CBSE 10th Result 2026 OUT, Live: cbseresults.nic.in , UMANG ऐप व Digilocker पर सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, Direct Link cbse 10th result 2026 live updates: digilocker cbse class 10 results date time marksheet cbse 10 result kab aayega - career news
More
Hindi NewsकरियरCBSE 10th Result 2026 OUT, Live: cbseresults.nic.in , UMANG ऐप व Digilocker पर सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, Direct Link

CBSE 10th Result 2026 OUT, Live: cbseresults.nic.in , UMANG ऐप व Digilocker पर सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, Direct Link

CBSE Class 10th Result 2026 Live Updates : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। 93.70 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। परीक्षार्थी अपना 10वीं का रिजल्ट cbse.gov.in , results.cbse.nic.in और www.digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

CBSE 10th Result 2026 OUT, Live: cbseresults.nic.in , UMANG ऐप व Digilocker पर सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, Direct Link

CBSE 10th Result 2026 LIVE

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Wed, 15 Apr 2026 11:48 PM
हमें फॉलो करें

CBSE 10th Result 2026 Live Updates , cbseresults.nic.in , results.cbse.nic.in , digilocker.gov.in : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में 93.70 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। त्रिवेंद्रम व विजयवाड़ा रीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। दोनों का पास प्रतिशत 99.79 फीसदी रहा। परीक्षार्थी अपना 10वीं का रिजल्ट cbse.gov.in , results.cbse.nic.in और www.digilocker.gov.in पर जाकर रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी उमंग ऐप ( UMANG App ) से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। उनका पास प्रतिशत 94.99% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 92.69% दर्ज किया गया। ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 87.50% रहा।

जिन स्टूडेंट्स का अपार आईडी ( APAAR ID ) सीबीएसई के रिकॉर्ड्स से पहले से ही लिंक है, वे अपना रिजल्ट डिजिलॉकर के इश्यूड डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाकर कर सकते हैं। ऐसे स्टूडेंट्स को अपने आधार कार्ड नंबर से डिजिलॉकर पर लॉग इन करना होगा। अगर किसी के पास APAAR ID नहीं है, तो उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा। सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षाएं पहले ही संपन्न हो चुकी हैं और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। जल्दी परिणाम जारी करने का एक मुख्य कारण यह भी है कि इस साल से 10वीं के लिए दो बार परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है, जिसका दूसरा चरण मई में प्रस्तावित है।

CBSE 10th Result 2026 Website Direct Link

CBSE 10th Result 2026 Digilocker Link

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई वेबसाइट results.cbse.nic.in पर 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1- सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर Class X Results 2026 Announced लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब स्टूडेंट रोल नंबर, स्कूल नंबर या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

स्टेप 4- ऐसा करे का साथ ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 5- अब सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट निकालें और भविष्य के लिए संभाल कर रखें।

15 Apr 2026, 11:48:37 PM IST

CBSE 10th Result 2026 live: सीबीएसई ने रिकॉर्ड समय में लगभग 1.6 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को घोषणा की कि कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 93.70 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 55,000 से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

कुल 2.20 लाख से अधिक छात्रों ने 91 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इस बार 94.99 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.69 रहा और उभयलिंगी अभ्यर्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.50 रहा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की सिफारिशों के अनुरूप, सीबीएसई ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित करना शुरू किया है। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित की गई और दूसरी मई में निर्धारित है। छात्रों के लिए पहली परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य था।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, "परंपरागत रूप से, कक्षा 10वीं के परिणाम मई के मध्य में घोषित किए जाते हैं। हालांकि, इस वर्ष सीबीएसई ने रिकॉर्ड समय में लगभग 1.6 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया और परिणाम सामान्य से एक महीने पहले घोषित किया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "परिणाम घोषित होने के बाद, छात्रों को अपने-अपने विद्यालयों के माध्यम से दूसरी परीक्षा के लिए अपना नामांकन दर्ज कराने के लिए कहा जाएगा।"

सीबीएसई के अनुसार, 55,368 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, जबकि 2,21,574 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 1.47 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को 'कम्पार्टमेंट' श्रेणी में रखा गया है।

