CBSE 10th 12th Admit Card 2026 OUT: CBSE class 10 12 admit card parikshasangam cbse gov in link website downloadd Story CBSE 10th 12th Admit Card 2026 OUT: सीबीएसई 10वीं 12वीं एमडिट कार्ड parikshasangam.cbse.gov.in पर जारी, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE 10th 12th Admit Card 2026 OUT: सीबीएसई 10वीं 12वीं एमडिट कार्ड parikshasangam.cbse.gov.in पर जारी, Direct Link

CBSE 10th 12th Admit Card 2026 OUT : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। रेगुलर स्टूडेंट्स खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते हैं।

Tue, 3 Feb 2026 10:06 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
CBSE 10th 12th Admit Card 2026 OUT: सीबीएसई 10वीं 12वीं एमडिट कार्ड parikshasangam.cbse.gov.in पर जारी, Direct Link

CBSE 10th 12th Admit Card 2026 OUT : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। रेगुलर स्टूडेंट्स खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। स्कूल अथॉरिटीज को परीक्षा संगम पोर्टल https://parikshasangam.cbse.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उन्हें स्टूडेंट्स को देना होगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और एडमिट कार्ड जारी होते ही उन्हें ले लें। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

प्राइवेट कैंडिडेट्स सीधे हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं

रेगुलर स्टूडेंट्स के उलट प्राइवेट कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और अपने एप्लीकेशन नंबर, पिछले रोल नंबर या दूसरी जरूरी डिटेल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।

CBSE 10th 12th Admit Card 2026 Direct Link

परीक्षा का पूरा शेड्यूल

कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलेगी। इस साल से कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं का विकल्प भी शुरू किया गया है, जिसका दूसरा चरण मई-जून में होगा।

कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्कूलों में 1 जनवरी 2026 से ही शुरू हो चुकी हैं।

एडमिट कार्ड पर इन जानकारियों को जरूर जांचें

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड मिलते ही इन विवरणों का मिलान कर लें:

छात्र का नाम और रोल नंबर।

परीक्षा केंद्र का नाम, पता और केंद्र कोड।

विषयों के नाम और उनके सही विषय कोड।

फोटो और सिग्नेचर स्पष्ट हैं या नहीं।

परीक्षा के दिनों के लिए रिपोर्टिंग समय और गेट बंद होने का समय।

यदि किसी भी जानकारी में कोई गलती पाई जाती है, तो छात्र तुरंत अपने स्कूल या क्षेत्रीय सीबीएसई कार्यालय से संपर्क करें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।