BR Ambedkar Death Anniversary : babasaheb Inspiring Quotes thoughts on Babasaheb Mahaparinirvan Diwas Punyatithi BR Ambedkar Punyatithi , Quotes : बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शेयर करें उनके ये 10 अनमोल विचार, Career Hindi News - Hindustan
More

BR Ambedkar Punyatithi , Quotes : बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शेयर करें उनके ये 10 अनमोल विचार

Babasaheb Ambedkar Inspirational Quotes : बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसंबर के दिन लोग उनकी प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाते हैं। दीपक व मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। आप भी आज उनके विचारों को शेयर कर उन्हें याद कर सकते हैं।

Sat, 6 Dec 2025 06:18 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
BR Ambedkar Punyatithi , Quotes : बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शेयर करें उनके ये 10 अनमोल विचार

BR Ambedkar Quotes , babasaheb Inspirational Quotes : भारतीय संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसंबर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। उनकी पुण्यतिथि पर 70वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जा रहा है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने पूरा जीवन दलितों, शोषितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। दलितों के मसीहा अंबेडकर महान चिंतक, समाज सुधारक, न्यायविद व अर्थशास्त्री भी थे।

अंबेडकर पुण्यतिथि के दिन लोग उनकी प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाते हैं। दीपक व मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। कई जगहों पर उनकी याद में कार्यक्रम होते हैं। प्रभात फेरी व रैलियां निकाली जाती हैं। उनके विचारों को याद करने के अलावा उनकी संघर्ष गाथा भी बताई जाती है। आप भी आज उनके विचारों को शेयर कर उन्हें याद कर सकते हैं।

डॉ भीमराव अंबेडकर के अनमोल विचार-

1. जीवन लम्बा होने के बजाय महान होना चाहिए।

2. धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए। मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है।

3. यदि हम एक संयुक्त एकीकृत आधुनिक भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों के शास्त्रों की संप्रभुता का अंत होना चाहिए।

4. हिन्दू धर्म में विवेक, कारण और स्वतंत्र सोच के विकास के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।

5. इतिहास बताता है कि जहां नैतिकता और अर्थशास्त्र के बीच संघर्ष होता है, वहां जीत हमेशा अर्थशास्त्र की होती है। निहित स्वार्थों को तब तक स्वेच्छा से नहीं छोड़ा गया है, जब तक कि मजबूर करने के लिए पर्याप्त बल न लगाया गया हो।

BR Ambedkar Motivational Quotes

6. बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। वे इतिहास नहीं बना सकते जो इतिहास भूल जाते हैं।

7. समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा।

8. यदि मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं इसे सबसे पहले जलाऊंगा।

9. जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके लिये बेमानी है।

10. मैं एक समुदाय की प्रगति को उस डिग्री से मापता हूं जो महिलाओं ने हासिल की है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।