क्षेत्रवार, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा क्षेत्रों ने 99.79 प्रतिशत के साथ सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया, जबकि गुवाहाटी क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे कम 85.32 प्रतिशत रहा। दिल्ली का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.38 प्रतिशत दर्ज किया गया।

संस्थानवार, केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा, जहां उत्तीर्ण प्रतिशत 99.57 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके बाद नवोदय विद्यालय 99.42 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। निजी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.77 प्रतिशत रहा, जबकि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे कम 91.01 प्रतिशत दर्ज किया गया।

सीबीएसई के अनुसार, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.24 रहा, जिनमें से कम से कम 91 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि इस श्रेणी के 452 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

बोर्ड के पहले के निर्णय के अनुसार छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई ने कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की है। साथ ही, बोर्ड ने अपने छात्रों को प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी भी प्रदान नहीं की।

उन्होंने कहा, "हालांकि, हम उन शीर्ष 0.1 प्रतिशत छात्रों को मेरिट प्रमाण पत्र जारी करेंगे, जिन्होंने विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। मेरिट प्रमाण पत्र दूसरे बोर्ड परीक्षा के बाद संबंधित छात्र के डिजी-लॉकर में उपलब्ध कराया जाएगा।"

बोर्ड ने पश्चिम एशिया संकट के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर जहां परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं, वहां परीक्षा देने वाले छात्रों के परिणाम भी घोषित किए। इन छात्रों के लिए सीबीएसई ने वैकल्पिक अंक निर्धारण नीति की घोषणा की थी।

भारद्वाज ने कहा, "पश्चिम एशियाई देशों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सीबीएसई ने इस क्षेत्र के छात्रों के परिणाम अन्य छात्रों के साथ ही जारी करने का निर्णय लिया है, ताकि सीबीएसई की नीति के अनुरूप निष्पक्षता और समानता सुनिश्चित की जा सके।"

विदेशी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.10 दर्ज किया गया।

इस बार 24.71 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जो 8,074 केंद्रों पर आयोजित की गई। 21 फरवरी को सीबीएसई ने 24.95 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की। इस दिन 10 लाख से अधिक कक्षों और 20 लाख पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई।

15 Apr 2026, 11:45:04 PM IST

CBSE 10th Result 2026 live : सीबीएसई 10वीं के नतीजे: प्रदर्शन में दक्षिण भारत अव्वल; बोर्ड ने लागू की दो-परीक्षा प्रणाली नयी दिल्ली 1

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के बुधवार को घोषित कक्षा 10वीं के पहले सत्र के परिणामों में दक्षिण भारतीय क्षेत्रों ने सफलता के चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा 99.79 प्रतिशत के साथ सूची में सबसे ऊपर रहे, इसके बाद चेन्नई 99.58 प्रतिशत और बेंगलुरु 98.91 प्रतिशत पर रहा। तिरुवनंतपुरम पिछले पांच वर्षों से लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र बना हुआ है।

राष्ट्रीय राजधानी के क्षेत्रों का प्रदर्शन थोड़ा पीछे रहा, जिसमें दिल्ली पश्चिम (97.45 प्रतिशत) और दिल्ली पूर्व (97.33प्रतिशत) क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर रहे।

इस वर्ष सीबीएसई के कुल पास प्रतिशत में मामूली सुधार दर्ज किया गया है। वर्ष 2026 में परीक्षा में शामिल हुए 24,71,777 छात्रों में से 23,16,008 छात्र सफल घोषित किए गए, जिससे कुल पास प्रतिशत 93.70 प्रतिशत रहा। यह 2025 के 93.66 प्रतिशत की तुलना में थोड़ा अधिक है।

लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ दिया है; लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का 92.69 प्रतिशत। हालांकि, ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के पास प्रतिशत में गिरावट देखी गई है, जो पिछले साल के 95 प्रतिशत से घटकर इस बार 87.5 प्रतिशत रह गया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप, सीबीएसई ने 2026 शैक्षणिक सत्र से कक्षा 10वीं के लिए दो-परीक्षा प्रणाली शुरू की है। 25 जून 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, छात्रों के पास मुख्य परीक्षा और उसके बाद सुधार के लिए दूसरी बार बैठने का विकल्प होगा, जिसमें दोनों में से सर्वश्रेष्ठ स्कोर को ही माना जाएगा।

