Bihar Board 12th Result 2026: नतीजे बस आने ही वाले हैं, सर्वर डाउन की टेंशन छोड़िए; इन आसान स्टेप्स में चेक करे रिजल्ट bihar board result 2026 live updates bseb bihar board 10th- 2th result date BSEB matric kab aayega biharboardonline - career news
More
Hindi NewsकरियरBihar Board 12th Result 2026: नतीजे बस आने ही वाले हैं, सर्वर डाउन की टेंशन छोड़िए; इन आसान स्टेप्स में चेक करे रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2026: नतीजे बस आने ही वाले हैं, सर्वर डाउन की टेंशन छोड़िए; इन आसान स्टेप्स में चेक करे रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2026 Updates: बिहार बोर्ड (BSEB) 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार 28 लाख छात्र छात्राएं कर रहे हैं। बोर्ड मार्च 2026 के अंत तक आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर सकता है।

Bihar Board 12th Result 2026: नतीजे बस आने ही वाले हैं, सर्वर डाउन की टेंशन छोड़िए; इन आसान स्टेप्स में चेक करे रिजल्ट

bihar board result 2026 live updates bseb bihar board 10th- 2th result date BSEB matric kab aayega biharboardonline

Himanshu Tiwari| लाइव हिन्दुस्तान | Sat, 21 Mar 2026 11:20 PM
हमें फॉलो करें

Bihar Board 12th Result 2026 Updates: अगर आप भी बिहार बोर्ड के छात्र हैं और अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के गलियारों में इन दिनों हलचल काफी तेज हो गई है। ताजा रिपोर्ट्स और सर्च ट्रेंड्स के मुताबिक, बोर्ड ने 12वीं (इंटर) और 10वीं (मैट्रिक) के नतीजों को जारी करने की तैयारी कर ली है। सबसे अहम बात यह है कि बोर्ड ने संभावित टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन भी शुरू कर दिया है, जो इस बात का सबसे पुख्ता सबूत है कि आपके नतीजे बस आने ही वाले हैं। सोशल मीडिया की अफवाहों से बचकर रहें क्यों रिजल्ट को लेकर कई भ्रामक खबरें भी फैलाइ जा रही हैं। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 की पुख्ता और पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ...

28 लाख छात्रों की धड़कनें तेज

इस साल बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट और मैट्रिक की परीक्षाओं में करीब 28 लाख से ज्यादा छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था। 2 फरवरी से 13 फरवरी तक इंटर और 17 फरवरी से 25 फरवरी तक मैट्रिक के इम्तिहान हुए थे। अब खबर आ रही है कि कॉपियों की चेकिंग का काम युद्ध स्तर पर पूरा कर लिया गया है। इंटर की कॉपियां 10 मार्च तक जांची जा चुकी हैं और अब पूरे डेटा को सर्वर पर अपलोड करने का काम अपने आखिरी चरण में है।

कब होगा 12वीं (इंटर) के नतीजों का ऐलान?

बोर्ड के सूत्रों से छनकर आ रही खबरों पर यकीन करें तो बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मार्च के तीसरे या चौथे हफ्ते में बीच किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। जैसे ही टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होगी, बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का लाइव ऐलान करेंगे।

मैट्रिक (10वीं) के छात्रों को करना होगा थोड़ा और इंतजार

जो छात्र 10वीं के नतीजों की राह देख रहे हैं, उन्हें बता दें कि इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आपका नंबर आएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे भी जल्द आने वाले हैं।

मुजफ्फरपुर के छात्रों ने मारी बाजी?

इस बार मुजफ्फरपुर जिले से कुछ बेहद दिलचस्प खबरें आ रही हैं। ऐसे साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस बार मुजफ्फरपुर के स्कूलों से कई टॉपर्स निकल सकते हैं। सोमवार को ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की एक टीम जिले में पहुंची और करीब 10 प्लस टू स्कूलों और इंटर कॉलेजों से कॉपियां अपने साथ पटना ले गई। इनमें इंटर के 12 परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल कॉपियां भी शामिल हैं। मुशहरी और अजीजपुर स्कूल से सबसे ज्यादा कॉपियां मंगवाई गई हैं।

टॉपर्स वेरिफिकेशन कैसे होता है?

