CBSE 12th Result 2025 OUT at cbse.gov.in here download marksheet from digilocker CBSE 12th Result 2025 OUT: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, डिजिलॉकर से करें डाउनलोड, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE 12th Result 2025 OUT: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, डिजिलॉकर से करें डाउनलोड

CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Tue, 13 May 2025 12:20 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE 12th Result 2025 OUT: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, डिजिलॉकर से करें डाउनलोड

cbseresults.nic.in 2025 Class 12 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और स्कूल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 88.39% रहा है।

आप अपना सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट डिजिलॉकर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Board 12th Digiocker Result Direct Link

डिजिलॉकर के जरिए से सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड कर सकते हैं-

स्टेप 1: डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप पर जाएं

डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या अपने स्मार्टफोन पर डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें।

ऐप को गूगल प्ले स्टोर (एंड्रॉयड) या ऐप्पल ऐप स्टोर (आईओएस) से डाउनलोड किया जा सकता है।

स्टेप 2: लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं

यदि आपके पास पहले से डिजिलॉकर अकाउंट है, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन के साथ लॉगिन करें।

नए यूजर्स को अकाउंट बनाना होगा।

इसके लिए 'साइन अप' ऑप्शन पर क्लिक करें।

अपना आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि और लिंग जैसी जानकारी दर्ज करें।

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा।

ओटीपी दर्ज करें और प्रोफाइल सेटअप पूरा करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

स्टेप 3: सीबीएसई बोर्ड ऑप्शन पर क्लिक करें

लॉगिन करने के बाद, डिजिलॉकर डैशबोर्ड पर जाएं।

'एजुकेशन' कैटेगरी पर क्लिक करें और 'केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड' का चयन करें।

स्टेप 4: कक्षा और वर्ष चुनें

कक्षा 12वीं का चयन करें।

परीक्षा वर्ष के रूप में '2025' चुनें।

स्टेप 5: रोल नंबर और अन्य डिटेल्स दर्ज करें

कक्षा 10वीं के लिए: अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

कक्षा 12वीं के लिए: अपना रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें।

सभी डिटेल्स ध्यान से भरें, क्योंकि गलत जानकारी के कारण मार्कशीट डाउनलोड नहीं होगी।

स्टेप 6: मार्कशीट डाउनलोड करें

डिटेल्स जमा करने के बाद, आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।

इसे देखें और 'सेव टू लॉकर' बटन पर क्लिक करके अपने डिजिलॉकर खाते में सहेजें।

आप मार्कशीट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं और प्रिंटआउट ले सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।