बोर्ड ने 15 मई से शुरू होने वाली दूसरे चरण की परीक्षाओं से पहले बुधवार को पहले सत्र के नतीजे जारी किए हैं। जो छात्र अपने स्कोर में सुधार करना चाहते हैं या जिन्हें कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, वे गुरुवार से अगले प्रयास के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन खिड़की पांच दिनों तक खुली रहेगी।

15 Apr 2026, 11:40:24 PM IST

CBSE 10th Result 2026 Live: दिल्ली के 97.38 प्रतिशत छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की

राष्ट्रीय राजधानी में सीबीएसई की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.38 दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के 95.14 प्रतिशत से अधिक है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए। दिल्ली सरकार के स्कूलों में पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में क्रमशः 93.68 प्रतिशत और 91.3 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया।

सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा, पूर्वी क्षेत्र में 98.06 प्रतिशत और पश्चिमी क्षेत्र में 96.7 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत रहा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली के विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राजधानी का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "यह सफलता आपकी मेहनत, समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। यह उपलब्धि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को भी दर्शाती है।"

उन्होंने कहा, "प्रिय विद्यार्थियों, अपनी इस ऊर्जा, अनुशासन और प्रतिभा को बनाए रखें और उज्ज्वल भविष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहें। जो छात्र इस बार अपनी अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाए, वे निराश न हों। आत्मविश्वास के साथ फिर प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी।"

राजधानी के दो क्षेत्रों में पश्चिमी दिल्ली का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.45 रहा, जो पूर्वी दिल्ली के 97.33 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। दोनों क्षेत्रों में पिछले वर्ष की तुलना में सुधार दर्ज किया गया, जब पश्चिमी दिल्ली का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.24 और पूर्वी दिल्ली का 95.07 प्रतिशत था।

दसवीं बोर्ड की परीक्षाओं में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.66 रहा, जो पिछले वर्ष के 95.71 प्रतिशत से अधिक है, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.50 रहा, जो पिछले वर्ष के 93.98 प्रतिशत से अधिक है।

सीबीएसई के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली क्षेत्र में कुल 3,46,889 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3,45,227 परीक्षा में शामिल हुए और 3,36,176 उत्तीर्ण हुए।

निजी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में क्रमशः 53.97 और 45.95 रहा, जबकि स्वतंत्र स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत संबंधित क्षेत्रों में 98.19 और 97.3 प्रतिशत दर्ज किया गया।

आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी क्षेत्र में कुल 5,481 और पश्चिमी क्षेत्र में 3,335 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया।

15 Apr 2026, 05:39:58 PM IST

CBSE 10th Result 2026 Live : मार्कशीट के अलावा डिजी लॉकर पर और कौन से दस्तावेज मिलते हैं

CBSE 10th Result 2026 Live : मार्कशीट के अलावा डिजी लॉकर पर और कौन से दस्तावेज मिलते हैं

मार्कशीट (मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट) के अलावा, सीबीएसई छात्रों को डिजी लॉकर (और परिणाम मंजूषा रिपॉजिटरी) पर निम्नलिखित डिजिटल अकादमिक दस्तावेज उपलब्ध कराता है

माइग्रेशन सर्टिफिकेट (Migration Certificates)

स्किल सर्टिफिकेट (Skill Certificates) (जहाँ लागू हो)

मेरिट सर्टिफिकेट (Merit Certificate): विषयों में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष 0.1% छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है। हालांकि, यह प्रमाणपत्र दूसरी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद ही संबंधित छात्र के डिजी लॉकर खाते में उपलब्ध कराया जाएगा

15 Apr 2026, 05:38:57 PM IST

CBSE 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में ,47,172 छात्रों की कंपार्टमेंट

CBSE 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में में इस वर्ष कुल 1,47,172 छात्रों (5.95%) को कम्पार्टमेंट की श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार का अवसर मिलेगा

15 Apr 2026, 05:38:08 PM IST

CBSE 10th Result 2026 Live : विदेशी स्कूलों का रिजल्ट कैसा रहा

CBSE 10th Result 2026 Live : विदेशी स्कूल: विदेशों में स्थित सीबीएसई स्कूलों का पास प्रतिशत 99.10% रहा (30,665 में से 30,389 छात्र उत्तीर्ण हुए)।