बिहार बोर्ड अपनी साख और पारदर्शिता को लेकर काफी संजीदा है। इसीलिए रिजल्ट से ठीक पहले संभावित टॉपर्स (राज्य में सबसे ज्यादा नंबर लाने वाले छात्रों) को पटना स्थित बोर्ड ऑफिस बुलाया जाता है। वहां बैठे एक्सपर्ट्स की टीम उनका इंटरव्यू लेती है, उनके विषयों से जुड़े कुछ सवाल जवाब करती है और हैंडराइटिंग का मिलान करती है। यह सब इसलिए किया जाता है ताकि यह तस्दीक हो सके कि मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाले ये बच्चे वाकई इसके हकदार हैं और नतीजों में कोई गड़बड़ी नहीं है।

कैसे चेक कर सकेंगे अपना बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026

जैसे ही बोर्ड नतीजे लाइव करेगा, आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट देख सकेंगे:

स्टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर अपनी क्लास के हिसाब से 'Matric Result 2026' या 'Intermediate Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज़ करें।

स्टेप 4: सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर महफूज़ रख लें।

Livehindustan.com पर भी देख सकेंगे रिजल्ट

अक्सर देखा गया है कि रिज़ल्ट आते ही भारी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट्स क्रैश हो जाती हैं। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा आप अपना रिजल्ट 'लाइव हिन्दुस्तान' (livehindustan.com) पर भी बेहद आसानी से चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही results.biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com पर भी पैनी नजर बनाए रखें।

बिहार बोर्ड रिजल्ट उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट के अलावा बिहार बोर्ड लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) पर भी चेक कर सकेंगे।

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2026

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2026

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2026

पिछले साल का कैसा था हाल?

अगर हम पिछले साल (2025) के आंकड़ों पर नज़र डालें, तो बिहार बोर्ड ने 29 मार्च को 10वीं के नतीजे जारी किए थे, जिसमें कुल 82.11% छात्र कामयाब हुए थे। साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 489 अंक लाकर टॉप किया था। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67% और लड़कों का 83.67% रहा था। इंटर का रिजल्ट भी ठीक इसी तेजी के साथ मार्च में ही जारी कर दिया गया था।

21 Mar 2026, 09:33:25 PM IST

Bihar Board Result 2026 Live : 28 लाख छात्रों को है बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार

Bihar Board Result 2026 Live : इस साल बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में कुल मिलाकर 28 लाख से ज्यादा छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में करीब 12.92 लाख और मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच हुईं, जबकि 10वीं के इम्तिहान 17 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक राज्य भर के 1762 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए थे।

21 Mar 2026, 09:09:20 PM IST

Bihar Board result 2026: बोर्ड के चैयरमेन आनंद किशोर करेंगे रिजल्ट की तारीख की घोषणा

‌Bihar Board result 2026 Live: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे कब जारी करेगा, इसको लेकर अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बोर्ड के चैयरमेन ही रिजल्ट की तारीख की घोषणा करेंगे, लेकिन अभी तक ऐसी जानकारी सामने नहीं आई है।

21 Mar 2026, 08:42:41 PM IST

‌Bihar Board result 2026 Live: तीन विषयों में फेल हो गए हों तो क्या ऑप्शन

‌Bihar Board result 2026 Live: मैट्रिक परीक्षा में इस साल ऐसे स्टूडेंट्स जो मातृभाषा (एमआईएल), द्वितीय भारतीय भाषा (एसआईएल) व अनिवार्य विषय - विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी या चॉइस वाले विषय में से अंग्रेजी को छोड़कर किसी एक विषय या दो विषयों या अंग्रेजी सहित तीन विषयों में फेल हो गए हों तो वे पास होने तक लगातार तीन मौके ले सकते हैं।

21 Mar 2026, 08:30:35 PM IST

‌Bihar Board result 2026 Live: बिहार बोर्ड सबसे पहले जारी करता है रिजल्ट

‌Bihar Board result 2026 Live: आपको बता दें चाहे सीबीएसई हो या कोई और बोर्ड बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करता है। इस साल भी बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।

21 Mar 2026, 08:13:01 PM IST

Bihar Board result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए प्रमुख वेबसाइट्स

Bihar Board result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए प्रमुख वेबसाइट्स:

biharboardonline.bihar.gov.in

results.biharboardonline.com

secondary.biharboardonline.com

21 Mar 2026, 07:29:54 PM IST

Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन कितनी शिफ्टों में किया गया था

Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक था। वहीं, दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया गया था।

