BSSC CGL Vacancy 2025 : Bihar CGL 4 notification out BSSC Combined Graduate Level Recruitment onlinebssc com BSSC CGL Vacancy : बिहार सीजीएल 4 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1481 वैकेंसी, किताब खोलकर दे सकेंगे परीक्षा, 10 बड़ी बातें, Career Hindi News - Hindustan
More

BSSC CGL Vacancy : बिहार सीजीएल 4 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1481 वैकेंसी, किताब खोलकर दे सकेंगे परीक्षा, 10 बड़ी बातें

BSSC CGL 4 Vacancy 2025 : बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 1481 वैकेंसी निकली हैं। बीएसएससी सीजीएल 4 प्रीलिम्स परीक्षा में अभ्यर्थी 3 किताबें ले जा सकेंगे। प्रत्येक सेक्शन विषय की एक एक किताब ले जाने की इजाजत होगी।

Tue, 5 Aug 2025 06:03 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
BSSC CGL Vacancy : बिहार सीजीएल 4 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1481 वैकेंसी, किताब खोलकर दे सकेंगे परीक्षा, 10 बड़ी बातें

BSSC CGL 4 Vacancy 2025 : बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा ( बीएसएससी सीजीएल - 4 भर्ती परीक्षा ) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके जरिए छह विभागों में 1481 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया www.onlinebssc.com पर 18 अगस्त 2025 से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित की गई है। आयोग की वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी नियुक्ति संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिन छह विभागों में रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा रिक्तियां सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के लिए सामान्य प्रशासन विभाग में है। इसकी कुल 1064 रिक्तियां हैं, जिनमें 368 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए तय है। महिलाओं को 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लाभ दिया गया है। कुल रिक्तियों में लगभग 510 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। राज्य के मूल महिला निवासी को ही क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। दूसरे राज्य की महिलाओं को इसमें लाभ नहीं मिलेगा।

योजना एवं विकास विभाग में योजना के 88 पद, श्रम संसाधन विभाग निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग में कनीय सांख्यिकी सहायक के पांच, वित्त विभाग में डाटा इंट्री ऑपरेटर ग्रेड सी में एक पद, अंकेक्षण निदेशालय वित्त विभाग में 125 अंकेक्षक और सहकारिता विभाग में 198 अंकेक्षक सहयोग समितियां के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है।

यहां पढ़ें भर्ती से जुड़ी अन्य 10 खास बातें

1. आयु सीमा – उम्मीदवार की आयु 21 से 37 वर्ष तक होनी चाहिए। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी। पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग को तीन साल व एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच साल की छूट मिलेगी।

2. पद और वैकेंसी, योग्यता

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी - 1064 , योग्यता - किसी भी विषय से ग्रेजुएशन

योजना सहायक - 88, योग्यता - किसी भी विषय से ग्रेजुएशन

कनीय सांख्यिकी सहायक - 05, योग्यता - गणित या अर्थशास्त्र या कॉमर्स या सांख्यिकी विषय से ग्रेजुएशन

डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड सी - 01, योग्यता - (ग्रेजुएशन व PGDCA/BCA/BSc IT)

अंकेक्षक - 125 , योग्यता - कॉमर्स, गणित, इकोनॉमिक्स या स्टैट्स में से किसी एक विषय के साथ ग्रेजुएशन)

अंकेक्षक, सहायक समितियां - 198, योग्यता - गणित के साथ ग्रेजुएशन या कॉमर्स में ग्रेजुएट।

3. चयन- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा

सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

4. प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे। इसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान व गणित एवं मानसिक क्षमता जांच के प्रश्न आएंगे। मल्टीपल चॉइस प्रश्नों की कुल संख्या 150 होगी। 2 घंटा 15 मिनट का पेपर होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती होगी।

bss

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

5. प्रीलिम्स परीक्षा में किताब ले जा सकेंगे

प्रीलिम्स परीक्षा किताब सहित ली जाएगी। अभ्यर्थी अपने साथ तीन पुस्तक यानी प्रत्येक सेक्शन के लिए एक ही पुस्तक ले जा सकेंगे - सामान्य अध्ययन सेक्शन, गणित सेक्शन, सामान्य विज्ञान सेक्शन। किताबों में एनसीईआरटी /बिहार बोर्ड/ आसीएसई व अन्य बोर्ड के टेक्स्ट बुक ही मान्य होंगी। अन्य कोई गाइड या हाथ से लिखा कागज या इलेक्ट्ऱॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे।

6. प्रीलिम्स व मेन्स एग्जाम में क्वालिफाइंग मार्क्स

अनारक्षित वर्ग - 40 प्रतिशत

पिछड़ा वर्ग - 36.5 प्रतिशत

अपि वर्ग - 34 प्रतिशत

अनु जाति/ जनजाति - 32 प्रतिशत

महिला वर्ग - 32 प्रतिशत

दिव्यांग - 32 प्रतिशत

7. अहम तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे - 18 अगस्त से

परीक्षा फीस भरने की अंतिम तिथि - 17 सितंबर 2025

ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि - 19 सितंबर 2025

8. आवेदन में दिया गया स्थायी पता ही आरक्षण के प्रयोजन के लिए स्थायी निवास अनुमान्य होगा। मुख्य परीक्षा के आवेदन के समय जाति प्रमाण पत्र, डोमिसाइल प्रमाण सत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।

देखें नोटिफिकेशन

9. आवेदन शुल्क –

सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी – 540 रूपये

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (बिहार के स्थायी निवासी के लिए) – 135 रूपये

दिव्यांग वर्ग - 135 रुपये

बिहार के सभी वर्गों की महिलाओं के लिए - 135 रुपये

बिहार के बाहर के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए - 540 रुपये

10. सर्टिफिकेट आवेदन से पहले आपके पास हों

अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र आदि विभिन्न कैटेगरी का दावा करने वाले प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले जुटा लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।