JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 25 फरवरी तक करें आवेदन
JEE Main 2026 Session 2 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन 2 (अप्रैल सत्र) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 1 फरवरी 2026 से शुरू कर दी है।

JEE Main Session 2 Registration 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों (IIT, NIT, IIIT) में दाखिले की राह देख रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन 2 (अप्रैल सत्र) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 1 फरवरी 2026 से शुरू कर दी है। जो छात्र इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर या प्लानिंग कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें और समय
अपरैल सत्र की परीक्षा उन छात्रों के लिए एक और सुनहरा मौका है जो जनवरी सत्र में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए या जो पहली बार परीक्षा में बैठ रहे हैं।
रजिस्ट्रेशन शुरू: 1 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2026 (रात 9:00 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
परीक्षा की तारीखें: 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 (संभावित: 2 से 9 अप्रैल)
एडमिट कार्ड: परीक्षा से 3 दिन पहले जारी होंगे।
आवेदन शुल्क का विवरण
एनटीए ने विभिन्न श्रेणियों के लिए शुल्क निर्धारित किया है:
सामान्य/OBC/EWS (पुरुष): 1000 रुपये
सामान्य/OBC/EWS (महिला): 800 रुपये
SC/ST/PwD/थर्ड जेंडर: 500 रुपये (यदि आप एक से अधिक पेपर जैसे B.Tech और B.Arch दोनों के लिए आवेदन करते हैं, तो शुल्क दोगुना हो जाएगा।)
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बड़े बदलाव
इस साल एनटीए ने सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं:
लाइव फोटो कैप्चर : अब उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान वेबकैम के जरिए अपनी लाइव फोटो क्लिक करनी होगी। पुरानी फोटो अपलोड करना ही काफी नहीं होगा।
आधार कार्ड का मिलान: रजिस्ट्रेशन के समय आधार डेटा का स्कूल रिकॉर्ड से मिलान अनिवार्य है। ई-केवाईसी के जरिए विवरण अपने आप फैच किए जाएंगे।
सत्र 1 के उम्मीदवारों के लिए: जिन छात्रों ने पहले सत्र (जनवरी) के लिए आवेदन किया था, उन्हें फिर से पूरी जानकारी भरने की जरूरत नहीं है। वे अपने पुराने 'एप्लीकेशन नंबर' और 'पासवर्ड' से लॉगिन कर सीधे सत्र 2 के लिए शुल्क भुगतान कर सकते हैं।
संभावित कट-ऑफ और एक्सपर्ट सलाह
सत्र 1 की परीक्षाओं के विश्लेषण के बाद विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण कट-ऑफ में हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है। सामान्य श्रेणी के लिए संभावित कट-ऑफ 93 से 95 परसेंटाइल के बीच रहने की उम्मीद है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय के सर्वर लोड से बचने के लिए 25 फरवरी से पहले ही अपना फॉर्म भर लें। आवेदन के बाद 'कंफर्मेशन पेज' को संभाल कर रखना न भूलें।




साइन इन