21 Mar 2026, 06:55:04 PM IST

Bihar Board 12th Result 2026 LIVE : पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में किसने किया था टॉप

Bihar Board 12th Result 2026 LIVE : पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8 फीसदी) प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम में टॉप किया था। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट आर्ट्स स्ट्रीम में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब साह ने 473 - 473 अंक (94.6 फीसदी) अंक हासिल कर टॉप किया था। बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स स्ट्रीम में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95.1 फीसदी) हासिल कर टॉप किया था।

21 Mar 2026, 06:15:40 PM IST

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट लिस्ट

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट लिस्ट

biharboardonline.bihar.gov.in

results.biharboardonline.com

secondary.biharboardonline.com

21 Mar 2026, 05:53:15 PM IST

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड टॉपर्स इंटरव्यू में क्या होता है

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड टॉपर्स इंटरव्यू व वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान, चुने गए उम्मीदवारों को बोर्ड कार्यालय बुलाया जाता है, जहां अधिकारी छात्रों का विषय-संबंधी साक्षात्कार लेते हैं। हैंड राइटिंग का उत्तर पुस्तिकाओं से मिलान करते हैं। अंकों और मूल्यांकन के रिकॉर्ड की क्रॉस-चेकिंग करते हैं

21 Mar 2026, 05:34:28 PM IST

Bihar Board Result 2026 Live : बिहार बोर्ड टॉपरों को लैपटॉप भी मिलेगा

Bihar Board Result 2026 Live : बिहार बोर्ड की ओर से टॉपरों को लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। लैपटॉप देने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चे तकनीकी रूप से भी खुद को सुदृढ़ करें और ऑनलाइन संसाधनों से भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

21 Mar 2026, 05:06:31 PM IST

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 FAQ (Bihar Board 10th Result FAQ )

प्रश्न: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में कब घोषित होगा?

उत्तर - रिजल्ट मार्च 2026 के आखिरी सप्ताह तक घोषित होने की उम्मीद है।

प्रश्न : मैं अपना रिजल्ट ऑनलाइन कैसे देख सकता हूं?

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 FAQ

A: छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

प्रश्न : अगर मैं अपना रोल नंबर भूल जाऊं तो क्या करूं?

उत्तर: अपना एडमिट कार्ड देखें या अपने स्कूल से संपर्क करें।

प्रश्न : क्या ग्रेस मार्किंग का कोई प्रावधान है?

उत्तर : हां, BSEB के नियमों के अनुसार चंद अंक से फेल हो रहे छात्रों को ग्रेस अंक देकर पास किए जाने का नियम है।

प्रश्न : पास होने के लिए कम से कम कितने नंबर चाहिए?

उत्तर : हर विषय में 30% और कुल मिलाकर 30%।

प्रश्न : मैं रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कैसे कर सकता हूं?

उत्तर : आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं।

21 Mar 2026, 04:45:04 PM IST

Bihar Board 12th Result 2026 Live: जल्द खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड एक बार फिर पूरे देश में सबसे पहले नतीजे जारी कर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। बीएसईबी 12वीं के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। उम्मीद है कि किसी भी वक्त आधिकारिक तारीखों का ऐलान हो सकता है।

21 Mar 2026, 04:34:21 PM IST

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड करेगा टॉपर्स पर ईनामों की बरसात

Bihar Board Result 2026 Live: पिछले साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को 1 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और दूसरे ईनाम दिए थे। इस साल भी बिहार बोर्ड टॉपर्स पर ईनामों की बरसाल करेगा। फर्स्ट रैंक हासिल करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप दिया जाएगा।

21 Mar 2026, 04:15:49 PM IST

Bihar Board Result 2026 LIVE : मैट्रिक से पहले आएगा इंटरमीडिएट का रिजल्ट

Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड 2026 रिजल्ट में सबसे पहले बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट क्लास का परिणाम आएगा। इस परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक किया गया था जबकि प्रै​क्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक चली थी। रोल नंबर व रोल कोड डालकर नतीजे देख सकेंगे।

21 Mar 2026, 04:04:53 PM IST

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कब तक आएगा

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट अब अंतिम चरण में हैं। 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि बोर्ड किसी भी समय नतीजों की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। ताजा अपडेट के अनुसार, टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और परिणाम मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह में आने की पूरी संभावना है।