विशेष आवश्यकता वाले छात्र (CWSN): CWSN श्रेणी के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 96.24% रहा

। इनमें से 452 छात्रों ने 90% से अधिक और 91 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए।

15 Apr 2026, 05:23:26 PM IST

CBSE 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट घोषित, 2 लाख से ज्यादा के 90 फीसदी से ऊपर अंक

CBSE 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट घोषित हो गया है। परीक्षा देने वाले 24,71,777 विद्यार्थियों में से 2,21,574 ने 90 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। यह कुल छात्रों का 8.96 फीसदी है।

15 Apr 2026, 05:09:59 PM IST

CBSE Class 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में केंद्रीय विद्यालयों ने मारी बाजी

CBSE Class 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा।

- 10वीं का परिणाम देने में केंद्रीय विद्यालय (KV) सबसे ऊपर रहे, जिनका पास प्रतिशत 99.57% रहा।

- जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) का पास प्रतिशत 99.42% रहा।

- प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 93.77% रहा।

- सरकारी स्कूलों का 91.43% रिजल्ट रहा।

- सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का 91.01% रहा

15 Apr 2026, 05:08:12 PM IST

CBSE Class 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा क्षेत्रों ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया

CBSE Class 10th Result 2026 Live: त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा क्षेत्रों ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया, दोनों का पास प्रतिशत 99.79% रहा। इसके बाद चेन्नई 99.58% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। संपूर्ण दिल्ली क्षेत्र का पास प्रतिशत 97.38% (दिल्ली-ईस्ट 97.33% और दिल्ली-वेस्ट 97.45%) रहा। गुवाहाटी क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे कम (85.32%) रहा।

15 Apr 2026, 05:06:54 PM IST

CBSE Class 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी

CBSE Class 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। उनका पास प्रतिशत 94.99% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 92.69% दर्ज किया गया। ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 87.50% रहा।

15 Apr 2026, 05:05:42 PM IST

CBSE Class 10th Result 2026 :IVRS के इन नंबरों पर कॉल करके पाएं रिजल्ट

CBSE Class 10th Result 2026 : छात्र अपना CBSE Class 10th Result 2026 को इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVRS) के माध्यम से भी जान सकते हैं।

नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के टेलीफोन नंबर- 24300699 (दिल्ली में स्थानीय लोगों के लिए)

देश के अन्य हिस्सों में छात्रों को 011-24300699 पर कॉल करना होगा।

15 Apr 2026, 04:59:04 PM IST

CBSE 10th Result 2026 LIVE : सीबीएसई 10वीं में 93.70 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

CBSE 10th Result 2026 LIVE : सीबीएसई 10वीं में 93.70 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

• कुल पास प्रतिशत: 93.70%

• पिछले वर्ष (2025): 93.66%

• कुल पंजीकृत छात्र: 24.83 लाख से ज्यादा

• परीक्षा में शामिल छात्र: 24.71 लाख से ज्यादा

• पास हुए छात्र: 23.16 लाख से ज्यादा

15 Apr 2026, 04:57:45 PM IST

CBSE 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट किस रीजन का कितना रहा

CBSE 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट किस रीजन का कितना रहा

त्रिवेंद्रम (Trivandrum): 99.79%

विजयवाड़ा (Vijaywada): 99.79%

चेन्नई (Chennai): 99.58%

बेंगलुरु (Bengaluru): 98.91%

दिल्ली वेस्ट (Delhi West): 97.45%

दिल्ली ईस्ट (Delhi East): 97.33%

पूरी दिल्ली क्षेत्र का कुल पास प्रतिशत 97.38% दर्ज किया गया

पुणे (Pune): 96.66%

अहमदाबाद (Ahmedabad): 96.61%

लुधियाना (Ludhiana): 95.70%

अजमेर (Ajmer): 94.78%

भुवनेश्वर (Bhubaneswar): 94.67%

गुरुग्राम (Gurugram): 93.21%

भोपाल (Bhopal): 92.48%

पंचकूला (Panchkula): 92.24%

लखनऊ (Lucknow): 91.63%

देहरादून (Dehradun): 91.59%

प्रयागराज (Prayagraj): 89.45%

पटना (Patna): 89.33%

रायपुर (Raipur): 88.41%

नोएडा (Noida): 87.66%

रांची (Ranchi): 86.18%

गुवाहाटी (Guwahati): 85.32%

15 Apr 2026, 04:46:12 PM IST

CBSE 10th Result 2026 Live: रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो क्या करें विद्यार्थी

