CUET PG Admit Card 2026 Expected Soon: NTA to Release Hall Tickets at exams.nta.nic.in for March 6 Exams CUET PG Admit Card 2026: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 का इंतजार, 6 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, Career Hindi News - Hindustan
More

CUET PG Admit Card 2026: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 का इंतजार, 6 मार्च से शुरू होगी परीक्षा

CUET PG Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG पर जारी किए जाएंगे।

Sun, 1 March 2026 09:59 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CUET PG Admit Card 2026: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 का इंतजार, 6 मार्च से शुरू होगी परीक्षा

CUET PG Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG पर जारी किए जाएंगे। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार है।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल

एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, CUET PG 2026 की परीक्षाएं 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर तीन शिफ्टों में संपन्न होगी।

परीक्षा की शिफ्ट और समय:

पहली शिफ्ट: सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 12:30 बजे से 02:00 बजे तक

तीसरी शिफ्ट: शाम 04:00 बजे से 05:30 बजे तक

सिटी इंटिमेशन स्लिप हो चुकी है जारी

एडमिट कार्ड जारी करने से पहले, एजेंसी ने 26 फरवरी 2026 को 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। इसके माध्यम से छात्र यह जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा। इससे छात्रों को समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे कि सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें; परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए आधिकारिक एडमिट कार्ड ही मान्य होगा।

CUET PG Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG पर जाएं।

2. होमपेज पर 'CUET PG 2026 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्म तिथि) दर्ज करें।

4. स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी पिन भरें।

5. 'सबमिट' बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए कम से कम दो प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीयूईटी पीजी: विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी, किस दिन कौन-सा पेपर
ये भी पढ़ें:सीयूईटी पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, एनटीए ने जारी किया पूरा एग्जाम पैटर्न
ये भी पढ़ें:CUET PG 2026 की तारीखें घोषित, मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां शेड्यूल

जरूरी निर्देश और डॉक्यूमेंट

एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र का पूरा पता दिया होगा। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) और एक पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और किसी भी विसंगति की स्थिति में तुरंत एनटीए हेल्पलाइन (011-40759000) या ईमेल (helpdesk-cuetpg@nta.ac.in) पर संपर्क करें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, JAC 10th 12th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।