Bihar shines in Sainik School entrance exam 6 toppers out of top 10 students Sahil from UP also topper सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बिहार का जलवा, टॉप 10 छात्रों में से 6 छात्र, यूपी के साहिल ने भी किया कमाल, Career Hindi News - Hindustan
More

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बिहार का जलवा, टॉप 10 छात्रों में से 6 छात्र, यूपी के साहिल ने भी किया कमाल

AISSEE Result : ऑल इंडिया लेवल की सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बिहार के छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कक्षा 6 सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में टॉप 10 विद्यार्थियों में बिहार से कुल 6 छात्र हैं और टॉप 20 में कुल 11 छात्र हैं ।

Sat, 28 Feb 2026 12:44 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बिहार का जलवा, टॉप 10 छात्रों में से 6 छात्र, यूपी के साहिल ने भी किया कमाल

AISSEE Result : ऑल इंडिया लेवल की सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बिहार के छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कक्षा 6 सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में टॉप 10 विद्यार्थियों में बिहार से कुल 6 छात्र हैं और टॉप 20 में कुल 11 छात्र हैं । वहीं कक्षा 9वीं सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में यूपी के छात्र साहिल कुमार सिंह ने पूरे देश में टॉप किया है। कक्षा 9वीं सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में टॉप 10 में यूपी से 4 विद्यार्थी हैं। जबकि बिहार से एक है।

कक्षा 6 सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बिहार के टॉप 20 में 11 छात्र हैं। 10 लड़के और 1 लड़की शामिल है।

टॉप 20 में बिहार से कुल 11 छात्र शामिल

रैंक (AIRANK)छात्र का नामलिंग (Gender)अंक (Marks)श्रेणी (Category)
3हंस राज (HANSH RAJ)पुरुष294अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
4प्रशांत (PRASHANT)पुरुष292सामान्य (General)
6आरुष राज (AARUSH RAJ)पुरुष292अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
7शिवम कुमार (SHIVAM KUMAR)पुरुष292अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
8गौरव राज (GAURAV RAJ)पुरुष292अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
9नैन्सी कुमारी (NANCY KUMARI)महिला292अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
11नीरज कुमार (NIRAJ KUMAR)पुरुष292अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
13प्रत्यूष मिश्रा (PRATYUSH MISHRA)पुरुष291सामान्य (General)
18सन्नी कुमार (SUNNY KUMAR)पुरुष290अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
19विरूपाक्ष विक्रम सिंह (VIRUPAKSH VIKRAM SINGH)पुरुष290सामान्य (General)
20पीयूष राज (PIYUSH RAJ)पुरुष290सामान्य (General)

मुख्य बिंदु:

,

कक्षा 9 सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में टॉप 20 में बिहार के कुल 3 छात्र शामिल हैं।

रैंक 9- सचिन कुमार

रैंक 16- सूर्यांश सिंह

रैंक 17- सार्थक राज

कक्षा 9 सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा

उत्तर प्रदेश (3 छात्र): साहिल कुमार सिंह (रैंक 1), हरितेज मिश्रा (रैंक 3) और लवदीप गुप्ता (रैंक 8)।

बिहार (1 छात्र): सचिन कुमार (रैंक 9)।

- कक्षा 6 सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में महाराष्ट्र की बेटी अनुराधा अमोल बुधावंत ने पूरे देश में टॉप किया है। अनुराधा ने 300 में से 296 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की।

एनटीए ने कक्षा 6 सैनिक प्रवेश परीक्षा देने वाले सभी 134100 उम्मीदवारों और कक्षा 9 सैनिक प्रवेश परीक्षा देने वाले सभी 43922 उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की है। इसमें सभी क्वालिफाइड और नॉन क्वालिफाइड उम्मीदवारों के नाम, कैटेगरी, उनके अंक, रैंक, रोल नंबर, राज्य समेत सभी अहम डिटेल्स दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के साहिल ने किया सैनिक स्कूल कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा में टॉप
ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र की बेटी ने किया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में टॉप, देखें टॉपर लिस्ट
ये भी पढ़ें:सैनिक स्कूल एंट्रेंस रिजल्ट घोषित, NTA ने जारी किए नतीजे; ऐसे करें चेक

रिजल्ट के बाद अब क्वालिफाइड छात्रों को ई काउंसलिंग के जरिए सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिला मिलेगा। सभी को ई काउंसलिंग के लिए https://pesa.ncog.gov.in/sainikschoolecounselling/signin पर आवेदन करना होगा। विद्यार्थियों का एडमिशन AISSEE-2026 की स्कूल वाइज, जेंडर वाइज, कैटेगरी वाइज (होम स्टेट और आउटसाइड स्टेट) मेरिट लिस्ट में कैंडिडेट्स को मिली रैंक, मेडिकल अथॉरिटी से अप्रूव्ड मेडिकल फिटनेस और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के आधार पर ई-काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा। रैंक के आधार पर न सिर्फ देश के 33 प्रमुख सैनिक स्कूलों में दाखिला मिलेगा, बल्कि नए अप्रूव्ड 69 सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 व 19 नए सैनिक स्कूलों (जो एकेडमिक ईयर 2026-27 में क्लास 9 तक पहुंच गए हैं) की कक्षा 9 में दाखिला होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, JAC 10th 12th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।