DEE Assam Teacher Recruitment 2025 for 4500 posts apply now at dee.assam.gov.in sarkari naukri Assam Teacher Recruitment 2025: असम में टीचर के 4500 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, अभी करें अप्लाई, Career Hindi News - Hindustan
More

Assam Teacher Recruitment 2025: असम में टीचर के 4500 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, अभी करें अप्लाई

  • Assam Teacher Recruitment 2025: डायरेक्टोरेक्ट ऑफ एलिमेन्ट्री एजुकेशन (DEE), असम ने लोअर प्राइमरी (LP) और अपर प्राइमरी (UP) स्कूल टीचर्स के 4500 पदों पर वैकेंसी निकाली है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाना होगा।

Mon, 17 March 2025 02:48 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Assam Teacher Recruitment 2025: असम में टीचर के 4500 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, अभी करें अप्लाई

DEE Assam Teacher Recruitment 2025: डायरेक्टोरेक्ट ऑफ एलिमेन्ट्री एजुकेशन (DEE), असम ने लोअर प्राइमरी (LP) और अपर प्राइमरी (UP) स्कूल टीचर्स के 4500 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तय की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाना होगा।

इस भर्ती में 2900 पदों पर लोअर प्राइमरी (LP) स्कूल में असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती होगी। तो वहीं, अपर प्राइमरी (UP) स्कूल के 1600 असिस्टेंट टीचर, साइंस टीचर और हिंदी टीचर पदों पर भर्ती होगी।

योग्यता –

1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास असम शिक्षक पात्रता परीक्षा (ATET) या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सर्टिफिकेट होना चाहिए।

2. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष होनी चाहिए।

3. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

4. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।

सैलरी-

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने सैलरी के रूप में पे बैंड (PB-2) के अनुसार 14 हजार रुपये से लेकर 70 हजार रुपये दिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस कांस्टेबल से लेकर अप्रेंटिस के 36,000+ पदों पर निकली सरकारी नौकरी
ये भी पढ़ें:नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में निकली 1765 अप्रेंटिस पदों पर नौकरी, तुरंत करें अप्लाई

भर्ती के लिए इस तरह करें अप्लाई-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए करियर लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको Click here for New Registration पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरनी होगी।

5. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।

6. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा।

7. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लीजिए और उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।