JoSAA : Toppers JEE Advanced Rankers Choose IIT Bombay BTech CSE in JoSAA First Round closing rank JoSAA : जेईई एडवांस्ड के टॉप 100 में से 73 ने चुना IIT बॉम्बे, BTech CSE की मारामारी बढ़ी, कितनी रैंक पर हुआ दाखिला, Career Hindi News - Hindustan
More

JoSAA : जेईई एडवांस्ड के टॉप 100 में से 73 ने चुना IIT बॉम्बे, BTech CSE की मारामारी बढ़ी, कितनी रैंक पर हुआ दाखिला

आईआईटी बॉम्बे में बीटेक सीएसई की क्लोजिंग रैंक 66 रही जो कि पिछले साल 68 थी। तगड़ी और मोटे पैकेज वाली प्लेसमेंट के चलते आईआईटी बॉम्बे का बीटेक सीएसई कोर्स टॉपरों की पहली पसंद रहा है।

Wed, 18 June 2025 10:26 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
JoSAA : जेईई एडवांस्ड के टॉप 100 में से 73 ने चुना IIT बॉम्बे, BTech CSE की मारामारी बढ़ी, कितनी रैंक पर हुआ दाखिला

आईआईटी बॉम्बे इस साल भी जेईई एडवांस्ड टॉपरों की पहली पसंद बना हुआ है। जेईई एडवांस्ड के टॉप 10 स्टूडेंट्स में 9 और टॉप 100 में से 73 ने इस प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान को चुना है। इस बार भी टॉपर आईआईटी बॉम्बे के बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कोर्स पर टूट कर पड़े। बीटेक सीएसई की क्लोजिंग रैंक 66 रही जबकि पिछले साल यह 68 थी। शीर्ष 100 स्टूडेंट्स से आगे के उम्मीदवारों में भी यही ट्रेंड देखा गया। शीर्ष 500 रैंक पाने वालों में से 185 को आईआईटी बॉम्बे में सीटें अलॉट की गई हैं। शीर्ष 1,000 की बात करें तो 258 को आईआईटी बॉम्बे में सीटें दी गई हैं। हालांकि जोसा ऑफिसर ने इन विद्यार्थियों की ब्रांच व स्पेशलाइजेशन को शेयर नहीं किया, लेकिन आईआईटी-बी में पिछले वर्षों में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग सबसे पसंदीदा कोर्स रहा है।

हालांकि आईआईटी बॉम्बे में सबसे ज्यादा टॉपर आए हैं, लेकिन दिल्ली, मद्रास, खड़गपुर और कानपुर समेत अन्य आईआईटी संस्थानों में भी अच्छी संख्या में हाई स्कोरर हैं। नए संस्थानों में आईआईटी हैदराबाद की लोकप्रियता बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, जहां इस साल शीर्ष 500 में से 5 उम्मीदवारों ने इसे चुना है।

JoSAA द्वारा जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार 23 IIT में 18,160 सीटें उपलब्ध हैं। इस साल JoSAA के लिए कुल 2,58,765 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 1,91,935 पुरुष, 66,829 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति शामिल हैं। जेईई एडवांस्ड पास कुल 3,001 उम्मीदवारों ने जोसा के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, जिनमें शीर्ष 10 रैंक में से एक और शीर्ष 1,000 में से दो शामिल हैं।

आईआईटी बॉम्बे

- बीटेक सीएसई की क्लोजिंग रैंक 66 रही जो कि पिछले साल 68 थी।

- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की ओपनिंग रैंक 106 और क्लोजिंग 418 रही।

- मैकेनिकल इंजीनियरिंग की ओपनिंग रैंक 490 और क्लोजिंग 1766 रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्री BTech ऑफर के बावजूद IIT कानपुर फिर न बन सका JEE टॉपरों की पसंद

आईआईटी दिल्ली

- बीटेक सीएसई की ओपनिंग रैंक 24 रही और क्लोजिंग 125 रही। आबु धाबी कैंपस की ओपनिंग रैंक 1169 और क्लोजिंग 1346 रही।

- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की ओपनिंग रैंक 365 रही और क्लोजिंग 591 रही।

आईआईटी मद्रास

- बीटेक सीएसई की ओपनिंग रैंक 79 रही और क्लोजिंग 171 रही।

- एआई व डाटा एनालिटिक्स - ओपनिंग रैंक 102 रही और क्लोजिंग 292 रही।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।