GSEB 12th Result 2026 OUT Live: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट gseb 12th result 2026 live gujarat board hsc results out check direct link www gseb org - career news
More
Hindi NewsकरियरGSEB 12th Result 2026 OUT Live: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट

GSEB 12th Result 2026 OUT Live: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट

gseb.org, Gujarat Board GSEB HSC 12th Result 2026 Live Updates : गुजरात बोर्ड 12वीं जनरल स्ट्रीम और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

GSEB 12th Result 2026 OUT Live: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट

GSEB HSC 12th Result 2026

Prachi| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 04 May 2026 11:40 AM
हमें फॉलो करें

gseb.org, Gujarat Board GSEB HSC 12th Result 2026 Live Updates : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( जीएसएचएसईबी ) ने गुजरात बोर्ड 12वीं जनरल स्ट्रीम और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट ( GSEB 12th Result 2026 ) आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। लिंक एक्टिव कर दिया गया है। जीएसईबी 12वीं रिजल्ट के साथ ही गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ( जीयूजेसीईटी ) का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। जीयूजेसीईटी प्रवेश परीक्षा राज्य में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग व अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित होती है। परीक्षा परिणामों के आंकड़ों के अनुसार, साइंस स्ट्रीम में 84.33% छात्र सफल रहे, जबकि जनरल (सामान्य) स्ट्रीम में 92.17% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 84.65% रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 84.04% दर्ज किया गया। लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा है।

Gujarat Board GSEB HSC 12th Result Link

इस वर्ष गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन26 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। आपको बता दें कि जीएसईबी साइंस स्ट्रीम में पिछले साल 1,11,223 ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 1,10,395 एग्जाम में बैठे थे, लेकिन 83,987 ही सफल हो पाए थे। कुल 83.51 पास हुए थे पहली शिफ्ट का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक था। दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक था। 91 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वालों को A1 ग्रेड मिलेगा। A2 ग्रेड 91 से 80 प्रतिशत प्राप्त करने वालों को मिलेगा। B1 ग्रेड 80 से 71 प्रतिशत प्राप्त करने वालों को मिलेगा। B2 ग्रेड 70 से 61 फीसदी अंक वालों को मिलेगा।

4 May 2026, 10:39:21 AM IST

GSEB 12th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड 12वीं के साथ GUJCET का रिजल्ट भी जारी

GSEB 12th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ जीयूजेसीईटी रिजल्ट भी जारी किया गया। सीट नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

4 May 2026, 10:37:40 AM IST

GSEB 12th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट को समझने के लिए ये एब्रिविएशन जानना जरूरी

GSEB 12th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट को समझने के लिए ये एब्रिविएशन जानना जरूरी

AO = अनुपस्थित

XOE = छूट

UFM = अनुचित साधन का इस्तेमाल।

4 May 2026, 10:37:07 AM IST

GSEB 12th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए वेबसाइट-

GSEB 12th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए वेबसाइट-

gseb.org

gseb.org.in

gsebeservice.com

4 May 2026, 10:30:21 AM IST

GSEB 12th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे देख सकते हैं?

GSEB 12th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड का रिजल्ट चेक करें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं
  2. होमपेज पर दिए गए 'HSC Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद खुले नए पेज पर अपना 6 अंकों का सीट नंबर (Seat Number) और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करके 'GO' बटन दबाएं।
  4. ऐसा करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा, जिसे आप भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड कर सकते हैं ।
  5. इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
4 May 2026, 10:24:55 AM IST

GSEB 12th Result 2026 Live: इस वर्ष का पास प्रतिशत क्या रहा?

GSEB 12th Result 2026 Live: स वर्ष गुजरात बोर्ड 12वीं के नतीजे शिक्षा मंत्री के साथ राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किए गए। परीक्षा परिणामों के आंकड़ों के अनुसार, साइंस स्ट्रीम में 84.33% छात्र सफल रहे, जबकि जनरल (सामान्य) स्ट्रीम में 92.17% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

4 May 2026, 10:21:32 AM IST

GSEB 12th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत क्या रहा?

GSEB 12th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का इस साल का कुल पास प्रतिशत 84.33% रहा है। आंकड़ों के अनुसार, इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है; जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 84.65% रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 84.04% दर्ज किया गया। लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा है।

4 May 2026, 10:20:11 AM IST

GSEB 12th Result 2026 Live: GUJCET 2026 का रिजल्ट भी जारी किया गया

GSEB 12th Result 2026 Live: आज गुजरात 12वीं के साथ GUJCET 2026 का रिजल्ट भी जारी किया गया।

4 May 2026, 10:18:24 AM IST

GSEB 12th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड (GSHSEB) 12वीं का रिजल्ट व्हाट्सएप (WhatsApp) पर कैसे देखें?

GSEB 12th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड के छात्र अब बेहद आसानी से व्हाट्सएप पर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में बोर्ड का आधिकारिक नंबर 6357300971 सेव करें। फिर व्हाट्सएप खोलकर इस नंबर पर अपना 6 अंकों का सीट नंबर लिखकर मैसेज भेज दें। मैसेज सेंड करते ही बोर्ड की ओर से तुरंत रिप्लाई आएगा, जिसमें आपका पूरा रिजल्ट और अंकों का विवरण दिया होगा।

4 May 2026, 10:17:46 AM IST

GSEB 12th Result 2026 Live: सप्लीमेंट्री एग्जाम कौन दे सकता है?

GSEB 12th Result 2026 Live: स्टूडेंट्स जो फेल होते हैं, उन्हें पैनिक नहीं करना है, लो सप्लीमेंट्री एग्जाम में आगे क्लियर हो जाएंगे। ये एग्जाम जून और जुलाई में होता है। इसकी डेट और रजिस्ट्रेशन रिजल्ट के बाद जारी किए जाएंगे।

4 May 2026, 10:12:38 AM IST

GSEB 12th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक

GSEB 12th Result 2026 OUT Live: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक

Direct Link

4 May 2026, 10:09:50 AM IST

GSEB 12th Result 2026 OUT Live: तीन स्ट्रीम व जीयूजेसीईटी रिजल्ट जारी

GSEB 12th Result 2026 OUT Live: जीएसईबी गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स स्ट्रीटम के साथ जीयूजेसीईटी रिजल्ट भी जारी किया गया है। अपना छह अंकों सीट नंबर डालकर इन्हें चेक कर सकते हैं।

4 May 2026, 10:09:10 AM IST

GSEB 12th Result 2026 OUT Live: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, लिंक हुआ एक्टिव

GSEB 12th Result 2026 OUT Live: जीएसईबी गुजरात बोर्ड 12वीं जनरल स्ट्रीम और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लिंक गुजरात बोर्ड वेबसाइट gseb.org पर एक्टिव कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।