IIT Madras Education Now Easier, Students Get Many Scholarships IIT Madras Scholarships: IIT मद्रास में पढ़ाई अब हुई और भी आसान, छात्रों को मिलती हैं कई स्कॉलरशिप, Career Hindi News - Hindustan
More

IIT Madras Scholarships: IIT मद्रास में पढ़ाई अब हुई और भी आसान, छात्रों को मिलती हैं कई स्कॉलरशिप

IIT Madras Scholarships: आईआईटी मद्रास अपने होनहार और जरूरतमंद स्टूडेंट्स को सालाना स्कॉलरशिप दे रहा है। यह मदद या तो ट्यूशन फीस में छूट के रूप में दी जाती है या सीधे स्टूडेंट्स के बैंक खाते में आर्थिक सहायता के तौर पर जमा की जाती है।

Wed, 22 Oct 2025 10:53 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
IIT Madras Scholarships: IIT मद्रास में पढ़ाई अब हुई और भी आसान, छात्रों को मिलती हैं कई स्कॉलरशिप

IIT Madras Scholarships: देश के टॉप एजुकेशन इंस्टीट्यूट में से एक, आईआईटी मद्रास (IIT Madras) अपने होनहार और जरूरतमंद स्टूडेंट्स को सालाना स्कॉलरशिप दे रहा है। यह मदद या तो ट्यूशन फीस में छूट के रूप में दी जाती है या सीधे स्टूडेंट्स के बैंक खाते में आर्थिक सहायता के तौर पर जमा की जाती है। NIRF रैंकिंग में लगातार नंबर 1 पर रहा यह इंस्टीट्यूट पढ़ाई के साथ-साथ सभी स्टूडेंट्स को मौका देने में भी आगे है।

जरूरतमंद स्टूडेंट्स के लिए खास स्कॉलरशिप स्कीम

आईआईटी मद्रास ने उन छात्रों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं जिनके माता-पिता की सालाना आय एक निश्चित सीमा के अंदर है

इंस्टीट्यूट फ्री स्टूडेंटशिप- जिन स्टूडेंट्स के परिवार की सालाना आय 4.50 लाख रुपये या उससे कम है, वे इसके लिए योग्य हैं। यह स्कीम 25 फीसदी छात्रों को मिलती है और इसमें ट्यूशन फीस में 67 फीसदी तक की छूट दी जाती है।

इंस्टीट्यूट SC/ST स्कॉलरशिप- एससी/एसटी कैटेगरी के जिन स्टूडेंट्स के परिवार की आय 4.50 लाख रुपये या कम है, उन्हें यह फायदा मिलता है। इसमें ट्यूशन फीस में पूरी छूट के साथ फ्री मेस खाना और हर महीने 250 रुपये का पॉकेट अलाउंस भी दिया जाता है।

मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप- इस स्कॉलरशिप स्कीम में 4.50 लाख रुपये से कम आय वाले छात्रों को ट्यूशन फीस में 67 फीसदी की छूट मिलती है।

इंस्टीट्यूट नोटेशनल प्राइज- यह प्राइज JEE रैंक के आधार पर 7 प्रतिशत स्टूडेंट्स को दिया जाता है और इसमें 1,000 रुपये की एकमुश्त राशि मिलती है।

गिरीश रेड्डी स्कॉलरशिप- इसमें सबसे टॉप JEE रैंक लाने वाले या स्कूल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को सालाना 25,000 रुपये दिए जाते हैं, बशर्ते परिवार की आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

सभी स्कॉलरशिप का लाभ जारी रखने के लिए छात्रों को हर सेमेस्टर में न्यूनतम 5.0 GPA बनाए रखना जरूरी है, जबकि गिरीश रेड्डी स्कॉलरशिप के लिए 8.0 GPA आवश्यक है। इन पहलों से मेधावी छात्रों को बिना किसी आर्थिक रुकावट के अपनी पढ़ाई पूरी करने का अवसर मिलेगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।