JPSC PCS : झारखंड सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, DSP की 42 और डिप्टी कलेक्टर की 28 वैकेंसी
JPSC Civil Services 2026 Notification : जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 103 पदों पर भर्ती के लिए किसी भी फील्ड के ग्रेजुएट अभ्यर्थी 31 जनवरी से 14 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

JPSC Civil Services 2026 Notification : जेपीएससी यानी झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक सीधी भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का विज्ञापन गुरुवार को जारी किया। 103 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी कल 31 जनवरी से 14 फरवरी शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सभी आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। शुल्क 16 फरवरी शाम 5 बजे तक जमा होंगे।जेपीएससी के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि 8 मार्च 2026 है। एक अगस्त 2026 अधिकतम और न्यूनतम उम्र सीमा का कट ऑफ डेट है। 103 अधिकारियों में अनारक्षित कोटि में 50, अनुसूचित जनजाति में 26, अनुसूचित जाति में 7, अत्यंत पिछड़ा में छह, पिछड़ा वर्ग में 8 व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में छह की नियुक्ति होगी। पदों में प्रमुख रूप से उप समाहर्ता (कार्मिक, सरकारी सुधार एवं राजभाषा विभाग), पुलिस उपाधीक्षक (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग) सहित अन्य प्रशासनिक सेवाएं शामिल हैं।
किस पद पर कितनी वैकेंसी
पुलिस उपाधीक्षक ( डीएसपी - DSP ) - 42 पद
उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) के 28 पद
सहायक नगर आयुक्त- 10 पद
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी - 10 पद
प्रोबेशन पदाधिकारी - 04
सहायक निदेशक (समाज कल्याण) 03 पद
जिला समादेष्टा, सहायक निबंधक और काराधीक्षक के 02-02 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
अधिकतम उम्र सीमा
1. अत्यंत पिछड़ा वर्ग /पिछड़ा वर्ग - 37 वर्ष
2. महिला (अनारक्षित/अत्यंत पिछड़ा वर्ग/पिछड़ा वर्ग , आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) - 38 वर्ष
3. अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति (पुरुष और महिला) - 40 वर्ष
4. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 35 वर्ष
5 बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PwBD) अपनी संबंधित श्रेणी में 10 वर्ष की छूट।
6 पूर्व सैनिक अपनी संबंधित श्रेणी में 5 वर्ष की छूट।
अधिकतम उम्र एवं न्यूनतम उम्र की गणना की तिथि 01.08.2026 के आधार पर की जाएगी।
योग्यता क्या है
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री।
चयन प्रक्रिया - प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू।
मेंस में 30 अंक का क्वालिफाइंग पेपर अनिवार्य
मेंस परीक्षा में 100 अंकों के हिन्दी-अंग्रेजी में अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 अंक लाना होगा। यह क्वालिफाइंग मॉर्क्स होगा। इसे अंतिम अंक में नहीं जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 950 अंकों की पांच अन्य पेपर की भी परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए किया जाएगा। मेंस के 950 व इंटरव्यू के 100 अंकों के आधार पर अंतिम रूप से रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
पुलिस उपाधीक्षक / जिला समादेष्टा / काराधीक्षक एवं प्रोबेशन पदाधिकारी पद के लिए
आवश्यक शारीरिक योग्यता :-
अनारक्षित /पिछड़ा तथा अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लम्बाई-165
से०मी० ।
अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के पुरूष उम्मीदवारों की न्यूनतम लम्बाई-162
से०मी० ।
अनारक्षित /पिछड़ा तथा अत्यन्त पिछड़ा वर्ग की महिलाओं की न्यूनतम लम्बाई-155 से०मी०
तथा
अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं की न्यूनतम लम्बाई-152 से०मी० ।
सामान्य एवं पिछड़ा तथा अति पिछड़ा वर्ग के पुरूष उम्मीदवारों के सीना की न्यूनतम माप बिना
फुलाये 81 से०मी० तथा अनुसूचित जन जाति एवं अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवारों के
सीना की न्यूनतम माप बिना फुलाये 79 से०मी० होगी
अहम तिथियां
- प्रारंभिक परीक्षा आठ मार्च को आयोजित की जाएगी।
- मुख्य परीक्षा दो, तीन व चार मई को
- इंटरव्यू 16, 17, 18 व 19 जून को होंगे।




साइन इन