IIT Computer Science Engineering Dreaming of Computer Science at Top IITs Here is the JEE Rank You Need to Secure a Seat IIT CSE Admission: IIT में कंप्यूटर साइंस का सपना? जानिये कितनी रैंक पर खुलेगा किस्मत का ताला, Career Hindi News - Hindustan
More

IIT CSE Admission: IIT में कंप्यूटर साइंस का सपना? जानिये कितनी रैंक पर खुलेगा किस्मत का ताला

IIT Computer Science Engineering: हर साल लाखों छात्र इस उम्मीद में JEE की परीक्षा देते हैं कि उन्हें IIT के कंप्यूटर साइंस विभाग में जगह मिल सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉम्बे, दिल्ली या मद्रास जैसे टॉप संस्थानों में इस कोर्स के लिए कितनी तगड़ी प्रतिस्पर्धा होती है?

Sun, 1 Feb 2026 08:39 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
IIT CSE Admission: IIT में कंप्यूटर साइंस का सपना? जानिये कितनी रैंक पर खुलेगा किस्मत का ताला

IIT Computer Science Engineering Admission 2026: देश के भविष्य के इंजीनियरों के लिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) सबसे पसंदीदा ऑप्शन बनी हुई है। हर साल लाखों छात्र इस उम्मीद में JEE की परीक्षा देते हैं कि उन्हें आईआईटी (IIT) के कंप्यूटर साइंस विभाग में जगह मिल सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉम्बे, दिल्ली या मद्रास जैसे टॉप संस्थानों में इस कोर्स के लिए कितनी तगड़ी प्रतिस्पर्धा होती है?

अगर आप टॉप 5 आईआईटी में कंप्यूटर साइंस पढ़ना चाहते हैं, तो आपकी रैंक महज कुछ सौ के भीतर होनी चाहिए।

टॉप आईआईटी और रैंक का गणित

आईआईटी में दाखिला JEE Advanced की रैंक के आधार पर होता है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों (ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक) के एनालिसिस से यह साफ है कि टॉप IIT में कंप्यूटर साइंस की सीटें बिजली की गति से भर जाती हैं:

IIT बॉम्बे: इसे छात्रों की पहली पसंद माना जाता है। यहां कंप्यूटर साइंस के लिए क्लोजिंग रैंक आमतौर पर 60 से 70 के बीच सिमट जाती है। यानी अगर आप टॉप 50 में नहीं हैं, तो यहां दाखिला मुश्किल है।

IIT दिल्ली: दूसरे नंबर पर रहने वाले इस संस्थान में क्लोजिंग रैंक 115 से 120 के आसपास रहती है।

IIT मद्रास और IIT कानपुर: इन दोनों संस्थानों में अगर आपकी रैंक 200 से 250 के भीतर है, तो ही आप कंप्यूटर साइंस की सीट की उम्मीद कर सकते हैं।

IIT खड़गपुर और IIT रुड़की: यहां दाखिले के लिए आपकी रैंक 500 के भीतर होनी अनिवार्य है।

क्यों है कंप्यूटर साइंस की इतनी डिमांड?

डिजिटल क्रांति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में कंप्यूटर साइंस के इंजीनियरों की मांग दुनिया भर में है।

भारी-भरकम पैकेज: आईआईटी से कंप्यूटर साइंस करने वाले छात्रों को सालाना 50 लाख से 2 करोड़ रुपये तक के शुरुआती पैकेज मिलते हैं।

करियर ग्रोथ: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल जैसी दिग्गज कंपनियां इन्हीं छात्रों को प्राथमिकता देती हैं।

भविष्य की तकनीक: डेटा साइंस और मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्रों में रिसर्च के लिए यह सबसे बेहतरीन आधार है।

एडमिशन की प्रक्रिया: स्टेप-बाय-स्टेप

केवल JEE Main पास करना काफी नहीं है। आईआईटी तक पहुंचने का रास्ता दो चरणों से होकर गुजरता है:

JEE Main: पहले आपको इस परीक्षा में टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों में जगह बनानी होगी।

JEE Advanced: इसके बाद इस कठिन परीक्षा में हाई स्कोर हासिल करना होगा।

JoSAA काउंसलिंग: अंत में, अपनी रैंक के आधार पर आपको काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान कॉलेज और ब्रांच का चुनाव करना होगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपकी रैंक 1,000 से 5,000 के बीच है, तो भी आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप IIT इंदौर, IIT गांधीनगर या IIT हैदराबाद जैसे नए और उभरते हुए आईआईटी में कंप्यूटर साइंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।