BTech Admission : JEE Main 99 percentile student topper in SASTRA engineering admission rank list BTech : JEE Main में 99.69 पर्सेंटाइल वाला छात्र बीटेक एडमिशन रैंक लिस्ट में टॉप पर, 12वीं में 97.8 प्रतिशत अंक, Career Hindi News - Hindustan
More

BTech : JEE Main में 99.69 पर्सेंटाइल वाला छात्र बीटेक एडमिशन रैंक लिस्ट में टॉप पर, 12वीं में 97.8 प्रतिशत अंक

आर अभिनव ने SASTRA डीम्ड यूनिवर्सिटी की इंजीनियरिंग एडमिशन रैंक लिस्ट में 37000 आवेदकों में पहली रैंक हासिल की है। चेन्नई के आर. अभिनव ने 12वीं कक्षा में 97.8% और जेईई मेन में 99.6909 स्कोर के साथ स्ट्रीम 1 और 2 दोनों में टॉप किया है।

Tue, 9 June 2026 11:24 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
BTech : JEE Main में 99.69 पर्सेंटाइल वाला छात्र बीटेक एडमिशन रैंक लिस्ट में टॉप पर, 12वीं में 97.8 प्रतिशत अंक

चेन्नई के आर अभिनव ने SASTRA डीम्ड यूनिवर्सिटी की इंजीनियरिंग एडमिशन रैंक लिस्ट में 37000 आवेदकों में पहली रैंक हासिल की है। चेन्नई के आर. अभिनव ने 12वीं कक्षा में 97.8% और जेईई मेन में 99.6909 स्कोर के साथ शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए SASTRA डीम्ड यूनिवर्सिटी की इंजीनियरिंग एडमिशन रैंक लिस्ट में स्ट्रीम 1 और 2 दोनों में टॉप किया है। इस संस्थान में इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए पूरे भारत से 37,000 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यहां 50 फीसदी सीटों पर एडमिशन स्ट्रीम 1 के तहत 12वीं कक्षा के कुल स्कोर और जेईई मेन स्कोर के आधार पर होता है और बाकी 50% सीटों पर एडमिशन स्ट्रीम 2 के तहत 12वीं कक्षा के कुल स्कोर के आधार पर होता है।

SASTRA तिरुचि और तंजावुर के छात्रों के लिए 20% सीटें आरक्षित करता है साथ ही उत्तर-पूर्वी राज्यों, जम्मू-कश्मीर, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप के छात्रों के लिए विशेष प्रावधान भी करता है। SASTRA के वाइस-चांसलर एस. वैद्यसुब्रमण्यम ने कहा, 'काउंसलिंग और एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारी www.sastra.edu पर उपलब्ध है और 2026-2027 बैच की कक्षाएं 3 अगस्त से शुरू होंगी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक और IIT की घोषणा, JEE में टॉप 1000 रैंक पाने वाले 10 छात्रों की फीस माफ

जोसा मॉक सीट अलॉटमेंट राउंड 1 का रिजल्ट जारी

बीटेक में दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग 2026 का मॉक सीट अलॉटमेंट राउंड 1 का रिजल्ट जारी हो गया है। आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में दाखिले के लिए तगड़ी डिमांड देखने को मिलीी है। जोसा काउंसलिंग के पहले राउंड के मॉक अलॉटमेंट में 168615 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और 2 करोड़ से अधिक सीटों और कॉलेज के चॉइस फिलिंग किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक छात्र को जईई एडवांस्ड की ऑल इंडिया रैंक 3790 पर आईआईटी कानपुर में बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच मिल गई है। वहीं आईआईटी कानपुर से आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (एआई) बीटेक की ब्रांच 4955 पर भी नहीं मिली है। हालांकि इस रैंक पर एआई बीटेक की ब्रांच आईआईटी जोधपुर में मिल गई है। आपको बता दें कि देश के 23 आईआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 56 जीएफटीआई सहित कुल 138 इंजीनियरिंग संस्थानों में वर्ष 2026-27 के दाखिले जोसा काउंसलिंग से होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BTech की 4470 सीटें बढ़ीं, IIT, NIT और IIIT में दाखिले के चांस बढ़े

इस बार आईआईएससी बेंगलुरु में दाखिला जोसा काउंसलिंग से होगा। जोसा काउंसलिंग कुल छह राउंड में होगी जिसमें 5 सामान्य राउंड होंगे और एक एडिश्नल राउंड होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई के साथ पढ़ने की जिद में छोड़ी IIT की सबसे मलाईदार BTech सीट

13 जून 2026 को पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

उम्मीदवारों को संभावित सीट नतीजों को समझने और सोच-समझकर फैसले लेने में मदद करने के लिए बाद में दूसरा मॉक अलॉटमेंट भी जारी किया जाएगा। इसके बाद चॉइसेज के क्रम को बदलने के लिए 11 जून तक का समय है। 13 जून 2026 को पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।