Bihar Police Constable Exam: Will you get home district in csbc Bihar Police exam or not rule on pen Bihar Police Constable Exam : बिहार पुलिस परीक्षा में गृह जिला मिलेगा या नहीं, पेन पर क्या है नियम, Career Hindi News - Hindustan
More

Bihar Police Constable Exam : बिहार पुलिस परीक्षा में गृह जिला मिलेगा या नहीं, पेन पर क्या है नियम

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में 19838 सिपाहियों की बहाली को लेकर लिखित परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

Fri, 13 June 2025 11:29 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Police Constable Exam : बिहार पुलिस परीक्षा में गृह जिला मिलेगा या नहीं, पेन पर क्या है नियम

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में 19838 सिपाहियों की बहाली को लेकर लिखित परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पर्षद के अध्यक्ष सह अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि यह परीक्षा 16 जुलाई से तीन अगस्त तक छह चरणों में ली जायेगी। 16 जुलाई के बाद 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई और तीन अगस्त 2025 को लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। किसी भी अभ्यर्थी को गृह जिला में परीक्षा केंद्र का आवंटन नहीं होगा। अभ्यर्थियों को ढाई घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। पेन अभ्यर्थियों को लाने की जरूरत नहीं है, उन्हें पर्षद की तरफ से ही पेन मिलेगा।

परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ई-एडमिट कार्ड के साथ अपना एक वैध फोटो पहचान-पत्र जैसे- आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविं लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा मतदाता पहचान-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

इसके लिए राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों पर 627 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। हर चरण में करीब ढाई से तीन लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा सिर्फ एक पाली में दोपहर 12 से दो बजे तक ली जायेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब जारी होंगे बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड, देखें तिथियां

अध्यक्ष ने बताया कि अंतिम रूप से 16,73,586 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। अभ्यर्थी 20 जून से पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र वाले जिले की जानकारी ले सकेंगे। हालांकि परीक्षा केंद्र का नाम एडमिट कार्ड पर अंकित रहेगा, जो उनकी परीक्षा के सात दिन पहले वेबसाइट पर निर्गत होगा।

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सिर्फ इ-एडमिट कार्ड से ही प्रवेश मिलेगा। पर्षद की तरफ से ही उनको पेन और ओएमआर शीट उपलब्ध कराई जायेगी। पर्षद अध्यक्ष ने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर तमाम व्यवस्था की जा रही है। सभी डीएम को परीक्षा संयोजक जबकि एसपी को सह-संयोजक बनाया गया है। हर परीक्षा केंद्र पर 5 जी और वाई-फाई नेटवर्क को जाम करने के लिए जैमर लगेंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।