JAC Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, लाखों छात्र कर रहे इंतजार jac board 12th result 2026 live updates marksheet download direct link kab aayega jharkhand board 12th result - career news
More
Hindi NewsकरियरJAC Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, लाखों छात्र कर रहे इंतजार

JAC Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, लाखों छात्र कर रहे इंतजार

jac board 12th result 2026: झारखंड बोर्ड (JAC) 12वीं रिजल्ट 2026 का ऐलान जल्द ही कर सकता है। अगर अपने भी परीक्षा दी है तो स्कोरकार्ड सबसे पहले चेक करने का यहां जानें तरीका।

JAC Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, लाखों छात्र कर रहे इंतजार

jac board 12th result 2026 live updates marksheet download direct link kab aayega jharkhand board 12th result

Himanshu Tiwari| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 27 Apr 2026 11:16 PM
हमें फॉलो करें

JAC Board 12th Result 2026: अगर आपने भी इस साल झारखंड बोर्ड से जेएसी 12वीं की परीक्षा दी है, तो अब राहत की सांस लेने का वक्त एकदम करीब आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) इसी हफ्ते किसी भी पल 12वीं बोर्ड परीक्षा (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। इस साल तकरीबन 3 लाख 75 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। ये परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक चली थीं। अब नतीजों की बारी है। झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजों के पल पल के अपडेट्स के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ...

लाइव हिन्दुस्तान पर आसानी से पाएं अपना रिजल्ट

अगर आप चाहते हैं कि जैसे ही रिजल्ट जारी हो आपको मैसेज के जरिए आपका रिजल्ट हासिल हो तो आप लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर रिजल्ट आसानी से पा सकते हैं।
यहां देखें लिंक

JAC झारखंड 12वीं साइंस इंटर रिजल्ट 2026

JAC झारखंड 12वीं कॉमर्स इंटर रिजल्ट 2026

JAC झारखंड 12वीं आर्ट्स इंटर रिजल्ट 2026

कैसे चेक करें झारखंड बोर्ट 12वीं का रिजल्ट

  • स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले आपको झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com ओपन करें। यही वे प्लेटफॉर्म हैं जहां से आप सुरक्षित और सही रिजल्ट देख सकते हैं।

  • स्टेप 2: रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद आपको “JAC 12वीं रिजल्ट 2026” का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही आप रिजल्ट पेज पर पहुंच जाएंगे।

  • स्टेप 3: लॉगिन डिटेल दर्ज करें

अब आपके सामने एक लॉगिन विंडो खुलेगी। यहां आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। यह जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर दी गई होती है, इसलिए पहले से तैयार रखें।

  • स्टेप 4: सबमिट कर देखें रिजल्ट

रोल नंबर और रोल कोड भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा, जिसमें आपके विषयवार अंक भी शामिल होंगे।

  • स्टेप 5: मार्कशीट डाउनलोड करें

रिजल्ट देखने के बाद अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें। यह आगे एडमिशन या अन्य कामों में काम आएगा।

27 Apr 2026, 09:28:06 PM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: अगर ऑफिशियल साइट क्रैश हो जाए?

जब JAC बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 लाइव होगा तो ज़्यादा ट्रैफिक वेबसाइट को स्लो कर सकता है। ऐसे में छात्रों को कतई नहीं घबराना है। स्टूडेंट्स को सब्र से इंतजार करना चाहिए, बाद में रिफ्रेश करना चाहिए और दूसरे ऑफिशियल लिंक ट्राई करने चाहिए।

27 Apr 2026, 08:33:42 PM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: जानें रिजल्ट चेक करने का सही तरीका

जैक बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 देखने का सही तरीका जान लीजिए। इसे चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाना होगा। फिर वेबसाइट के होम पेज पर 12th रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा। अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करने के साथ ही इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकेंगे।

27 Apr 2026, 07:39:11 PM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: कितने नंबर पर कौन सा डिवीजन

झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 60% से अधिक अंक पाने पर छात्र को 1st डिवीजन मिलेगा। 45 से 60 परसेंट अंक प्राप्त करने पर 2nd डिवीजन और 33 से 45% अंक प्राप्त करने पर 3rd डिवीजन मिलेगा।

27 Apr 2026, 07:13:34 PM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: अगर एक सब्जेक्ट में फेल हो गए, तो क्या होगा?

