IIT Patna BTech and MTech students get 32 lakh salary package job offers campus placement IIT : आईआईटी के BTech व MTech के छात्रों को 32 लाख तक का पैकेज, किस कंपनी ने दी क्या सैलरी, Career Hindi News - Hindustan
More

IIT : आईआईटी के BTech व MTech के छात्रों को 32 लाख तक का पैकेज, किस कंपनी ने दी क्या सैलरी

आईआईटी पटना में फ्लिपकार्ट ने बुधवार को आईआईटी पटना के तीन छात्रों को 32.57 लाख प्रति वर्ष का पैकेज दिया। एचसीएल टेक्नोलॉजिज 14 छात्रों को 20 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद हेतु चयन किया।

Fri, 27 June 2025 07:32 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
IIT : आईआईटी के BTech व MTech के छात्रों को 32 लाख तक का पैकेज, किस कंपनी ने दी क्या सैलरी

IIT Campus Placement 2025: आईआईटी पटना में 2025 बैच की प्लेसमेंट प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। प्लेसमेंट के इस अंतिम चरण में भी संस्थान के छात्र-छात्राओं की मेधा का जलवा रहा है। मल्टीनेशनल ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बुधवार को आईआईटी पटना के तीन छात्रों को 32.57 लाख प्रति वर्ष का पैकेज दिया। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजिज ने रिकॉर्ड संख्या में छात्रों का अच्छे पैकेज पर चयन किया है। इससे पहले, कैंपस प्लेसमेंट के पहले चरण में फ्लिपकार्ट ने आईआईटी पटना के 2025 के स्नातक छात्रों को 14 ऑफर भी दिए थे, जिसमें 10 छात्रों ने 32.57 लाख प्रति वर्ष का पैकेज हासिल किया। अन्य चार छात्रों ने उनके प्रदर्शन और नौकरी की प्रोफाइल के आधार पर 16 लाख प्रति वर्ष का पैकेज प्राप्त किया है।

एचसीएल टेक्नोलॉजिज ने जून 2025 में एक बार फिर आईआईटी पटना में प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिया और इस बार अब तक का सबसे बड़ी संख्या में छात्रों का चयन किया। एचसीएल टेक्नोलॉजिज 14 छात्रों को 20 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद हेतु चयन किया। इन चयनित 26 छात्रों में से 3 बीटेक और 23 एमटेक के छात्र शामिल हैं। ये छात्र जो कंप्यूटर साइंस, विद्युत अभियन्त्रण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, गणित और कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों से हैं। इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान में हर्ष का माहौल है। आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने सभी चयनित छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज व अन्य कंपनियों को संस्थान की प्रतिभा में विश्वास रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रिपलआईटी के बीटेक छात्र को मिला रिकॉर्ड 1.45 करोड़ का पैकेज

कुलसचिव प्रो. एके ठाकुर, एसोसिएट डीन (रिसोर्स) डॉ. एनके तोमर, और एसोसिएट चेयर डॉ. रिशव सिंह सहित संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने छात्रों को बधाई दी है। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर कृपाशंकर सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन मूल्यांकन, दो तकनीकी साक्षात्कार और एक एचआर राउंड शामिल रहा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।