Indian Army Day Wishes photos images: happy army day messages quotes sena diwas shayari sms sena diwas Indian Army Day Wishes , Photos : इंडियन आर्मी डे पर शुभकामना संदेश, फोटो मैसेज, SMS व शायरी, सेना के शौर्य को करें सलाम, Career Hindi News - Hindustan
More

Indian Army Day Wishes , Photos : इंडियन आर्मी डे पर शुभकामना संदेश, फोटो मैसेज, SMS व शायरी, सेना के शौर्य को करें सलाम

Indian Army Day 2026 Wishes , Messages , Quotes : इस बार भारतीय सेना अपना 78वां आर्मी डे मना रही है। सेना आज जयपुर में परेड कर अपनी ताकत दिखाएगी। आज आप भी भारतीय थल सेना दिवस पर ये मैसेज और तस्वीरें शेयर कर करें सेना को सलाम -

Thu, 15 Jan 2026 06:58 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
Indian Army Day Wishes , Photos : इंडियन आर्मी डे पर शुभकामना संदेश, फोटो मैसेज, SMS व शायरी, सेना के शौर्य को करें सलाम

Indian Army Day 2026 Wishes , Messages , Quotes : हर साल भारत में 15 जनवरी का दिन थल सेना दिवस ( इंडियन आर्मी डे ) के तौर पर मनाया जाता है। इस बार भारतीय सेना अपना 78वां आर्मी डे मना रही है। युद्ध हो, देश में किसी बड़ी त्रासदी के आने के बाद रेस्क्यू करना हो या आपातकाल स्थिति में जल्द से जल्द जरूरतमंद लोगों के पास मदद पहुंचाने का काम हो, इंडियन आर्मी हर जगह मुस्तैदी के साथ काम करती है। आज का दिन इंडियन आर्मी के जज्बे, बहादुरी, शौर्य और अदम्य साहस को सलाम करने का दिन है। अब सवाल यह है कि इंडियन आर्मी डे के लिए 15 जनवरी का दिन ही क्यों चुना गया। दरअसल भारतीय थल सेना का गठन ब्रिटिश हुकूमत के अधीन किया गया था। यह तब बनी थी जब भारत पर अंग्रेजों का राज था। इंडियन आर्मी के वरिष्ठ अधिकारी अंग्रेज ही हुआ करते थे। 1947 में जब मुल्क आजाद हुआ तो उसके बाद भी सेना के वरिष्ठ अधिकारी ब्रिटिश मूल के ही थे। लेकिन यह चलन 1949 में खत्म हो गया। 15 जनवरी, 1949 के दिन केएम करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने । फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर (ब्रिटिश मूल के) से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। आजादी के बाद सेना के पहले दो चीफ ब्रिटिश मूल के बने थे।

भारतीय सेना के लिए एक बहुत ही खास पल था जब देश की सेना का नेतृत्व किसी भारतीय के हाथ में पहुंचा था। इसी वजह से हर साल 15 जनवरी के ही दिन भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है । इस खास दिन की याद में उत्सव मनाने के लिए 15 जनवरी को आर्मी डे पर भव्य आर्मी डे परेड का आयोजन होता है जो इस बार पुणे में होगा।

आज आप भी भारतीय थल सेना दिवस पर ये मैसेज और तस्वीरें शेयर कर करें सेना को सलाम

'फरिश्ते सिर्फ आसमान में नहीं रहते,

जमीन-ए-हिन्द पर उन्हें जवान कहते हैं!'

Happy Indian Army Day

भारतीय सैनिकों की वीरता, शौर्य, साहस के सामने दुश्मनों ने हमेशा घुटने टेके हैं। मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीरों को प्रणाम।

थल सेना दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है इंडियन आर्मी डे, जानें क्या है इस बार खास

अपना घर छोड़कर सरहद को अपना ठिकाना बना लिया

जान हथेली पर रखकर देश की हिफाजत को धर्म बना लिया

Happy Indian Army Day

happy army day wishes

ये बात हवाओं को बताए रखना

रोशनी होगी, बस चिरागों को जलाए रखना

लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की

ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना

Happy Indian Army Day

शौर्य, वीरता, पराक्रम, अदम्य साहस और बलिदान के प्रतीक भारतीय सेना के सभी वीरों को नमन।

Happy Indian Army Day

आओ सेना और वीर जवानों का सम्मान करें

शहीदों की कुर्बानी और शहादत को याद करें

जो मर मिटे देश पर, उन्हें सर झुकाकर सलाम करें

Happy Indian Army Day

happy army day wishes

सरहद पर बनके यमराज

दुश्मन कांपे सुन आवाज निगाहें रखे जैसे बाज

दम ऐसा जैसे बादलों की गाज

Happy Indian Army Day

कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना

कभी तपती धूप में जल के देख लेना

कैसे होती है हिफाजत मुल्क की

कभी सरहद पर चलकर देख लेना

Happy Indian Army Day

भारतीय सेना के बहादुर जवानों, पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को थल सेना दिवस की शुभकामनाएं। मातृभूमि की रक्षा में सदैव तत्पर वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य व सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूं।

happy army day wishes

भारत का वीर जवान हूं मैं

शौर्य, वीरता, पराक्रम से भरा हूं मैं

जख्मों से भरा सीना है मेरा

लेकिन दुश्मनों के लिए चट्टान हूं मैं

Happy Indian Army Day

अदम्य साहस और शौर्य के साथ देश की रक्षा करने वाले हमारे वीर जवानों और सभी देशवासियों को सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय सेना के पराक्रम और वीरता को मैं नमन करता हूं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।