DElEd: With order of Uk Uttarakhand assistant teacher recruitment tussle started among DElEd trainees DElEd : सहायक अध्यापक भर्ती के आदेश के साथ डीएलएड ट्रेनियों में खींचतान शुरू, Career Hindi News - Hindustan
More

DElEd : सहायक अध्यापक भर्ती के आदेश के साथ डीएलएड ट्रेनियों में खींचतान शुरू

उत्तराखंड के प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश के साथ डीएलएड प्रशिक्षितों में खींचतान शुरू हो गई है। डीएलएड प्रशिक्षण ले रहे और प्रशिक्षण पूरा कर चुके अभ्यर्थी एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

Tue, 4 Nov 2025 06:49 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
DElEd : सहायक अध्यापक भर्ती के आदेश के साथ डीएलएड ट्रेनियों में खींचतान शुरू

उत्तराखंड के प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश के साथ डीएलएड प्रशिक्षितों में खींचतान शुरू हो गई है। डीएलएड प्रशिक्षण ले रहे और प्रशिक्षण पूरा कर चुके अभ्यर्थी एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। वे प्रशिक्षण अवधि में एक-दूसरे पर आचरण नियमावली उल्लंघन के आरोप लगा रहे हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर शासन से भर्ती के आदेश शुरू हो चुके हैं। जिला स्तर पर नौ नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, डीएलएड प्रशिक्षित पिछले लंबे समय से भर्ती की मांग करते आ रहे थे। उन्होंने शिक्षा निदेशालय में धरना भी शुरू कर दिया था। इधर, भर्ती प्रक्रिया में देरी को लेकर उन्हें संदेह है कि अभी डीएलएड का प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थी शामिल हो पाएं, इसलिए देरी की जा रही है, जो गलत है। इस बार भर्ती में एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षितों ने भी प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों पर आचरण नियमावली के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। हालांकि पूर्व में इसे लेकर विभागीय स्तर पर प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों से स्पष्टीकरण भी मांगा जा चुका है। उनकी ओर से एससीईआरटी निदेशक को 31 अक्तूबर को लिखित रूप में जवाब भी दे दिया है।

इसमें उन्होंने कहा कि वरिष्ठ डीएलएड प्रशिक्षित उन पर असत्य और निराधार आरोप लगा रहे हैं। साथ ही शिक्षा सचिव के पास डीएलएड के संबंध में जानकारी लेने के बाद भी स्वीकार की है। अब इसे डीएलएड कर चुके अभ्यर्थी मुद्दा बना रहे हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।