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट जारी हो गया है। UMANG ऐप, Digilocker और cbseresults.nic.in पर सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ है। अगर कोई विद्यार्थी रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकता है।

15 Apr 2026, 04:42:21 PM IST

CBSE 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट लिस्ट

CBSE 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट लिस्ट,यहां देखें CBSE का रिजल्‍ट

results.cbse.nic.in

cbse.gov.in

results.nic.in

results.digilocker.gov.in

umang.gov.in

15 Apr 2026, 04:41:43 PM IST

CBSE 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट उमंग एप पर जारी

CBSE 10th Result 2026 Live : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 10वीं सेशन - 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग एप पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स इस साल CBSE बोर्ड 10वीं की सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए हैं जिनका रिजल्‍ट जारी किया गया है।

सीबीएसई 10वीं सेशन - 1 की परीक्षाओं में पास होने के लिए, थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है।

15 Apr 2026, 04:40:10 PM IST

CBSE 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें

CBSE 10th Result 2026 OUT , Live : रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें

रिजल्ट घोषित होने के बाद, DigiLocker App या वेबसाइट पर लॉग इन करें।

"Issued Documents" सेक्शन में जाएं।

आपकी Class X या XII की मार्कशीट/सर्टिफिकेट वहां अपने-आप दिखाई देगी। आप इसे देख सकते हैं, PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं, या सीधे कॉलेजों के साथ शेयर कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया के जरिए आपको क्या क्या डॉक्यमेंट मिलेंगे आपको ये मिलेंगे:

डिजिटल मार्कशीट: विषय-वार अंकों का विस्तृत विवरण।

पासिंग सर्टिफिकेट : बोर्ड की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी होने की पुष्टि।

माइग्रेशन सर्टिफिकेट : उन छात्रों के लिए जरूरी जो किसी दूसरे बोर्ड या यूनिवर्सिटी में जा रहे हैं।

स्किल सर्टिफिकेट : उन छात्रों के लिए जिन्होंने वोकेशनल या कौशल-आधारित विषय चुने थे।

15 Apr 2026, 04:34:10 PM IST

CBSE Class 10th Result 2026 Live: UMANG App से भी चेक कर सकते हैं CBSE 10वीं का रिजल्ट

CBSE Class 10th Result 2026 Live: UMANG App से भी चेक कर सकते हैं CBSE 10वीं का रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट स्टूडेंट्स सरकार के UMANG App का इस्तेमाल करके अपनी बोर्ड मार्कशीट तुरंत देख सकते हैं।

सबसे पहले उमंग ऐप डाउनलोड करें या umang.gov.in पर जाएं।

अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।

यहां CBSE Board सर्च करें।

अपनी क्लास चुनें।

अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें।

आपका डिजिटल स्कोरकार्ड तुरंत स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे चेक करें।

आगे के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें और आगे के लिए सेव कर लें।

15 Apr 2026, 04:33:12 PM IST

CBSE Class 10th Result 2026 Live: APAAR ID के साथ और बगैर यूं कर सकेंगे चेक

CBSE Class 10th Result 2026 Live: APAAR ID के साथ और बगैर यूं कर सकेंगे चेक

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट cbse.gov.in के अलावा डिजिलॉकर ( digilocker ) पोर्टल www.digilocker.gov.in या ऐप एवं उमंग ऐप ( umang app ) के जरिए भी चेक कर सकते हैं। जिन स्टूडेंट्स का अपार आईडी ( APAAR ID ) सीबीएसई के रिकॉर्ड्स से पहले से ही लिंक है, वे अपना रिजल्ट डिजिलॉकर के इश्यूड डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाकर कर सकते हैं। ऐसे स्टूडेंट्स को अपने आधार कार्ड नंबर से डिजिलॉकर पर लॉग इन करना होगा। अगर किसी के पास APAAR ID नहीं है, तो उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा।

