CUET UG Answer Key 2025 released at cuet.nta.nic.in here direct link pdf download CUET UG Answer Key 2025 OUT: सीयूईटी यूजी 2025 आंसर की cuet.nta.nic.in पर जारी, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
More

CUET UG Answer Key 2025 OUT: सीयूईटी यूजी 2025 आंसर की cuet.nta.nic.in पर जारी, Direct Link

CUET UG 2025 Answer Key: एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Tue, 17 June 2025 07:45 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CUET UG Answer Key 2025 OUT: सीयूईटी यूजी 2025 आंसर की cuet.nta.nic.in पर जारी, Direct Link

NTA CUET UG 2025 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज 17 जून 2025 को कॉमन यूनिवर्सिटीज एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (पासवर्ड) डालकर लॉग इन करना होगा।

CUET UG 2025 Answer Key Direct Link

उम्मीदवारों के लिए आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 17 जून 2025 (रात 11 बजे) से लेकर 20 जून 2025 (रात 11 बजे) तक ओपन रहेगी। अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये की फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 13 मई 2025 से 3 जून 2025 तक किया गया था। हालांकि इसके बाद एनटीए की ओर से अकाउंटेंसी/बुक कीपिंग परीक्षा जो पहले 13 और 16 मई 2025 को हुई थी, उसका पुनर्जायोजन 2 और 4 जून 2025 को किया गया था। इसके अलावा तमिल और उर्दू परीक्षा (शिफ्ट-2) का आयोजन 4 जून 2025 को किया गया था, जो पहले 22 मई 2025 को होने वाली थी।

CUET UG 2025 Answer Key: उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा की आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक सीयूईटी यूजी परीक्षा आंसर की 2025 पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।

6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।

7. अब आप CUET UG 2025 परीक्षा की आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।