Current Affairs Quiz 8 June 2026 : सुप्रीम कोर्ट से लेकर E85 फ्यूल तक, देखें आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब
Current Affairs Quiz 8 June 2026: सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने, SAFF महिला चैंपियनशिप, मेजर अभिलाषा बराक, E85 फ्यूल, e-Jagriti प्लेटफॉर्म और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 12 महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर पढ़ें।

Current Affairs Quiz 8 June 2026 : आज के दौर में करेंट अफेयर्स लगभग हर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अहम है। यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और स्टेट पीसीएस जैसी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से जुड़े सवालों की भरमार रहती है। आज की सुर्खियों में सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने पर संवैधानिक बहस, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधार, संयुक्त राष्ट्र का प्रतिष्ठित सम्मान, SAFF महिला फुटबॉल चैंपियनशिप, ई-जागृति प्लेटफॉर्म, E85 ईंधन और भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी महत्वपूर्ण हस्तियों जैसे विषय शामिल हैं। इन प्रश्नों के माध्यम से आप हाल की घटनाओं की गहरी समझ भी विकसित कर सकते हैं।
प्रश्न 1. हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर कितनी की गई है?
A. 35
B. 36
C. 38
D. 40
उत्तर: C. 38
विवरण: मई 2026 में जारी अध्यादेश के जरिए सुप्रीम कोर्ट की स्वीकृत न्यायाधीश संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी गई।
प्रश्न 2. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की संख्या संसद द्वारा निर्धारित किए जाने का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है?
A. अनुच्छेद 123
B. अनुच्छेद 124(1)
C. अनुच्छेद 32
D. अनुच्छेद 136
उत्तर: B. अनुच्छेद 124(1)
विवरण: अनुच्छेद 124(1) के अनुसार सुप्रीम कोर्ट की संरचना और न्यायाधीशों की संख्या संसद कानून द्वारा निर्धारित करती है।
प्रश्न 3. भारत 2014 में 142वें स्थान से बढ़कर 2019 में विश्व बैंक की ईज ऑफ डुइंग बिजनेस रैंकिंग में किस स्थान पर पहुंचा था?
A. 73वां
B. 68वां
C. 63वां
D. 59वां
उत्तर: C. 63वां
विवरण: भारत ने विभिन्न नियामकीय सुधारों और डिजिटल प्रक्रियाओं के कारण 79 स्थानों की छलांग लगाई थी।
प्रश्न 4. संयुक्त राष्ट्र का "Military Gender Advocate of the Year Award" 2025-26 किस भारतीय सैन्य अधिकारी को प्रदान किया गया है?
A. मेजर सुमन गवानी
B. मेजर राधिका सेन
C. मेजर अभिलाषा बराक
D. कर्नल गीतिका कौल
उत्तर: C. मेजर अभिलाषा बराक
विवरण: मेजर अभिलाषा बराक को लेबनान में UNIFIL मिशन के दौरान महिला सुरक्षा और लैंगिक समावेशन को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया।
प्रश्न 5. मेजर अभिलाषा बराक वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के किस मिशन में तैनात हैं?
A. UNMISS
B. MONUSCO
C. UNDOF
D. UNIFIL
उत्तर: D. UNIFIL
विवरण: UNIFIL संयुक्त राष्ट्र का शांति मिशन है जो लेबनान और इज़राइल सीमा क्षेत्र में कार्य करता है।
प्रश्न 6. SAFF महिला चैंपियनशिप 2026 का खिताब किस देश ने जीता?
A. नेपाल
B. बांग्लादेश
C. भारत
D. श्रीलंका
उत्तर: C. भारत
विवरण: भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को 3-1 से हराकर अपना छठा SAFF महिला खिताब जीता।
प्रश्न 7. SAFF महिला चैंपियनशिप 2026 में "Most Valuable Player (MVP)" का पुरस्कार किसे मिला?
A. पंथोई चानू
B. अवेका सिंह
C. संफिदा नोंगरुम
D. प्यारी झाक्षा
उत्तर: C. संफिदा नोंगरुम
विवरण: संफिदा नोंगरुम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी महत्वपूर्ण गोल किया।
प्रश्न 8. हाल ही में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में सम्मानित "e-Jagriti" प्लेटफॉर्म किस मंत्रालय के अंतर्गत विकसित किया गया है?
A. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
B. कानून एवं न्याय मंत्रालय
C. उपभोक्ता मामले विभाग
D. गृह मंत्रालय
उत्तर: C. उपभोक्ता मामले विभाग
विवरण: e-Jagriti उपभोक्ता विवादों के ऑनलाइन और एआई-संचालित निपटारे के लिए विकसित किया गया डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
प्रश्न 9. E85 ईंधन में लगभग कितना प्रतिशत एथेनॉल होता है?
A. 20%
B. 50%
C. 65%
D. 80-85%
उत्तर: D. 80-85%
विवरण: E85 एक उच्च-एथेनॉल मिश्रित ईंधन है जिसे केवल Flex-Fuel Vehicles (FFV) में उपयोग किया जा सकता है।
प्रश्न 10. मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली 1915 में स्थापित भारत की पहली निर्वासित सरकार में किस पद पर थे?
A. राष्ट्रपति
B. प्रधानमंत्री
C. गृह मंत्री
D. विदेश मंत्री
उत्तर: B. प्रधानमंत्री
विवरण: काबुल में स्थापित भारत की अस्थायी सरकार में राजा महेंद्र प्रताप राष्ट्रपति और मौलाना बरकतुल्लाह प्रधानमंत्री थे।




साइन इन