DigiLocker के जरिए CBSE 10वीं का नतीजा कैसे देखें

जिन स्टूडेंट्स के पास APAAR ID नहीं है, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

स्टेप 1: यहां जाएं: cbseservices.digilocker.gov.in

स्टेप 2: “Get Started” लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3: अपने स्कूल से मिला 6 डिजिट का एक्सेस कोड डालें।

स्टेप 4: OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरिफाई करें

स्टेप 5: आपका डिजिलॉकर अकाउंट सफलतापूर्वक एक्टिवेट हो गया। नतीजों की घोषणा के बाद विद्यार्थी अपनी मार्कशीट एक्सेस कर पाएंगे।

15 Apr 2026, 04:29:55 PM IST

CBSE Class 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर लिंक

CBSE Class 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर लिंक यहां देखें

CBSE 10th Result 2026 Digilocker Link

रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालकर करें चेक

15 Apr 2026, 04:24:47 PM IST

CBSE Class 10th Results 2026 Live: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर अपनी मार्कशीट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

CBSE Class 10th Results 2026 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट न केवल आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे, बल्कि 'डिजिलॉकर' (DigiLocker) के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे।

डिजिलॉकर: मार्कशीट पाने का सबसे तेज और सुरक्षित तरीका

अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट घोषित होते ही सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक इतना बढ़ जाता है कि साइट क्रैश हो जाती है या बहुत धीमी चलने लगती है। ऐसे समय में cbseservices.digilocker.gov.in पोर्टल छात्रों के लिए सबसे मददगार साबित होता है।

डिजिलॉकर पर उपलब्ध मार्कशीट कानूनी रूप से पूरी तरह मान्य होती है और इसे आप भविष्य में स्कूल या कॉलेज एडमिशन के लिए 'ओरिजिनल डॉक्यूमेंट' के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे काम करेगा '6-अंकों का सिक्योरिटी पिन'?

सीबीएसई ने छात्रों के डेटा की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए 'सिक्योरिटी पिन' सिस्टम अनिवार्य कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को उनके छात्रों के लिए 6 अंकों का एक विशेष सिक्योरिटी पिन भेज दिया है। बिना इस पिन के आप डिजिलॉकर पर अपना अकाउंट पूरी तरह एक्टिवेट नहीं कर पाएंगे। रिजल्ट से पहले ही छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित स्कूल से संपर्क कर अपना यूनिक सिक्योरिटी पिन प्राप्त कर लें, ताकि रिजल्ट के दिन उन्हें देरी न हो।

रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स (डिजिलॉकर पोर्टल)

आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।

2. अपने स्कूल द्वारा दिए गए 6 अंकों के पिन का उपयोग करके लॉग-इन करें।

3. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और प्राप्त ओटीपी (OTP) भरें।

4. इसके बाद 'Get Documents' सेक्शन में जाकर अपनी क्लास 10वीं की मार्कशीट पर क्लिक करें।

5. आपका डिजिटल रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे आप भविष्य के लिए सुरक्षित सेव कर सकते हैं।

15 Apr 2026, 04:20:19 PM IST

CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर जारी

CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

15 Apr 2026, 04:14:48 PM IST

CBSE 10th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट

CBSE 10th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट

स्टेप-1: 'डिजिलॉकर' ऐप डाउनलोड करें या digiLocker.gov.in पर जाएं।

स्टेप-2: सीबीएसई एग्जामिनेशन पर जाएं।

स्टेप 3: रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रोल नंबर, कक्षा, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन (जैसा कि स्कूल द्वारा प्रदान किया गया हो) दर्ज करें।

स्टेप-4: सत्यापन के लिए अपने पंजीकृत नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें।

स्टेप-5: आपको स्क्रीन पर अपनी मार्कशीट दिख जाएगी।

15 Apr 2026, 04:14:13 PM IST

CBSE 10th Result 2026 LIVE: एंड्रॉयड, iOS या Windows पर डाउनलोड कर सकते हैं Umang ऐप

CBSE 10th Result 2026 LIVE: छात्र अपना रिजल्ट Umang ऐप पर भी देख सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड, iOS और Windows तीनों के साथ कम्पैटिबल है। इन स्टेप्स को फॉलो करके उमंग मोबाइल प्लेटफॉर्म पर 10वीं के नतीजे देख सकते हैं:

स्टेप 1: Play Store या App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2: रजिस्टर करें और लॉग इन करें।

स्टेप 3: “CBSE” टाइप करें और “Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” विकल्प चुनें।

स्टेप 4: डिजिटल मार्कशीट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें।

15 Apr 2026, 04:04:54 PM IST

CBSE 10th Result 2026 LIVE: कॉल के जरिए कैसे देखें सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट?

