Indian Army Vacancy 2025: for jee main 12th pcm pass Indian Army Recruitment joinindianarmy tes Bharti apply JEE Main देने वालों के लिए इंडियन आर्मी में निकली भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा, मिलेगा 18 लाख का पैकेज, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Main देने वालों के लिए इंडियन आर्मी में निकली भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा, मिलेगा 18 लाख का पैकेज

Indian Army Vacancy 2025: इंडियन आर्मी ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 14 अक्तूबर 2025 से शुरू होगी। www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Thu, 9 Oct 2025 07:04 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
JEE Main देने वालों के लिए इंडियन आर्मी में निकली भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा, मिलेगा 18 लाख का पैकेज

Indian Army Vacancy 2025: इंडियन आर्मी ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम भर्ती ( 10+2 TECHNICAL ENTRY SCHEME 55 ) का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 14 अक्तूबर 2025 से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए 13 नवंबर तक www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 12वीं पीसीएम छात्र और जेईई मेन 2025 में बैठने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेकर सेना में अफसर बन सकेंगे। इस भर्ती (कमिशंड ऑफिसर- 10+2 टीईएस - 55 कोर्स - जुलाई 2026) के लिए अविवाहित पुरुष ही इसके लिए एप्लाई कर सकते हैं।

चयनित होने के बाद उम्मीदवारों की 4 साल की ट्रेनिंग (3 + 1 ) होगी। इसमें चार साल का कोर्स करवाया जाएगा। इंजीनियरिंग की डिग्री मिलेगी। चार साल के कोर्स के बाद लेफ्टिनेंट की रैंक और परमानेंट कमिशन दिया जाएगा।

योग्यता- फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही जेईई मेन 2025 में शामिल हुआ होना चाहिए।

आयु सीमा- साढ़े 16 साल से साढ़े 19 साल।

चयन प्रक्रिया - आवेदन शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सफल छात्रों को मेडिकल एग्जाम देना होगा।

आवेदन फीस - कोई शुल्क नहीं

अन्य अहम बातें

- ट्रेनिंग चार साल की होगी। इस दौरान इंजीनियरिंग डिग्री करवाई जाएगी।

- ट्रेनिंग में 56100 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।

- कमिशंड होने के बाद सीटीसी 17-18 लाख का मिलेगा। लेवल-10 की सैलरी मिलेगी।

- आवेदन फॉर्म का सेल्फ अटेस्टेड प्रिंट आउट स्वयं उम्मीदवार द्वारा एसएसबी साक्षात्कार के लिए सेलेक्शन सेंटर पर ले जाया जाना अनिवार्य है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, JAC 10th 12th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।