Current Affairs Quiz 31 May 2026 : शांग्री-ला संवाद से पीएम स्वनिधि तक, 10 महत्वपूर्ण सवाल और जवाब
Current Affairs Quiz 31 May 2026 : आज 31 मई2026 के करेंट अफेयर्स में रक्षा कूटनीति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सरकारी योजनाएं, पर्यावरण और कॉरपोरेट मामलों से सवालों के जवाब जानेंगे।

Current Affairs Quiz 31 May 2026 : प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग और अन्य सरकारी परीक्षाओं में समसामयिक घटनाओं की अच्छी समझ सफलता की कुंजी होती है। हाल के दिनों में रक्षा कूटनीति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सरकारी योजनाएं, पर्यावरण और कॉरपोरेट मामलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम चर्चा में रहे हैं। इन्हीं विषयों पर आधारित आज 31 मई के करेंट अफेयर्स के 10 प्रश्नों का क्विज जो आपकी तैयारी को और मजबूत बनाने में मदद करेगा।
प्रश्न 1. शांग्री-ला डायलॉग को किस नाम से भी जाना जाता है?
A. एशिया आर्थिक शिखर सम्मेलन
B. एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन
C. हिंद महासागर सम्मेलन
D. पूर्वी एशिया व्यापार सम्मेलन
उत्तर: B. एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन
विवरण: शांग्री-ला डायलॉग एशिया का सबसे महत्वपूर्ण रक्षा एवं सुरक्षा मंच है, जहां विभिन्न देशों के रक्षा मंत्री और रणनीतिक विशेषज्ञ क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
प्रश्न 2. शांग्री-ला डायलॉग का आयोजन किस संस्था द्वारा किया जाता है?
A. संयुक्त राष्ट्र
B. ASEAN
C. IISS
D. विश्व बैंक
उत्तर: C. IISS
विवरण: इस सम्मेलन का आयोजन लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) द्वारा किया जाता है और यह हर वर्ष सिंगापुर में आयोजित होता है।
प्रश्न 3. सकुरा साइंस प्रोग्राम किस देश की पहल है?
A. दक्षिण कोरिया
B. चीन
C. जापान
D. सिंगापुर
उत्तर: C. जापान
विवरण: यह जापान-एशिया युवा विज्ञान आदान-प्रदान कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक सोच और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 4. भारत ने सकुरा साइंस प्रोग्राम में किस वर्ष भागीदारी शुरू की थी?
A. 2014
B. 2015
C. 2016
D. 2018
उत्तर: C. 2016
विवरण: भारत 2016 से इस कार्यक्रम का हिस्सा है और इसके तहत भारतीय छात्रों को जापान की उन्नत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व्यवस्था से परिचित कराया जाता है।
प्रश्न 5. PM SVANidhi योजना का मुख्य लाभार्थी कौन है?
A. किसान
B. स्वयं सहायता समूह
C. स्ट्रीट वेंडर्स
D. स्टार्टअप उद्यमी
उत्तर: C. स्ट्रीट वेंडर्स
विवरण: यह योजना रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को बिना गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण देकर उनके व्यवसाय को मजबूत बनाने में मदद करती है।
प्रश्न 6. PM SVANidhi योजना के अंतर्गत दूसरी ऋण किश्त सफलतापूर्वक चुकाने वाले विक्रेताओं को क्या सुविधा दी जाती है?
A. किसान क्रेडिट कार्ड
B. गोल्ड लोन
C. UPI-लिंक्ड RuPay क्रेडिट कार्ड
D. बीमा कवर
उत्तर: C. UPI-लिंक्ड RuPay क्रेडिट कार्ड
विवरण: दूसरी किश्त चुकाने वाले लाभार्थियों को 30,000 रुपये तक की सीमा वाला UPI-लिंक्ड RuPay क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाता है।
प्रश्न 7. पल्लास गल (Pallas’s Gull) का वैज्ञानिक नाम क्या है?
A. लारस अर्जेंटेटस
B. इचथियेटस इचथियेटस
C. गैलिनुला क्लोरोपस
D. फोनीकोप्टेरस रोसियस
उत्तर: B. इचथियेटस इचथियेटस
विवरण: पल्लास गल दुनिया की सबसे बड़ी ब्लैक-हेडेड गल प्रजाति मानी जाती है और यह सर्दियों में भारत सहित कई गर्म क्षेत्रों में प्रवास करती है।
प्रश्न 8. हाल ही में पल्लास गल का पहला पुष्ट रिकॉर्ड किस रामसर स्थल से दर्ज किया गया?
A. चिल्का झील
B. लोकटक झील
C. वुलर झील
D. चंद्रताल झील
उत्तर: D. चंद्रताल झील
विवरण: हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में स्थित चंद्रताल झील एक उच्च हिमालयी रामसर स्थल है, जहां पहली बार इस पक्षी का रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
प्रश्न 9. जीरो कूपन जीरो प्रिन्सीपल (ZCZP) किसके द्वारा जारी किया जाता है?
A. वाणिज्यिक बैंक
B. RBI
C. गैर-लाभकारी संगठन (NPO)
D. बीमा कंपनियां
उत्तर: C. गैर-लाभकारी संगठन (NPO)
विवरण: ZCZP एक विशेष वित्तीय साधन है जिसके माध्यम से गैर-लाभकारी संगठन सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर परियोजनाओं के लिए धन जुटाते हैं।
प्रश्न 10. हाल ही में खोजी गई नई पौध प्रजाति एनाफैलिस सह्याद्रिका किस क्षेत्र में पाई गई है?
A. पूर्वी घाट
B. पश्चिमी घाट
C. अरावली पर्वतमाला
D. नीलगिरि बायोस्फीयर के बाहर
उत्तर: B. पश्चिमी घाट
विवरण: यह नई पौध प्रजाति पश्चिमी घाट के उच्च पर्वतीय घास के मैदानों और शोला वन क्षेत्रों में खोजी गई है तथा यह सूर्यमुखी परिवार से संबंधित है।




साइन इन