JoSAA counselling Result 2025: iit nit iit btech admission josaa first seats allotment result opening closing rank JoSAA : BTech के लिए जोसा काउंसलिंग फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, कई IIT व NIT में ब्रांच चेंज बंद, Career Hindi News - Hindustan
More

JoSAA : BTech के लिए जोसा काउंसलिंग फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, कई IIT व NIT में ब्रांच चेंज बंद

JoSAA counselling Result 2025: बीटेक में दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग फर्स्ट राउंड सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी josaa.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

Sat, 14 June 2025 10:27 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
JoSAA : BTech के लिए जोसा काउंसलिंग फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, कई IIT व NIT में ब्रांच चेंज बंद

JoSAA counselling Result 2025: बीटेक में दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग फर्स्ट राउंड सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इंजीनियरिंग करना चाह रहे विद्यार्थी josaa.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें किस संस्थान में कौन से कोर्स की सीट अलॉट हुई है। जोसा काउंसलिंग से देश के कुल 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी व 47 जीएफटीआई मिलाकर 127 इंजीनियरिंग कॉलेजों की 62853 सीटों पर दाखिला होगा। इसमें 23 आईआईटी की 18160 सीटें, 31 एनआईटी की 24525, 26 ट्रिपलआईटी की 9940 एवं 47 जीएफटीआई की 10228 सीटें शामिल हैं। विद्यार्थी जिन्हें प्रथम राउंड सीट आवंटन में किसी भी कॉलेज का सीट आवंटन होगा, उन्हें 14 से 18 जून के बीच ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी।

जिन विद्यार्थियों को प्रथम राउंड में सीट का आवंटन होगा, उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सीट एक्सेपटेंस फीस जमा करना आवश्यक है, अन्यथा वे काउंसलिंग राउंड से बाहर हो जाएंगे। विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग के समय फ्रीज, फ्लॉट एवं स्लाइड का विकल्प चुन सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करवानी होगी। यह फीस सामान्य, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी के लिए 30 हजार, एससी-एसटी व शारीरिक विंकलांग विद्यार्थियों के लिए 15 हजार रुपए रखी गई है। सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करवाने के बाद विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों को स्केन कर अपलोड करना होगा।

अहम डॉक्यूमेंट

आवश्यक दस्तावेजों में विद्यार्थी को 10वीं एवं 12वीं की अंक तालिका, कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज, मेडिकल सर्टिफिकेट, कैंसिल चेक कॉपी, जेईई-मेन या एडवांस्ड का प्रवेश पत्र स्केन कर अपलोड करना होगा। ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के विद्यार्थियों को कैटेगिरी दस्तावेज 1 अप्रेल 2025 के बाद का स्केन कर अपलोड करना होगा। अपलोड किए गए दस्तावेजों का जोसा वैरीफिकेशन अथोरिटी द्वारा वैरीफिकेशन होने के उपरान्त ही आवंटित सीट कन्फर्म की जाएगी। विद्यार्थियों को 19 जून तक दस्तावेजों में कमी की सूचना मिलने पर उनका रेस्पॉन्स दे कमी पूरी करनी होगी, अन्यथा आवंटित सीट निरस्त हो जाएगी।

समझें फ्रीज, फ्लॉट व स्लाइड का मतलब

विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में फ्रीज, फ्लॉट व स्लाइड का विकल्प दिया जाएगा। यदि विद्यार्थी प्रथम राउंड में आवंटित सीट से संतुष्ट हैं और आगे काउंसिलिंग में भाग नहीं लेना चाहते हैं तो फ्रीज विकल्प चुन सकता है। वे विद्यार्थी जो आगे की काउंसलिंग में भी भाग लेना चाहते हैं, उन्हें फ्लॉट एवं स्लाइड का विकल्प चुनना होगा। फ्लॉट विकल्प द्वारा विद्यार्थी को उसकी मिली हुई कॉलेज पर च्वाइस फिलिंग के दौरान कॉलेज वरीयता सूची में भरी हुई किसी भी कॉलेज की ब्रांच में अपवर्ड मूवमेंट का एवं स्लाइड विकल्प द्वारा विद्यार्थी को उसकी मिली हुई कॉलेज के ऊपर कॉलेज वरीयता सूची में भरी हुई उसी कॉलेज की ब्रांच में अपवर्ड मूवमेंट का मौका मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT, NIT, IIIT समेत विभिन्न संस्थानों के BTech की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक जारी

12 आईआईटी ने इस साल ब्रांच चेंज के विकल्प किए बंद

काफी विद्यार्थी हर वर्ष जेईई-एडवांस के रिजल्ट के आधार पर टाप-सात आईआईटी में लोअर ब्रांच लेकर ब्रांच अपग्रेड करने का सपना लेकर प्रवेश लेते हैं। परंतु पिछले कई वर्षों में कई शीर्ष आईआईटीज ने ब्रांच चेंज के विकल्प को बंद कर दिया है। इस वर्ष 12 आईआईटी इनमें बाम्बे, मंडी, खड़गपुर, हैदराबाद, मद्रास, पटना, धनबाद, वाराणसी, जम्मू एवं धारवाड़ आईआईटी ऐसे हैं, इन्होंने ब्रांच चेंज का विकल्प बंद कर दिया है। इसके अतिरिक्त 11 आईआईटी जिनमें दिल्ली, इंदौर, जोधपुर, कानपुर, गांधीनगर, रूड़की, रूपड़, भिलाई, गोवा, पलक्कड़ एवं तिरूपति ने अभी भी ब्रांच चेंज के विकल्प को रखा हुआ है।

एनआइटी में ब्रांच चेंज का विकल्प

32 एनआइटी में से 11 एनआइटी ने ब्रांच चेंज का विकल्प दिया हुआ है, जिनमें जालंधर, भोपाल, अगरतला, दुर्गापुर, गोवा, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, उत्तराखंड एवं नागपुर शामिल हैं, इसके अतिरिक्त 21 एनआइटी में प्रमुख एनआइटी जयपुर, इलाहाबाद, कालीकट, सूरतकल, कुरूक्षेत्र, तिरछी, वारंगल, सूरत जैसे एनआइटी ने ब्रांच चेंज के विकल्प को हटा दिया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।