BSEB 10th Result: Questions Asked to Bihar Board 10th result Class 10 Toppers Students schools BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं टॉपरों से पूछे गए ये सवाल, इन स्कूलों के बच्चों को बुलाया, Career Hindi News - Hindustan
More

BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं टॉपरों से पूछे गए ये सवाल, इन स्कूलों के बच्चों को बुलाया

BSEB 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड ने मैट्रिक के संभावित टॉपरों को इंटरव्यू के लिए बुलाया था। मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी, औराई समेत अन्य स्कूलों से बच्चे बुलाए गए थे। उनसे की तरह के प्रश्न पूछे गए।

Fri, 27 March 2026 07:37 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं टॉपरों से पूछे गए ये सवाल, इन स्कूलों के बच्चों को बुलाया

BSEB 10th Result 2026 : 10वीं में कौन-कौन सी किताबें हैं? हिन्दी और अंग्रेजी विषय में कौन-सी किताबें हैं? इसके भीतर क्या-क्या चैप्टर है? इस तरह के सवाल बिहार बोर्ड ने मैट्रिक के परीक्षार्थियों से किया। बोर्ड ने मैट्रिक के संभावित टॉपरों को इंटरव्यू के लिए बुलाया था। मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी, औराई समेत अन्य स्कूलों से बच्चे बुलाए गए थे। गुरुवार को जिले के चार छात्र-छात्राओं का बोर्ड की टीम ने इंटरव्यू लिया। इसमें मुशहरी के एक ही स्कूल के दो बच्चे शामिल थे। इसमें एक छात्र और एक छात्रा है। इसी हफ्ते मैट्रिक का रिजल्ट आने की संभावना है।

इंटरव्यू में शामिल छात्र-छात्राओं ने बताया कि मौखिक सवाल पूछे गये। कुछ सवालों के जवाब लिखवाये भी गये। हैंडराइटिंग मिलान भी परीक्षार्थियों का किया गया। इंटरव्यू में शामिल बच्चों ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में जो सवाल पूछे गये थे, उससे अलग भी सवाल पूछे गये। इसमें कई अलग-अलग पाठ के बारे में पूछा गया। एक बच्चे का इंटरव्यू लगभग आधे घंटे तक चला। हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान समेत सभी विषय से सवाल पूछे गये। गणित में क्षेत्रफल के बारे में पूछा गया। संस्कृत में अनुच्छेद लिखवाया गया। साइंस में विद्युत मोटर के बारे में पूछा गया। सोशल साइंस में धर्म निरपेक्षता पर सवाल पूछे गये।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, BSEB की तैयारी पूरी

बच्चों ने कहा कि कुछ पाठ के लेखक से संबंधित सवाल भी पूछे गये। अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट ने सवाल पूछे। तीन से चार सवालों के लिखित जवाब लिये गये।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: जारी होने वाला है BSEB बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, आई लेटेस्ट अपडेट

कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर "Bihar Board Matric Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।

'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी https://www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result भी परिणाम चेक सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट पर जल्द, यहां आसानी से कर सकेंगे चेक

कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

एसईबी बिहार बोर्ड मार्च 2026 अंत तक बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 ( BSEB Bihar Board Matric Result 2026) घोषित करेगा। 31 मार्च तक यह जारी हो जाएगा। पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।