ICAI CA Exam May 2026 dates Announced at icai.org check complete exam schedule here ICAI CA Exam May 2026: आईसीएआई सीए मई 2026 परीक्षा की तारीखें जारी, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल, Career Hindi News - Hindustan
More

ICAI CA Exam May 2026: आईसीएआई सीए मई 2026 परीक्षा की तारीखें जारी, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

ICAI CA Exam May 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए मई 2026 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 3 मार्च, 2026 से होगी।

Sun, 14 Dec 2025 06:49 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
ICAI CA Exam May 2026: आईसीएआई सीए मई 2026 परीक्षा की तारीखें जारी, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

ICAI CA Exam May 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (icai) ने सीए मई 2026 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। आईसीएआई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आईसीएआई सीए मई फाउंडेशन कोर्स 2026 की परीक्षा का आयोजन 14,16,18 और 20 मई 2026 को किया जाएगा। तो वहीं, आईसीएआई सीए मई इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा 3 मई से 13 मई तक आयोजित होंगी। आईसीएआई सीए मई फाइनल कोर्स की परीक्षा 2 से 12 मई 2026 तक आयोजित होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर ऑफिशियल नोटिस को चेक कर सकते हैं।

आईसीएआई सीए मई फाइनल परीक्षा 2026-

आईसीएआई सीए मई फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षा 2,4 और 6 मई 2026 को आयोजित होगी। वहीं, सीए फाइनल ग्रुप 2 की परीक्षा का आयोजन 8,10 और 12 मई 2026 को किया जाएगा। आईसीएआई सीए मई फाइनल 2025 परीक्षा में पेपर 1 से लेकर पेपर 5 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। पेपर 6 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा।

आईसीएआई सीए मई इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-

आईसीएआई सीए मई इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 3,5 और 7 मई 2026 को आयोजित होगी। वहीं, सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 2 की परीक्षा का आयोजन 9,11 और 13 मई 2026 को किया जाएगा। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

आईसीएआई सीए मई फाउंडेशन परीक्षा 2026-

आईसीएआई सीए मई फाउंडेशन कोर्स 2026 की परीक्षा का आयोजन 14,16,18 और 20 मई 2026 को किया जाएगा। आईसीएआई सीए मई फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके अलावा पेपर 3 और पेपर 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

ICAI CA May 2026 Exam Schedule Direct Link

आईसीएआई सदस्यों के लिए इंटरनेशनल टैक्सेशन- एसेसमेंट टेस्ट (INTT-AT) का आयोजन 10 और 12 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

आईसीएआई सीए मई 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें-

1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत- 3 मार्च, 2026

2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि (बिना लेट फीस)- 16 मार्च, 2026

3. लेट फीस के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 19 मार्च, 2026

उम्मीदवारों को 600 रुपये लेट फीस के साथ सीए मई 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म 19 मार्च तक जमा कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।