CA Exam : ICAI big decision CA Final exams to be held twice a year from May dates schedule CA Exam : ICAI का बड़ा फैसला, अब 3 की बजाय वर्ष में 2 बार होगी सीए फाइनल परीक्षा, क्या होगा असर, Career Hindi News - Hindustan
More

CA Exam : ICAI का बड़ा फैसला, अब 3 की बजाय वर्ष में 2 बार होगी सीए फाइनल परीक्षा, क्या होगा असर

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव की घोषणा की है। आईसीएआई ने ऐलान किया है कि अब सीए फाइनल परीक्षा वर्ष में तीन की बजाय दो बार आयोजित होगी।

Tue, 7 April 2026 10:07 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
CA Exam : ICAI का बड़ा फैसला, अब 3 की बजाय वर्ष में 2 बार होगी सीए फाइनल परीक्षा, क्या होगा असर

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव की घोषणा की है। आईसीएआई ने ऐलान किया है कि अब सीए फाइनल परीक्षा वर्ष में तीन की बजाय दो बार आयोजित होगी। यह फैसला छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों जैसे हितधारकों से लगातार मिल रहे फीडबैक को ध्यान में रखकर लिया गया है। यह नया सिस्टम मई 2026 की सीए फाइनल परीक्षा से लागू होगा। साल में दो बार होने वाले फॉर्मेट के तहत यह पहला सत्र होगा।

परीक्षा के प्रयासों की संख्या में कमी से बेहतर तैयारी, रिविजन और परीक्षा के शेड्यूल में ज्यादा स्थिरता आने की उम्मीद है।

आईसीएआई ने अपने नोटिस में कहा, 'वर्तमान में, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फाइनल परीक्षाएं वर्ष में तीन बार यानी जनवरी, मई और सितंबर के महीनों में आयोजित की जा रही हैं। हितधारकों से प्राप्त फीडबैक को ध्यान में रखते हुए, 'द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' की परिषद ने निर्णय लिया है कि सीए फाइनल परीक्षाएं मई 2026 की चार्टर्ड एकाउंटेंट्स परीक्षा और उसके बाद से वर्ष में दो बार मई और नवंबर के महीनों में आयोजित की जाएंगी।'

सीए कर रहे विद्यार्थियों पर क्या होगा असर

इस नए शेड्यूल का पूरे देश में लाखों सीए उम्मीदवारों पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। जहां एक ओर प्रयासों की संख्या में कमी से कुछ उम्मीदवारों के लिए अवसर कम होंगे, वहीं दूसरी ओर इससे ज्यादा बेहतर तैयारी की रणनीतियों को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICAI CA फाइनल में दीक्षा गोयल ने हासिल की AIR 1, यहां देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट
ये भी पढ़ें:सीए छात्रों के लिए ICAI का नया नियम, ट्रेनिंग व स्टाइपेंड डिटेल ई-डायरी में दें
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICAI CA इंटर में कन्हैया लाल ने किया टॉप, यहां देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट

एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि प्रयासों के बीच ज्यादा फासला होने से छात्रों को ये फायदे होंगे -

- अवधारणाओं की स्पष्टता और गहन अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करना

- अपनी तैयारी और आर्टिकलशिप एवं प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के बीच बेहतर ढंग से तालमेल बैठा पाएंगे।

- बार-बार परीक्षा देने की माथा पच्ची कम होगी। एग्जाम संबंधी थकान कम होगी।

- छात्रों को अपने प्रयासों की योजना भी ज्यादा रणनीतिक रूप से बनानी होगी, क्योंकि कोई भी मौका चूकने पर उन्हें ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का शेड्यूल बदला

चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किय गया है। इसके अनुसार, मई 2026 में होने वाली परीक्षाओं की शुरुआत अब 3 मई के बजाय 5 मई से होगी। नई समय-सारणी के तहत ग्रुप-I की परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई को आयोजित की जाएंगी, जबकि ग्रुप-II की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई के लिए तय की गई हैं। फाउंडेशन और फाइनल जैसी अन्य श्रेणियों की परीक्षाओं की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।