JPSC Exam Dates JPSC has released the tentative dates of the examinations see details here JPSC Exam Dates : JPSC ने जारी की आगामी परीक्षाओं की संभावित तिथि, यहां देखें पूरी डिटेल, Career Hindi News - Hindustan
More

JPSC Exam Dates : JPSC ने जारी की आगामी परीक्षाओं की संभावित तिथि, यहां देखें पूरी डिटेल

झारखंड लोक सेवा आयोग ने कई आगामी परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी की है। आयोग ने बताया कि कई प्रतियोगिता परीक्षा अब अगले साल जनवरी से मार्च के बीच होगी।

Sat, 18 Oct 2025 03:44 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
JPSC Exam Dates : JPSC ने जारी की आगामी परीक्षाओं की संभावित तिथि, यहां देखें पूरी डिटेल

झारखंड लोक सेवा आयोग ने कई आगामी परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी की है। आयोग ने बताया कि कई प्रतियोगिता परीक्षा अब अगले साल जनवरी से मार्च के बीच होगी। वहीं, सहायक लोक अभियोजक बैकलाग नियुक्ति प्रारंभिक परीक्षा इसी साल 13 दिसंबर 2025 और नियमित नियुक्ति प्रारंभिक परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी। इसके अलावा छठी सीमित उप समाहर्ता लिखित परीक्षा अब अगले साल यानी 10-11 जनवरी 2026 को आयोजित होगी।

यहां देखें डिटेल्स
इसके अलावा फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा 22 से 24 जनवरी 2026 और सहायक वनरक्षी नियुक्ति मुख्य परीक्षा छह से नौ फरवरी तक आयोजित होगी। झारखंड लोक सेवा आयोग ने इसकी पूरी जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर शेयर की है।

JPSC Exam Dates

आयोग ने नगर विकास विभाग में प्रोजेक्ट मैनेजर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा की भी संभावित तिथि घोषित कर दी है, यह परीक्षा अगले वर्ष 21-22 फरवरी 2026 को होगी। आयोग ने लंबे समय बाद होमियोपैथी चिकित्सक नियुक्ति की लिखित परीक्षा की संभावित तिथि पांच से सात मार्च 2025 तक निर्धारित की है। हालांकि आयोग ने बताया कि ये संभावित तिथि है, जिसमें आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।