IIT Delhi scholarships 2025 IIT Delhi Offers These Scholarships to Students, Fee Waivers Available for Students IIT Delhi scholarships 2025: आईआईटी दिल्ली देती है स्टूडेंट्स को ये स्कॉलरशिप, इन छात्रों को मिलेगी फीस में छूट, Career Hindi News - Hindustan
More

IIT Delhi scholarships 2025: आईआईटी दिल्ली देती है स्टूडेंट्स को ये स्कॉलरशिप, इन छात्रों को मिलेगी फीस में छूट

IIT Delhi scholarships 2025: आईआईटी दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए स्कॉलरशिप और आर्थिक सहायता स्कीम की घोषणा कर दी है। ये स्कॉलरशिप ट्यूशन फीस माफ करने या सीधे आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती हैं।

Tue, 28 Oct 2025 04:18 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
IIT Delhi scholarships 2025: आईआईटी दिल्ली देती है स्टूडेंट्स को ये स्कॉलरशिप, इन छात्रों को मिलेगी फीस में छूट

IIT Delhi scholarships 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए स्कॉलरशिप और आर्थिक सहायता स्कीम की घोषणा कर दी है। इन योजनाओं का उद्देश्य योग्य और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बिना किसी आर्थिक परेशानी के अच्छी शिक्षा प्रदान करना है। आईआईटी दिल्ली हर साल मेधावी और जरूरतमंद दोनों तरह के छात्रों को स्कॉलरशिप देता है। ये स्कॉलरशिप ट्यूशन फीस माफ करने या सीधे आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती हैं।

स्कॉलरशिप स्कीम-

IIT दिल्ली ने कई तरह की वित्तीय सहायता स्कॉलरशिप स्कीम शुरू की हैं जिनमें से कुछ प्रमुख हैं-

मेरिट-कम-मीन्स (MCM) स्कॉलरशिप-

यह आईआईटी दिल्ली की सबसे पॉपुलर स्कीम है। इसका फायदा BTech, MA, MSc और MPP जैसे कोर्सेज के उन छात्रों को मिलता है, जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये तक है। इंस्टीट्यूट में लगभग 25% छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य होते हैं। छात्रों को 4,000 रुपये प्रति माह की राशि और पूरी ट्यूशन फीस की माफी मिलती है।

इंस्टीट्यूट फ्री स्टूडेंट्सशिप और फीस में छूट-

जो छात्र MCM की पात्रता रखते हैं, लेकिन 25% की सीमा से बाहर हो जाते हैं, उन्हें भी 'इंस्टीट्यूट फ्री स्टूडेंट्सशिप' के तहत ट्यूशन फीस में छूट मिल सकती है। SC, ST और PwD (दिव्यांग) छात्रों को पारिवारिक आय की परवाह किए बिना पूरी ट्यूशन फीस से छूट मिलती है। जिन छात्रों के परिवार की आय 8 लाख रुपये से कम है, उन्हें हॉस्टल किराया और मेस शुल्क में भी छूट मिलती है, साथ ही 1,000 रुपये प्रति माह पॉकेट मनी भी दी जाती है।

डोनर-फंडेड स्कॉलरशिप-

इंस्टीट्यूट की स्कीम्स के अलावा, 120 से अधिक दानदाताओं द्वारा वित्त पोषित स्कॉलरशिप भी उपलब्ध हैं। इन स्कॉलरशिप की राशि 25,000 रुपये से 1 लाख रुपये प्रति वर्ष तक होती है। इनमें ABB, बटि फाउंडेशन, ज्ञान स्कॉलरशिप और IITDAA स्कॉलरशिप जैसी स्कीम्स शामिल हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता, नवीनीकरण की प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथियों की अधिक जानकारी के लिए IIT दिल्ली के आधिकारिक पोर्टल को जरूर देखें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।