IIT Madras Announces Summer Fellowship Programme 2026 for Engineering & Science Students IIT Madras Summer Fellowship 2026: IIT मद्रास समर फेलोशिप 2026, इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए बेहतरीन मौका, Career Hindi News - Hindustan
More

IIT Madras Summer Fellowship 2026: IIT मद्रास समर फेलोशिप 2026, इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए बेहतरीन मौका

IIT Madras Summer Fellowship 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के लिए अपने प्रतिष्ठित 'समर फेलोशिप प्रोग्राम 2026' की घोषणा कर दी है।

Mon, 2 Feb 2026 05:47 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
IIT Madras Summer Fellowship 2026: IIT मद्रास समर फेलोशिप 2026, इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए बेहतरीन मौका

IIT Madras Summer Fellowship 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के लिए अपने प्रतिष्ठित 'समर फेलोशिप प्रोग्राम 2026' की घोषणा कर दी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्रों को रिसर्च के प्रति जागरूक करना और उन्हें विश्व स्तरीय लैब में काम करने का अनुभव प्रदान करना है।

इस दो महीने की फेलोशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चयनित छात्रों को न केवल सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें वित्तीय सहायता के रूप में स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

क्या है फेलोशिप का उद्देश्य?

आईआईटी मद्रास का यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है जो इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, ह्यूमैनिटीज या साइंस के क्षेत्र में अपनी रुचि रखते हैं। फेलोशिप के दौरान छात्र आईआईटी मद्रास के अनुभवी फैकल्टी मेंबर्स के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं। इससे उन्हें रिसर्च की बारीकियों को समझने में मदद मिलती है।

योग्यता और पात्रता

इस फेलोशिप के लिए केवल वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो वर्तमान में ग्रैजुएशन या पोस्ट-ग्रैजुएश के तीसरे या चौथे वर्ष में हैं।

शैक्षणिक रिकॉर्ड: उम्मीदवार का पिछला शैक्षणिक रिकॉर्ड शानदार होना चाहिए।

कोर्स: छात्र इंजीनियरिंग (B.E./B.Tech), विज्ञान (B.Sc/M.Sc), या प्रबंधन और मानविकी के विषयों से जुड़े होने चाहिए।

संस्थान: छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से हो सकते हैं (गैर-आईआईटी छात्र भी आवेदन के पात्र हैं)।

स्टाइपेंड और अवधि

चयनित उम्मीदवारों को 6,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह फेलोशिप अधिकतम दो महीने की अवधि के लिए होगी। इस राशि का उद्देश्य छात्रों के व्यक्तिगत खर्चों को कवर करना है, जबकि वे परिसर में रिसर्च कार्यों में व्यस्त रहते हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

आईआईटी मद्रास ने आवेदन के लिए एक निश्चित समय सीमा तय की है:

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: मार्च के मध्य तक (सटीक तिथि के लिए आधिकारिक पोर्टल sfp.iitm.ac.in देखें)।

फेलोशिप की अवधि: मई से जुलाई 2026 के बीच।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है-

आधिकारिक वेबसाइट sfp.iitm.ac.in पर जाएं।

अपना रजिस्ट्रेशन करें और शैक्षणिक विवरण भरें।

अपनी रुचि के रिसर्च क्षेत्र का चुनाव करें।

अपना रिज्यूमे और जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान (यदि लागू हो) कर फॉर्म सबमिट करें।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक प्रदर्शन, उनके द्वारा प्रस्तुत रिसर्च टॉपिक और फैकल्टी की सिफारिशों के आधार पर किया जाएगा। चयनित छात्रों की लिस्ट अप्रैल 2026 के आसपास आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।