रिजल्ट आने के बाद अक्सर कई स्टूडेंट्स कम स्कोर को लेकर या फिर फेल हो जाने के चलते परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर कोई स्टूडेंट एक पेपर क्लियर नहीं कर पाता है, तो JAC बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद कम्पार्टमेंट या सप्लीमेंट्री के ऑप्शन खुल सकते हैं।

27 Apr 2026, 06:02:51 PM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: जानें कब जारी हो सकता है रिजल्ट?

बीते साल झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 31 मई, 2025 को कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम) का परिणाम जारी किया गया था। सूत्रों के अनुसार, इस साल कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। जिसके बाद छात्र और छात्राएं ऑफिसियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर अपना रोल कोड, रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट देख पाएंगे।

27 Apr 2026, 04:26:03 PM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates:बिना स्मार्टफोन के कीपैड फोन से ऐसे देखें रिजल्ट

जिन छात्र या उनके माता पिता के पास स्मार्टफोन नहीं है, उन्हें चिंता करने की कतई जरूरत नहीं हैं। वे कीपैड फोन से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको कीपैड मोबाइल में Result <स्पेस> JAC 12th<स्पेस> रोल नंबर <स्पेस>, रोल कोड लिखकर 562630 पर भेजना होगा। मैसेज भेजने के कुछ देर बाद बोर्ड की ओर से आपका रिजल्ट भेज दिया जायेगा।

27 Apr 2026, 02:00:45 PM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: JAC 12वीं रिजल्ट 2026: रोल नंबर और रोल कोड में क्या फर्क? ऐसे समझें

JAC 12वीं रिजल्ट चेक करते समय कई छात्र रोल नंबर और रोल कोड को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं, जबकि दोनों ही जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल होते हैं। रोल नंबर छात्र का व्यक्तिगत परीक्षा नंबर होता है, जो हर स्टूडेंट के लिए अलग होता है। वहीं, रोल कोड स्कूल या परीक्षा केंद्र की पहचान संख्या होती है। रिजल्ट देखने के लिए इन दोनों डिटेल्स का सही-सही भरना जरूरी होता है। ये दोनों जानकारी JAC 12वीं के एडमिट कार्ड पर पहले से ही प्रिंट होती हैं, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट चेक करते समय अपना एडमिट कार्ड साथ रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

27 Apr 2026, 01:45:44 PM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: JAC 12वीं में फेल होने पर क्या करें? जानें सप्लीमेंट्री और दोबारा परीक्षा के नियम

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: JAC 12वीं परीक्षा में अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसे छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प होता है, जिसमें वे उन्हीं विषयों की दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। वहीं, अगर कोई छात्र दो से अधिक विषयों में फेल होता है, तो उसे अगले साल पूरी परीक्षा फिर से देनी होगी, जिसे वह रेगुलर या प्राइवेट कैंडिडेट के रूप में दे सकता है। इसलिए छात्रों को अपने परिणाम के अनुसार सही विकल्प चुनकर आगे की तैयारी करनी चाहिए।

27 Apr 2026, 01:34:14 PM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: इन वेबसाइट्स और ऐप्स पर कर सकेंगे चेक

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: JAC 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपने नतीजे कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा results.nic.in पर भी स्कोरकार्ड चेक किया जा सकता है। डिजिटल सुविधाओं के तहत छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट और मार्कशीट एक्सेस कर सकते हैं, जिससे कहीं से भी रिजल्ट देखना आसान हो जाता है।

27 Apr 2026, 11:49:51 AM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: रोल नंबर नहीं मिल रहा? ऐसे करें तुरंत पता

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: JAC 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड जरूरी होता है। अगर किसी छात्र को अपना रोल नंबर या रोल कोड याद नहीं है, तो वह अपने JAC 12वीं एडमिट कार्ड में इसे आसानी से देख सकता है, क्योंकि उसी पर दोनों डिटेल्स पहले से दर्ज होती हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले ही जारी किया जाता है। अगर किसी कारणवश एडमिट कार्ड नहीं मिल रहा है, तो छात्रों को तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए, जहां से उन्हें आवश्यक जानकारी और सहायता मिल सकती है।

27 Apr 2026, 11:25:02 AM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: JAC 12वीं स्कोरकार्ड में गलती दिखे तो क्या करें? तुरंत ऐसे कराएं सुधार

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: JAC 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद अगर किसी छात्र को अपनी मार्कशीट या स्कोरकार्ड में नाम, जन्मतिथि, अंक या अन्य व्यक्तिगत जानकारी में कोई गलती दिखाई देती है, तो उसे तुरंत अपने स्कूल के प्रिंसिपल और JAC बोर्ड कार्यालय को इसकी सूचना देनी चाहिए। सुधार के लिए छात्रों से एडमिट कार्ड, स्कूल रिकॉर्ड और आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होते ही अपनी सभी डिटेल्स ध्यान से जांच लें, ताकि किसी भी त्रुटि को समय रहते ठीक कराया जा सके।

27 Apr 2026, 10:39:03 AM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: बाहर पढ़ाई के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: JAC 12वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद जो छात्र झारखंड से बाहर उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं, उन्हें अपनी मार्कशीट के साथ माइग्रेशन सर्टिफिकेट की भी जरूरत होती है। यह दस्तावेज दूसरे राज्य या यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अनिवार्य माना जाता है। माइग्रेशन सर्टिफिकेट पाने के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि आमतौर पर इसकी प्रक्रिया स्कूल के माध्यम से ही पूरी होती है। इस सर्टिफिकेट को जारी होने में कुछ हफ्तों का समय लग सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दें, ताकि आगे एडमिशन में किसी तरह की परेशानी न हो।

