 OUT: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य के प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली ‘संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026’ के एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। आज 14 अप्रैल की शाम से ही आयोग की वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी (DSP) जैसे प्रतिष्ठित पदों सहित कुल 103 रिक्तियों को भरा जाना है।

झारखंड के सभी 24 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही परीक्षार्थियों की धड़कनें तेज हो गई हैं और परीक्षा की घड़ी अब बेहद करीब है।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल: दो पालियों में होगा एग्जाम

JPSC प्रीलिम्स परीक्षा 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी और इसे दो अनिवार्य पेपरों में बांटा गया है। दोनों पेपर 200-200 अंकों के होंगे। अच्छी खबर यह है कि इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है, जिससे छात्र सभी प्रश्नों को हल करने का जोखिम उठा सकते हैं।

पेपर-I (सामान्य अध्ययन-I): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

पेपर-II (सामान्य अध्ययन-II): दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा संपन्न, मंत्रियों और विभागों से पूछे गए सवाल

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका

अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in या OTR पोर्टल jpscotr.com से डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  1. सबसे पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर "Admit Card for Combined Civil Services P.T. Examination-2025 (Advt. No. 01/2026)" के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

4. लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. इसे डाउनलोड करें और A4 साइज के पेपर पर कम से कम 2-3 प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एसएससी सेलेक्शन पोस्ट 14 भर्ती के आवेदन शुरू, 3003 वैकेंसी, पैटर्न में बदलाव

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट

परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए केवल एडमिट कार्ड ही काफी नहीं है। आपको ये चीजें साथ रखना अनिवार्य है:

रंगीन एडमिट कार्ड: साफ फोटो और डिटेल्स के साथ।

फोटो आईडी कार्ड: (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड (ओरिजिनल और फोटोकॉपी)।

पासपोर्ट साइज फोटो: दो रंगीन फोटो (जो आवेदन के समय अपलोड की गई थी)।

नीला/काला बॉल पेन: ओएमआर शीट भरने के लिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, CRPF कांस्टेबल के 9,195 पदों पर निकली भर्ती

महत्वपूर्ण निर्देश: इन बातों का रखें ध्यान

आयोग ने सख्त हिदायत दी है कि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या कैलकुलेटर परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना वर्जित है। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले अपने आवंटित केंद्र पर पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें। गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

झारखंड के युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है। 19 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाएंगे, जिसके बाद अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।