CBSE Board Exams 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में 'स्मार्ट राइटिंग' का फॉर्मूला, टॉपर बनने के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटिजी
CBSE Board Exams 2026: अगर आप भी बोर्ड परीक्षा 2026 में 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल करना चाहते हैं, तो उत्तर लिखने की इन खास तकनीकों को अपनाकर अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं।

CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं। इस समय छात्र न केवल सिलेबस पूरा करने के स्ट्रेस में हैं, बल्कि अच्छे अंक प्राप्त करने की चिंता भी उन्हें सता रही है। एक्सपर्ट का मानना है कि केवल पढ़ाई करना ही काफी नहीं है, बल्कि उत्तरों को सही तरीके से प्रेजेंटेशन करना भी बहुत जरूरी है। अगर आप भी बोर्ड परीक्षा 2026 में 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल करना चाहते हैं, तो उत्तर लिखने की इन खास तकनीकों को अपनाकर अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं।
1. उत्तरों को पॉइंट्स में लिखें
अक्सर छात्र लंबे पैराग्राफ में उत्तर लिखते हैं, जिसे पढ़ना एग्जामिनर के लिए मुश्किल हो सकता है। कोशिश करें कि महत्वपूर्ण जानकारियों को बुलेट पॉइंट्स में लिखें। इससे उत्तर स्पष्ट और संक्षिप्त दिखता है।
2. कीवर्ड को अंडरलाइन करें
उत्तर लिखते समय जो शब्द सबसे महत्वपूर्ण हों, उन्हें पेंसिल या पेन से अंडरलाइन जरूर करें। इससे एग्जामिनर का ध्यान तुरंत आपके कीवर्ड पर जाता है और आपको बेहतर अंक मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
3. डायग्राम और फ्लोचार्ट का इस्तेमाल
साइंस और सोशल साइंस जैसे विषयों में जहां संभव हो, साफ-सुथरे डायग्राम और फ्लोचार्ट बनाएं। एक चित्र कई शब्दों के बराबर जानकारी दे सकता है और आपकी आंसर शीट को दूसरों से अलग बनाता है।
4. शब्द सीमा का रखें ध्यान
सीबीएसई परीक्षा में हर प्रश्न के लिए शब्द सीमा (Word Limit) तय होती है। बहुत अधिक लिखने से समय बर्बाद होता है और कम लिखने से मार्क्स कट सकते हैं। इसलिए सटीक और प्रासंगिक उत्तर ही लिखें।
5. लिखावट और स्वच्छता (Neatness)
आपकी लिखावट ऐसी होनी चाहिए जिसे आसानी से पढ़ा जा सके। दो उत्तरों के बीच पर्याप्त जगह छोड़ें और काटा-पीटी से बचें। साफ-सुथरी कॉपी एग्जामिनर पर पॉजिटिव प्रभाव डालती है।
6. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (PYQs) हल करें
टाइम मैनेजमेंट सीखने के लिए पिछले कम से कम 5 वर्षों के प्रश्न पत्रों को निर्धारित समय के भीतर हल करने का अभ्यास करें। इससे आपको प्रश्नों के पैटर्न और अपनी कमजोरियों का पता चलेगा।
7. प्रश्न को ध्यान से पढ़ें
कई बार छात्र जल्दीबाजी में प्रश्न को गलत समझ लेते हैं और गलत उत्तर लिख देते हैं। प्रश्न पत्र मिलते ही पहले 15 मिनट उसे ध्यान से पढ़ने में लगाएं और तय करें कि किन प्रश्नों के उत्तर आपको सबसे अच्छे से आते हैं।
परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखना और स्ट्रेस फ्री रहना भी उतना ही जरूरी है। इन सरल लेकिन प्रभावी सुझावों का फॉलो करके आप निश्चित रूप से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।




साइन इन