dense fog extreme cold school holiday updates delhi noida chandigarh january 16 UP weather school updates घना कोहरा, जानलेवा ठंड; 16 जनवरी को दिल्ली NCR में क्या खुलेंगे स्कूल? यूपी का क्या हाल, Career Hindi News - Hindustan
More

घना कोहरा, जानलेवा ठंड; 16 जनवरी को दिल्ली NCR में क्या खुलेंगे स्कूल? यूपी का क्या हाल

school holiday updates:  उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच स्कूलों को लेकर अभिभावकों और छात्रों की बेचैनी बढ़ी, मौसम विभाग की चेतावनी और प्रशासन का ताजा रुख जानिए।

Thu, 15 Jan 2026 02:49 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
घना कोहरा, जानलेवा ठंड; 16 जनवरी को दिल्ली NCR में क्या खुलेंगे स्कूल? यूपी का क्या हाल

school holiday updates: उत्तर भारत इस वक्त सर्दी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। सुबह होते ही सड़कों पर छाया घना कोहरा, कंपकंपाती ठंड और गिरता तापमान न सिर्फ आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है, बल्कि लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए भी चिंता का सबब बना हुआ है। दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ में स्कूल खुलेंगे या नहीं, यह सवाल हर घर में चर्चा का विषय है।

दिल्ली में स्कूलों का क्या है फैसला?

राजधानी दिल्ली में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने पहले ही 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए थे। इस दौरान ठंड और कोहरे की स्थिति लगातार गंभीर बनी रही। अब राहत की बात यह है कि फिलहाल दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने को लेकर कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में मौजूदा निर्देशों के मुताबिक 16 जनवरी से दिल्ली के स्कूलों में कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। हालांकि, मौसम की बदलती चाल को देखते हुए अभिभावक अभी भी सतर्क नजर आ रहे हैं।

मौसम के मिजाज को लेकर IMD की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए ठंड और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं 16 से 21 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। IMD के अनुसार अगले सप्ताह तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि कुछ इलाकों में शीत लहर का असर भी दिखेगा।

नोएडा में बढ़ सकती है छुट्टी?

नोएडा के गौतम बुद्ध नगर जिले में पहले स्कूलों की छुट्टी 10 जनवरी तक घोषित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 जनवरी कर दिया गया। हालांकि 16 जनवरी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि ठंड और कोहरा ऐसे ही बना रहा तो छुट्टियां और बढ़ सकती हैं। अभिभावक और छात्र प्रशासन के अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

नोएडा का मौसम कैसा रहेगा?

IMD के मुताबिक नोएडा में 16 और 17 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा और तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 18 से 21 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि सुबह के वक्त कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है।

दिल्ली एनसीआर में कब मिलेगी राहत?

दिल्ली और नोएडा समेत पूरे एनसीआर में 16 से 18 जनवरी तक ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी से हालात में धीरे धीरे सुधार देखने को मिल सकता है।

चंडीगढ़ में स्कूलों पर बड़ा फैसला

चंडीगढ़ प्रशासन ने ठंड और कोहरे को गंभीर मानते हुए बड़ा कदम उठाया है। सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में संशोधित समय और शीतकालीन अवकाश को 17 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इस आदेश से चंडीगढ़ के छात्रों और अभिभावकों को कुछ राहत जरूर मिली है।

प्रयागराज में 20 जनवरी तक स्कूल बंद

यूपी के प्रयागराज जिले में 20 जनवरी तक 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम ने 16 जनवरी से 20 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। प्रयागराज में मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नानों को लेकर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। 16 जनवरी से 20 जनवरी तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के स्कूल बंद रहेंगे। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर डीआईओएस पी एन सिंह ने यह आदेश जारी किया है। भीड़भाड़ और यातायात प्रतिबंधों के चलते ये फैसल लिया गया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।