27 Apr 2026, 09:47:42 AM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: स्क्रूटनी के बाद बदल सकता है डिवीजन, जानें नियम

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट में स्क्रूटनी कराने के बाद छात्रों के अंकों में बदलाव संभव होता है। अगर रीचेकिंग के दौरान किसी विषय में नंबर बढ़ जाते हैं, तो इसका सीधा असर कुल प्रतिशत पर पड़ता है। ऐसे में छात्र का डिवीजन भी बदल सकता है, यानी थर्ड से सेकेंड या सेकेंड से फर्स्ट डिवीजन में सुधार हो सकता है। इसलिए जिन छात्रों को अपने अंकों पर संदेह है, उनके लिए स्क्रूटनी का विकल्प फायदेमंद साबित हो सकता है।

27 Apr 2026, 09:08:35 AM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: घर बैठे ऐसे करें चेक, जानिए आसान स्टेप

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट छात्र बेहद आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं। होमपेज पर दिए गए JAC 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन विंडो खुलेगी, जहां आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब आपका JAC 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करके PDF के रूप में सेव कर सकते हैं, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।

27 Apr 2026, 08:38:12 AM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: रीचेकिंग के लिए ऑफलाइन आवेदन का विकल्प नहीं

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट के बाद जो छात्र अपने अंकों की पुनः जांच (रीचेकिंग) कराना चाहते हैं, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि इसके लिए ऑफलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। आमतौर पर रीचेकिंग या स्क्रूटनी के लिए आवेदन केवल आधिकारिक JAC वेबसाइट या स्कूल लॉगिन सिस्टम के माध्यम से ही स्वीकार किए जाते हैं। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह के ऑफलाइन फॉर्म या प्रक्रिया पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करें।

27 Apr 2026, 08:12:31 AM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: जैक 12वीं परिणाम: ऐसे करें आसानी से रिजल्ट चेक

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: जैक 12वीं परिणाम छात्र कई तरीकों से देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी नतीजे आधिकारिक वेबसाइट जैक रिजल्ट्स डॉट कॉम और जैक डॉट झारखंड डॉट गव डॉट इन पर चेक किए जा सकते हैं। इसके अलावा छात्र एसएमएस सेवा और DigiLocker के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं, जिससे उन्हें इंटरनेट धीमा होने पर भी आसानी रहती है।

27 Apr 2026, 07:46:32 AM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: स्क्रूटनी के बाद क्या बदल सकती है डिवीजन?

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: जैक 12वीं परिणाम में यदि स्क्रूटनी के बाद किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं, तो उसकी डिवीजन भी बदल सकती है। बोर्ड द्वारा स्क्रूटनी के दौरान कॉपियों की दोबारा जांच की जाती है, जिसमें जोड़ की गलती, बिना जांचे उत्तर या अंक दर्ज करने में त्रुटियां सुधारी जाती हैं। ऐसे में यदि कुल अंक बढ़ जाते हैं, तो छात्र की फर्स्ट, सेकेंड या थर्ड डिवीजन की स्थिति बेहतर हो सकती है।

27 Apr 2026, 07:41:55 AM IST

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: 3.75 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

JAC Board 12th Result 2026 Live Updates: झारखंड में इस साल झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित JAC 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में करीब 3.75 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था और अब सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। तय कार्यक्रम के अनुसार थ्योरी परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुई थीं, जिसके बाद से छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

27 Apr 2026, 07:30:01 AM IST

jac board 12th result 2026 live updates: नंबरों से असंतुष्ट छात्र ऐसे करा सकेंगे स्क्रूटनी

jac board 12th result 2026 live updates: JAC 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे बोर्ड के जरिए रीचेकिंग या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह प्रक्रिया जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होने की उम्मीद है, जहां छात्र ऑनलाइन फॉर्म भरकर प्रति विषय 750 रुपये शुल्क देकर आवेदन कर पाएंगे। स्क्रूटनी के दौरान बोर्ड कॉपियों में टोटलिंग की गलती, बिना जांचे उत्तर और अंकों की एंट्री में त्रुटियों की जांच करेगा, और अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो संशोधित अंक जारी किए जाएंगे।

27 Apr 2026, 07:19:10 AM IST

jac board 12th result 2026 live updates: टॉपर्स पर रहेंगी सबकी निगाहें

jac board 12th result 2026 live updates: हर साल की तरह इस बार भी ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में कौन बाज़ी मारता है। क्या इस बार भी लड़कियां, लड़कों को पछाड़ते हुए टॉपर्स की लिस्ट में अपना दबदबा बनाएंगी? ये सब कुछ आपको इसी लाइव ब्लॉग में सबसे पहले जानने को मिलेगा। जैसे ही बोर्ड की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी, हम टॉपर्स के नाम, उनका पासिंग परसेंटेज और ज़िलेवार आंकड़े सीधे आप तक पहुंचाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।