MBA के बाद आपदा प्रबंधन में शानदार करियर; SSC GS की तैयारी कैसे करें, जानें करियर काउंसलर से
Career Guide 2026: आज के प्रतिस्पर्धी दौर में छात्र अक्सर अपने विषय के साथ-साथ उभरते हुए क्षेत्रों में करियर की संभावनाएं तलाशते हैं। आज हम आपदा प्रबंधन में करियर और एसएससी की तैयारी के लिए बेहतरीन किताबों के बारे में करियर काउंसलर से जानेंगे।

Career Guide 2026: आज के प्रतिस्पर्धी दौर में छात्र अक्सर अपने विषय के साथ-साथ उभरते हुए क्षेत्रों में करियर की संभावनाएं तलाशते हैं। आज हम आपदा प्रबंधन में करियर और एसएससी की तैयारी के लिए बेहतरीन किताबों के बारे में करियर काउंसलर से जानेंगे।
एमबीए के बाद आपदा प्रबंधन में अवस
उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन से जुड़ी नौकरियां मुख्यत: उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूपीएसडीएमए), जिला प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) जैसी केंद्रीय संस्थाओं के माध्यम से मिलती हैं। इनमें कंसल्टेंट, प्रोजेक्ट ऑफिसर, रिसर्च एसोसिएट और फील्ड स्तर पर राहत कार्यों से जुड़े पद होते हैं।
एमबीए इस क्षेत्र में इसलिए उपयोगी माना जाता है, क्योंकि इसमें मैनेजमेंट कौशल होते हैं। कुछ सरकारी भर्तियों में कंसल्टेंट स्तर के पदों के लिए एमबीए या अन्य पोस्टग्रेजुएट डिग्री मान्य होती है, लेकिन अधिकतर उच्च या स्थायी पदों के लिए आपदा प्रबंधन में विशेषज्ञता या अनुभव जरूरी होता है। उदाहरण के लिए, यूपीएसडीएमए में वरिष्ठ पदों के लिए अक्सर मास्टर डिग्री के साथ इस क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव मांगा जाता है।
इंटर्नशिप, कॉन्ट्रैक्ट आधारित पदों या ‘आपदा मित्र’ जैसे स्वयंसेवी कार्यक्रमों से शुरुआत की जा सकती है। यूपीपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से भी इस क्षेत्र में प्रवेश संभव है, जहां आगे चलकर जिला या राज्य स्तर पर आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्य मिलते हैं। इस प्रकार एमबीए एक मजबूत आधार देता है, लेकिन सरकारी नौकरी के लिए अनुभव, सर्टिफिकेशन और यूपीएसडीएमए या एनडीएमए की भर्तियों पर नजर रखना जरूरी है।
एसएससी परीक्षा की तैयारी
●एसएससी परीक्षा की तैयारी करते समय मॉक टेस्ट, खासकर जीके या जीएस सब्जेक्ट्स के लिए कौन-सी किताब बेहतर रहेगी? - जिया सागर
एसएससी परीक्षा की तैयारी, खासकर जीके और जीएस मॉक टेस्ट के लिए, उन किताबों का चयन करना अच्छा रहता है, जिनमें बड़ी संख्या में बहुविकल्पीय प्रश्न, पिछले वर्षों के प्रश्न और परीक्षा स्तर की प्रैक्टिस सेट शामिल हों। प्रमुख किताबें हैं-
●एसएससी जनरल स्टडीज 6500+ टीसीएस एमसीक्यूज (पिनेकल पब्लिकेशन)- यह एसएससी के नवीनतम पैटर्न पर आधारित है । चैप्टर के अनुसार प्रश्न हैं और समझाया गया है।
●10000+ ऑब्जेक्टिव जनरल स्टडीज (दिशा पब्लिकेशन)- यह किताब 10,000+ प्रश्नों के साथ जीएस के सभी टॉपिक्स की व्यापक प्रैक्टिस कराती है।
●एसएससी जनरल अवेयरनेस सॉल्व्ड पेपर्स (किरण इंस्टीट्यूट)- एसएससी में पिछले वर्षों के प्रश्न अक्सर दोहराए जाते हैं।
●पीडब्ल्यू एसएससी गेम चेंजर 8000+ एमसीक्यूज (फिजिक्सवाला) - गति और सही उत्तर बढ़ाने में मदद करती है। बेहतर है कि पहले पीक्यूएस हल करें, फिर चैप्टर-वाइज एमसीक्यू और अंत में हाई-वॉल्यूम मॉक टेस्ट से रिवीजन करें। इससे कॉन्सेप्ट स्पष्ट होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है।




साइन इन