bpsc new exam rule negative marking not attempted option 33rd bihar judicial service prelims 2026 BPSC ने बदल दिए परीक्षा नियम, अब खाली छोड़ने पर भी कटेंगे नंबर; 33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा में क्या नया हुआ, Career Hindi News - Hindustan
More

BPSC ने बदल दिए परीक्षा नियम, अब खाली छोड़ने पर भी कटेंगे नंबर; 33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा में क्या नया हुआ

BPSC ने एमसीक्यू आधारित परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अगर कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का जवाब नहीं देना चाहता है तो उसे E विकल्प चुनना होगा। अब प्रश्न खाली छोड़ने पर भी 1/3 अंक कटेंगे।

Mon, 18 May 2026 10:51 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
BPSC ने बदल दिए परीक्षा नियम, अब खाली छोड़ने पर भी कटेंगे नंबर; 33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा में क्या नया हुआ

बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी ने अपनी एमसीक्यू आधारित परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। आयोग ने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ सवाल छोड़ देना आसान नहीं होगा। अगर कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का जवाब नहीं देना चाहता है, तो उसे E विकल्प चुनना होगा, जिसका मतलब होगा प्रयास नहीं किया गया। यह नया नियम पहली बार 3 जून 2026 को होने वाली 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्री प्रतियोगिता परीक्षा में लागू किया जा रहा है।

अब होंगे पांच विकल्प मिलेंगे

अब तक परीक्षाओं में सवालों के लिए चार विकल्प A, B, C और D दिए जाते थे। लेकिन नए नियम के तहत अब पांचवां विकल्प E भी रहेगा। इस E विकल्प का इस्तेमाल उन उम्मीदवारों को करना होगा जो किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहते। यानी अगर किसी प्रश्न को छोड़ना है तो OMR शीट में E भरना अनिवार्य होगा।

खाली छोड़ने पर कटेंगे नंबर

बीपीएससी के नए नियम का सबसे बड़ा असर यही है कि अब सवाल को पूरी तरह खाली छोड़ना महंगा पड़ सकता है। आयोग ने साफ कहा है कि अगर कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न में कोई भी विकल्प नहीं भरता है, तो उस प्रश्न पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। यानी अब उम्मीदवारों के पास दो ही रास्ते होंगे। या तो सही जवाब चुनें या फिर E विकल्प भरें। बिना कुछ भरे सवाल छोड़ना नुकसान पहुंचा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साइकिल से पढ़ाया ट्यूशन, कैसे बना 100 करोड़ का कोचिंग किंग;NEET लीक में गिरफ्तार

अभ्यर्थियों को दिया गया अतिरिक्त समय

बीपीएससी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, आयोग ने माना है कि यह नई व्यवस्था उम्मीदवारों के लिए शुरुआत में थोड़ी कठिन हो सकती है। इसी वजह से 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में अतिरिक्त समय भी दिया जा रहा है ताकि अभ्यर्थी नए नियम को समझ सकें। सामान्य अध्ययन विषय की पहली पाली पहले सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक होती थी लेकिन अब इसे 10:00 बजे से 11:40 बजे तक किया गया है। यानी 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान BSTC परीक्षा में इन गलतियों की नहीं है माफी, जरूर पढ़ लें नियम

दूसरी पाली में भी बढ़ा समय

विधि विषय की दूसरी पाली में भी समय बढ़ाया गया है। पहले यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक होती थी, लेकिन अब इसे 2:00 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस तरह दूसरी पाली में उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा ताकि वे नए विकल्प प्रणाली को ठीक से इस्तेमाल कर सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुपया संकट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक, क्या आप दे पाएंगे इन 10 सवालों के सही जवाब?

प्रतियोगी छात्रों के लिए क्या है सबसे जरूरी बात?

अब बीपीएससी की किसी भी एमसीक्यू परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि OMR शीट में हर सवाल के सामने कोई न कोई विकल्प भरना जरूरी है। अगर जवाब नहीं आता, तब भी 'E' विकल्प चुनना बेहतर रहेगा। क्योंकि बिना विकल्प भरे छोड़ने पर सीधे नंबर कटेंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।