du assistant professor Vacancy 2026: Delhi University assistant professor Recruitment 600 posts ugc net phd apply DU Assistant Professors Vacancy : दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेजों में होगी 600 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, Career Hindi News - Hindustan
More

DU Assistant Professors Vacancy : दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेजों में होगी 600 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

डीयू के 12 कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 600 पदों पर भर्ती अगले माह निकलेगी। ये कॉलेज दिल्ली सरकार की मदद से चल रहे हैं। यहां भर्ती की राह में आ रही रुकावट दूर हो गई है।

Tue, 10 Feb 2026 06:09 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, अभिनव उपाध्याय
share
DU Assistant Professors Vacancy : दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेजों में होगी 600 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

दिल्ली सरकार की मदद से चल रहे दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 12 कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया मार्च, 2026 से शुरू होगी। इन कॉलेजों में छह सौ से ज्यादा पद रिक्त हैं। डीयू के डीन ऑफ कॉलेज प्रोफेसर बलराम पाणि ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। दिल्ली सरकार की ओर से भी हमें सकारात्मक जवाब मिला है। राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के समय से ही डीयू और दिल्ली सरकार के बीच पूर्व में हुई नियुक्तियों, खर्च और गवर्निंग बॉडी को लेकर गतिरोध रहा है। लेकिन विगत कुछ माह से दिल्ली सरकार द्वारा इन कॉलेजों के रुके हुए धन और वेतन संबंधी अनुदान जारी हो रहा है।

इसलिए हुई देरी

डीयू के दिल्ली सरकार द्वारा वित्तपोषित कॉलेज के एक प्रिंसिपल ने बताया कि पहले कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की अनुमति से रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति हो जाती थी लेकिन पिछली सरकार में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सरकार की मंजूरी की व्यवस्था हुई जिसके बाद से नियुक्तियों में देरी और गतिरोध शुरू हुआ।

लंबे समय से तदर्थ-अतिथि शिक्षक संभाल रहे जिम्मा

उन्होंने बताया कि वर्तमान में रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए दिल्ली सरकार के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारियों की बैठक हुई है। ऐसी संभावना है यह प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। डीयू में जब सभी कॉलेजों में पांच हजार से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्तियां हो रही थी तब भी इन कॉलेजों में गतिरोध के कारण रिक्त पद नहीं भरे जा सके थे। ज्ञात हो कि डीयू के इन कॉलेजों में लंबे समय से रिक्त पदों पर तदर्थ शिक्षक या अतिथि शिक्षक पढ़ा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस डिग्री से PhD में दाखिल हुआ, वो असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भी मान्य: कोर्ट

गवर्निंग बॉडी बनने की प्रक्रिया भी जल्द

दिल्ली सरकार के 12 कॉलेजों में गवर्निंग बॉडी को लेकर भी प्रक्रिया चल रही है। डीयू के एक अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया जल्द पूरी ही हो जाएगी। इन कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी में डीयू और दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, JAC 10th 12th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।