CBSE 10th Result 2026 LIVE: IVRS यानी इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के जरिए CBSE Class 10th का रिजल्ट देखने के लिए दिल्ली के लोकल सब्सक्राइबर 24300699 डायल कर सकते हैं।

वहीं देश के दूसरे हिस्सों के सब्सक्राइबर 011-24300699 डायल करें।

सब्जेक्ट वाइस नंबर जानने के लिए, वॉइस निर्देशों का पालन करते हुए अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर डालें।

15 Apr 2026, 03:57:23 PM IST

CBSE 10th Result 2026 LIVE: 25 लाख विद्यार्थी कर रहे नतीजों का इंतजार

CBSE 10th Result 2026 LIVE: CBSE की दसवीं परीक्षा के लिए इस साल कुल 25,08,319 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं थीं। इसके अलावा 83 विषयों के लिए कुल 8,075 एग्जाम सेंटर पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

15 Apr 2026, 03:46:12 PM IST

CBSE 10th Result 2026 LIVE: क्या सीबीएसई दसवीं रिजल्ट चेक करने के लिए APAAR ID अनिवार्य है?

CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई दसवीं रिजल्ट चेक करने के लिए APAAR ID अनिवार्य नहीं है। छात्र अपना परिणाम देखने के लिए अभी भी पुराने और भरोसेमंद तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि के जरिए वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in से रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र अपने आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए डिजिलॉकर (DigiLocker) सेअपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

15 Apr 2026, 03:36:49 PM IST

CBSE 10th Result 2026 LIVE: यहां देखें सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट

CBSE 10th Result 2026 LIVE: विद्यार्थी इन वेबसाइट्स पर सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट देख सकते हैं।

– cbse.gov.in

– cbseresults.nic.in

– results.digilocker.gov.in

– umang.gov.in

15 Apr 2026, 03:30:27 PM IST

CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं रीचेकिंग कब होगी?

CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद बोर्ड री-चेकिंग और री-वैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू कर देता है। इच्छुक छात्र निर्धारित शुल्क देकर अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।

15 Apr 2026, 03:27:19 PM IST

CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसीई 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए चाहिए ये डिटेल्स

CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होगी, जो इस प्रकार है-

रोल नंबर

स्कूल का नंबर

एडमिट कार्ड आईडी

जन्म तिथि

15 Apr 2026, 03:14:04 PM IST

CBSE 10th Result 2026 LIVE: पिछली बार दिल्ली ईस्ट रीजन के छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया था

CBSE 10th Result 2026 LIVE: पिछली बार दिल्ली ईस्ट रीजन के छात्रों ने CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.07 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।

