Delhi Sarvodaya Vidyalaya Nursery admission date out 2 March know age limit rules and admission criteria guidelines दिल्ली के सर्वोदय विद्यालयों में नर्सरी दाखिले 2 मार्च से, जानें क्या है आयु सीमा व एडमिशन क्राइटेरिया, Career Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के सर्वोदय विद्यालयों में नर्सरी दाखिले 2 मार्च से, जानें क्या है आयु सीमा व एडमिशन क्राइटेरिया

राजधानी दिल्ली के सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कक्षाओं यानी नर्सरी, केजी व पहली कक्षा के लिए आवेदन दो मार्च से शुरू होंगे। सीटों की संख्या की जानकारी हर स्कूल के गेट के बाहर प्रदर्शित की जाएगी।

Sat, 28 Feb 2026 08:05 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, नई दिल्ली
share
दिल्ली के सर्वोदय विद्यालयों में नर्सरी दाखिले 2 मार्च से, जानें क्या है आयु सीमा व एडमिशन क्राइटेरिया

राजधानी दिल्ली के सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कक्षाओं यानी नर्सरी, केजी व पहली कक्षा के लिए आवेदन दो मार्च से शुरू होंगे। सीटों की संख्या की जानकारी हर स्कूल के गेट के बाहर प्रदर्शित की जाएगी। इसमें केवल वे आवेदन करने के पात्र होंगे जो दिल्ली के निवासी हैं। इसमें उन छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी जो सर्वोदय विद्यालय के एक किलोमीटर के आसपास रहने वाले होंगे। साथ ही, तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले उन बच्चों भी मौका मिलेगा, जिनके एक किलोमीटर के अंदर कोई सर्वोदय विद्यालय नहीं है।

क्या है आयु सीमा

शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि नर्सरी में दाखिले के लिए तीन से चार वर्ष की आयु सीमा है। केजी के लिए चार से पांच वर्ष और पहली कक्षा के लिए पांच से छह वर्ष आयु होनी चाहिए। इसके अलावा स्कूल प्रमुख अपने स्तर पर नर्सरी (बालवाटिका-1), केजी व पहली कक्षा के लिए अधिकतम और न्यूनतम उम्र में 30 दिन तक की छूट दी जा सकती है।

16 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

अभिभावक 16 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की सूची और अगर कोई कमी है, तो वह 18 मार्च को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन 20 मार्च को सुबह 11 बजे और शाम की शिफ्ट में दोपहर तीन बजे स्कूलों के एसएमसी सदस्यों और अभिभावकों की उपस्थिति में लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावकों के पास निवास प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली नर्सरी एडमिशन की रेस शुरू, आवेदन से पहले इन 5 दस्तावेजों को कर लें अपडेट
ये भी पढ़ें:यूपी में सीटी नर्सरी, एनटीटी व डीपीएड में दाखिले 1 से, जानें कितनी सीटें
ये भी पढ़ें:छोटे बच्चों के लिए ढूंढ रहें है नर्सरी स्कूल, जानें दिल्ली के बेस्ट नर्सरी स्कूल

स्कूलों में दोनों पालियों में आवेदन फॉर्म ले सकेंगे अभिभावक

आवेदन फॉर्म स्कूलों में सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक और शाम की शिफ्ट वाले स्कूलों में दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मिलेंगे। वहीं, अभिभावकों की मदद के लिए शिक्षक और एसएमसी सदस्यों का एक हेल्प डेस्क मौजूद रहेगा। निदेशालय ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे एप्लीकेशन फॉर्म को हेल्प डेस्क सदस्यों से जांच करवा लें। उधर, चयनित छात्रों की सूची 23 मार्च को सुबह 11 बजे और शाम वाली पाली के लिए दोपहर तीन बजे चयनित सूची स्कूल नोटिस बोर्ड पर दिखाई जाएगी। दाखिला प्रकिया दो अप्रैल तक पूरी की जाएगी। अगर कोई सीट खाली रह जाती है, तो प्रतीक्षा सूची में रखे गए बच्चों का दाखिला चार अप्रैल से सात अप्रैल तक किया जाएगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।