Indian Navy Agniveer Recruitment: भारतीय नौसेना में अग्निवीर बनने का मौका, 10वीं और 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर
Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना ने देश के गौरवशाली बेड़े का हिस्सा बनने के इच्छुक युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती 2027 बैच की घोषणा कर दी है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया joinindiannavy.gov.in पर 14 मार्च से शुरू हो रही है।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना ने देश के गौरवशाली बेड़े का हिस्सा बनने के इच्छुक युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती 2027 बैच की घोषणा कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अग्निवीर SSR (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट), MR (मैट्रिक रिक्रूट) और पहली बार SSR मेडिकल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नौसेना में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (INET) 2026 की चुनौती को पार करना होगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 14 मार्च से शुरू हो रही है।
पदों का विवरण और पात्रता
भारतीय नौसेना ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए योग्यता के कड़े मानक तय किए हैं:
अग्निवीर SSR: इसके लिए उम्मीदवार का 12वीं (10+2) पास होना अनिवार्य है। मुख्य विषयों में गणित और फिजिक्स के साथ केमिस्ट्री, बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में से कोई एक विषय होना चाहिए।
अग्निवीर MR: इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास (मैट्रिक) रखी गई है। इसमें रसोइया (Chef), स्टीवर्ड और हाइजीनिस्ट जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं।
अग्निवीर SSR (मेडिकल): यह एक विशेष श्रेणी है, जिसमें 12वीं पास उम्मीदवार जिनके पास मेडिकल क्षेत्र से संबंधित योग्यता है, वे आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा और वैवाहिक स्थिति
अग्निवीर भर्ती के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त आयु और वैवाहिक स्थिति है। हर एक पद के लिए आयु सीमा अलग-अलग है। इसके अलावा, केवल अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी ही इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। सेवा के दौरान भी उन्हें अविवाहित रहने की शर्त का पालन करना होगा।
चयन प्रक्रिया: INET 2026 की भूमिका
नौसेना में चयन की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी:
प्रथम चरण (INET): यह एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
द्वितीय चरण (PFT और मेडिकल): शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT), लिखित परीक्षा (जो केंद्र पर होगी) और अंतिम मेडिकल जांच से गुजरना होगा। शारीरिक परीक्षा में दौड़, उठक-बैठक और पुश-अप्स जैसे परीक्षण शामिल होते हैं।
अग्निवीर योजना के लाभ
चयनित उम्मीदवारों को 4 साल की सेवा अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान उन्हें आकर्षक मासिक पैकेज, जोखिम और कठिनाई भत्ते के साथ-साथ वर्दी और यात्रा भत्ता भी मिलेगा। 4 साल की सेवा पूरी होने पर उन्हें 'सेवा निधि' पैकेज दिया जाएगा। साथ ही, 25% अग्निवीरों को उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर नौसेना में स्थायी कैडर के रूप में सेवा जारी रखने का अवसर भी मिल सकता है।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in पर जाकर 'Register' बटन पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और फिर फॉर्म में अपनी शैक्षणिक जानकारी और फोटो अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।




साइन इन