पंजीकृत: 200129 छात्र

उपस्थित: 199180

उत्तीर्ण: 180362

पास प्रतिशत: 95.07 प्रतिशत।

15 Apr 2026, 03:13:19 PM IST

CBSE 10th Result 2026 Live: पिछली बार का सीबीएसई 10वीं रिजल्ट राज्यवार प्रदर्शन

CBSE 10th Result 2026 Live: पिछली बार का सीबीएसई 10वीं रिजल्ट राज्यवार प्रदर्शन

राज्य - पास प्रतिशत

अरुणाचल प्रदेश - 66.33

असम - 95.13

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह- 94.88

आंध्र प्रदेश- 99.73

बिहार- 91.78

छत्तीसगढ़- 90.52

चंडीगढ़- 88.50

दमन और दीव- 92.86

दिल्ली- 94.80

दादरा और नगर हवेली- 89.63

विदेशी स्कूल- 98.55

गोवा- 99.41

गुजरात- 96.73

हरियाणा- 92.32

हिमाचल प्रदेश- 97.26

झारखंड- 92.16

जम्मू और कश्मीर- 98.19

कर्नाटक- 98.90

केरल- 99.86

लद्दाख- 74.73

लक्षद्वीप- 90.69

मेघालय- 96.35

मणिपुर- 88.93

मध्य प्रदेश- 92.71

महाराष्ट्र- 96.61

मिजोरम- 93.02

नागालैंड- 97.19

ओडिशा- 92.40

पंजाब- 94.49

पुडुचेरी- 88.66

राजस्थान- 94.88

सिक्किम- 79.97

त्रिपुरा- 86.92

तेलंगाना- 99.83

तमिलनाडु- 99.86

उत्तराखंड- 92.99

उत्तर प्रदेश- 90.27

पश्चिम बंगाल- 94.93

15 Apr 2026, 03:09:57 PM IST

CBSE Class 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक दिखने लगेगा

CBSE Class 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक जल्द ही दिखने लगेगा। रिजल्ट अपलोड होने की उम्मीद है। results.cbse.nic.in ,Digilocker , Umang ऐप पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

15 Apr 2026, 03:09:35 PM IST

CBSE Class 10th Result 2026 LIVE: 1.9 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 10 में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे

CBSE Class 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 में 199944 या 8.43 प्रतिशत छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे।

15 Apr 2026, 03:09:01 PM IST

CBSE Class 10th Result 2026 Live: पिछली बार 45,000 से अधिक छात्रों को 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक मिले थे

CBSE Class 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं में कुल 45516 या 1.92 प्रतिशत छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे।

15 Apr 2026, 03:07:19 PM IST

CBSE Board Class 10th Result 2026 Live: उमंग ऐप क्या है

CBSE Board Class 10th Result 2026 Live: उमंग ऐप को डिजिटल इंडिया पहल के तहत ई-गवर्नेंस सेवाओं तक केंद्रीकृत पहुंच देने के लिए लॉन्च किया गया था। स्टूडेंट्स इस ऐप का इस्तेमाल करके अपने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड रिजल्ट 2026 को आसानी से देख सकते हैं।

15 Apr 2026, 03:06:44 PM IST

CBSE 10th Result 2026 Live: रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो क्या करें विद्यार्थी?

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है। अगर कोई विद्यार्थी रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकता है। वेरिफिकेशन विंडो आमतौर पर रिजल्ट घोषित होने के 5 दिन बाद खुलती है।

15 Apr 2026, 03:05:46 PM IST

CBSE 10th Result 2026 Live: कॉल के जरिए कैसे देखें सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट

CBSE 10th Result 2026 Live: IVRS यानी इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के जरिए CBSE Class 10th का रिजल्ट देखने के लिए दिल्ली के लोकल सब्सक्राइबर 24300699 डायल कर सकते हैं।

वहीं देश के दूसरे हिस्सों के सब्सक्राइबर 011-24300699 डायल करें।

सब्जेक्ट वाइस नंबर जानने के लिए, वॉइस निर्देशों का पालन करते हुए अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर डालें।

15 Apr 2026, 03:03:10 PM IST

CBSE 10th Result 2026 Live: यहां देखें सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट

CBSE 10th Result 2026 Live: विद्यार्थी इन वेबसाइट्स पर सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट देख सकते हैं।

– cbse.gov.in

– cbseresults.nic.in

– results.digilocker.gov.in

– umang.gov.in

15 Apr 2026, 03:02:50 PM IST

CBSE 10th Result 2026 Live: कब जारी होंगे CBSE दसवीं के परिणाम?

CBSE 10th Result 2026 Live: हालांकि सीबीएसई की तरफ से अभी आधिकारिक तौर पर तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड कभी भी CBSE दसवीं के परिणाम जारी कर सकता है। DigiLocker ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में छात्रों से अपील किया है कि वे रिजल्ट घोषित होने का इंतजार करने के बजाय अपना अकाउंट सेट अप कर लें।

पोस्ट में लिखा है, "CBSE कक्षा 10 के रिजल्ट जल्द ही आने वाले हैं। रिजल्ट के दिन तक इंतज़ार न करें, अभी अपना DigiLocker अकाउंट सेट अप करें और तैयार रहें। जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा। जिन छात्रों की APAAR ID CBSE से जुड़ी हुई है, उन्हें अपनी मार्कशीट DigiLocker के 'Issued Documents' सेक्शन में मिलेगी।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।