Bihar Police SI Result 2026: बिहार पुलिस दारोगा रिजल्ट जारी, अब मेंस परीक्षा की बारी; जानें क्या होगा एग्जाम पैटर्न
BPSSC SI Result 2026 OUT: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस दरोगा (Sub-Inspector) के 1799 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है ।

Bihar Police BPSSC SI Pre Result 2026 Out: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस दरोगा (Sub-Inspector) के 1799 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है ।
इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों में से कुल 35,857 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 18 और 21 जनवरी 2026 को किया गया था, जिसमें 7.26 लाख से अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे । अब सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले और सबसे महत्वपूर्ण चरण यानी 'मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा' से गुजरना होगा ।
मुख्य परीक्षा का स्वरूप और पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा । मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे।
पहला पेपर (सामान्य हिंदी): मुख्य परीक्षा का पहला पेपर 200 अंकों का सामान्य हिंदी का होगा । इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी । इस पेपर में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है । ध्यान रहे कि सामान्य हिंदी पेपर के अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे, यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।
दूसरा पेपर (सामान्य अध्ययन): दूसरा पेपर सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जांच से संबंधित होगा । यह पेपर भी 200 अंकों का होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे । दूसरा पेपर की परीक्षा के लिए भी अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा । फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करने में इस पेपर के अंकों की मुख्य भूमिका होगी ।
नेगिटिव मार्किंग: मुख्य परीक्षा के दोनों पेपर में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे । उत्तर पुस्तिका दो प्रतियों में होगी, जिसकी एक प्रति आयोग के पास सुरक्षित रखी जाएगी ।
रिक्तियों और चयन का गणित
आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए रिक्तियों के 20 गुणा उम्मीदवारों का चयन किया है । कुल 1799 पदों के लिए आरक्षण कोटिवार सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें महिलाओं के लिए 614 पद आरक्षित हैं । मुख्य लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा, जहां रिक्तियों के 6 गुणा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा 。
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट और आगे की तैयारी
सफल अभ्यर्थी अपना रोल नंबर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं । मुख्य परीक्षा की तिथि के संबंध में आयोग द्वारा जल्द ही अलग से सूचना प्रकाशित की जाएगी । विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्य परीक्षा का स्तर प्रारंभिक परीक्षा से कठिन हो सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को अभी से पढ़ाई शुरू कर देनी चाहिए।




साइन इन