bihar jeevika answer key download : jeevika answer key out at brlps in direct link jivika bihar Bihar Jeevika answer key download : बिहार जीविका आंसर की brlps.in पर जारी, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
More

Bihar Jeevika answer key download : बिहार जीविका आंसर की brlps.in पर जारी, Direct Link

Bihar Jeevika answer key download : बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसायटी (BRLPS) ने जीविका भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी brlps.in पर जाकर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Fri, 19 Dec 2025 11:20 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Jeevika answer key download : बिहार जीविका आंसर की brlps.in पर जारी, Direct Link

Bihar Jeevika answer key download : बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसायटी (BRLPS) ने जीविका भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी brlps.in पर जाकर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 2747 पदों पर नियुक्तियां होंगी। कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर, लाइवलीहुड्स स्पेशलिस्ट और ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए बिहार जीविका परीक्षा 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक हुई थी। आंसर की डाउनलोड करने के बाद आप आंसर का मिलान कर सकते हैं। अगर आपको किसी आंसर पर ऑब्जेक्शन हो तो आप रिस्पॉन्स शीट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट 25 दिसंबर 2025 है।

आंसर की कैसे करें डाउनलोड?

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले बिहार जीविका की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट (BRLPS) पर जाएं।

2. लिंक खोजें: होम पेज पर 'Bihar Jeevika Recruitment 2025 Answer Key ' से संबंधित लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।

3. डिटेल्स दर्ज करें: नए पेज पर, आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे जरूरी डिटेल्स भरनी होगी।

4. सबमिट करें: सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

5. आंसर-की देखें और डाउनलोड करें।

Answer Key Direct Link

चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), टाइपिंग टेस्ट (केवल ऑफिस असिस्टेंट और ब्लॉक IT एग्जिक्यूटिव के लिए) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV)

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।