21 Mar 2026, 04:01:05 PM IST

Bihar Board Result 2026 Live : 28 लाख छात्रों को है बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार

Bihar Board Result 2026 Live : इस साल बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में कुल मिलाकर 28 लाख से ज्यादा छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में करीब 12.92 लाख और मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच हुईं, जबकि 10वीं के इम्तिहान 17 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक राज्य भर के 1762 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए थे।

21 Mar 2026, 03:44:03 PM IST

Bihar board 12th Result Live: कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

Bihar board 12th Result Live: स्टेप 1- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- मैट्रिक परीक्षार्थी मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अपना रोल कोड व रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा।

स्टेप 4- इस डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

बिहार बोर्ड रिजल्ट उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट के अलावा बिहार बोर्ड लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) पर भी चेक कर सकेंगे।

21 Mar 2026, 03:08:13 PM IST

Bihar board 12th Result Live: पिछले साल कब आया था रिजल्ट

Bihar board 12th Result Live: पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।

21 Mar 2026, 02:09:47 PM IST

Bihar board 12th Result Live: मुजफ्फरपुर जिले से टॉपर संभव

Bihar board 12th Result Live: ऐसे संकेत मिले हैं कि इस बार मुजफ्फरपुर जिले के स्कूलों से कुछ टॉपर हो सकते हैं। जिले के 10 प्लस टू स्कूलों और इंटर कॉलेजों से इस बार इंटर के टॉपर निकलेंगे। सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की टीम जिले में पहुंची और इन 10 स्कूल-कॉलेजों से कॉपियां ले गई। इंटर के 12 परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल की कॉपी बोर्ड की टीम यहां से लेकर गई है। मुशहरी और अजीजपुर स्कूल से सबसे अधिक कॉपी गई है। बोर्ड से भेजी सूची में दो इंटर कॉलेज और आठ सरकारी प्लस टू स्कूल हैं। बीएसईबी ने 25 मार्च तक इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य तय किया है। इंटर की कॉपी जांच का काम 10 मार्च को ही पूरा कर लिया गया है। इधर, मार्च के अंत तक मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

21 Mar 2026, 01:50:15 PM IST

Bihar board 12th Result Live: कंपार्टमेंट परीक्षा से मिलेगा एक और मौका

Bihar board 12th Result Live: गर कोई छात्र किसी विषय में न्यूनतम अंक (33%) हासिल करने में विफल रहता है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों को बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा जाएगा। इन छात्रों को बाद में सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर पास होने का मौका दिया जाएगा।

21 Mar 2026, 01:33:26 PM IST

Bihar board 12th Result Live: बिहार बोर्ड करेगा टॉपर्स पर ईनामों की बरसात

Bihar board 12th Result Live: पिछले साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को 1 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और दूसरे ईनाम दिए थे। इस साल भी बिहार बोर्ड टॉपर्स पर ईनामों की बरसाल करेगा। फर्स्ट रैंक हासिल करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप दिया जाएगा।

21 Mar 2026, 01:16:05 PM IST

Bihar board 12th Result Live: थ्योरी और प्रैक्टिकल में अलग-अलग पास होना जरूरी

Bihar board 12th Result Live: साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल में अलग-अलग पास होना होगा। 70 नंबर की थ्योरी में न्यूनतम 21 अंक (30%) और 30 नंबर के प्रैक्टिकल में कम से कम 12 अंक लाना अनिवार्य है, वरना उस विषय में फेल माना जाएगा।

21 Mar 2026, 01:15:42 PM IST

Bihar board 12th Result Live: कैसे चेक करें अपना स्कोर कार्ड?

Bihar board 12th Result Live: नतीजे जारी होते ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक आना लाजमी है। ऐसे में आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड पहले से ही लिखकर तैयार रखना चाहिए। रिजल्ट चेक करने का तरीका बेहद आसान है:

1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Bihar Board 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

3. आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।

4. जन्म तिथि दर्ज करें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

5. आपका डिजिटल स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकालकर रख लें।

21 Mar 2026, 12:31:34 PM IST

Bihar Board Result 2026 LIVE: मैट्रिक से पहले आएगा इंटरमीडिएट का रिजल्ट

Bihar Board Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 2026 रिजल्ट में सबसे पहले बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट क्लास का परिणाम आएगा। इस परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक किया गया था जबकि प्रै​क्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक चली थी। रोल नंबर व रोल कोड डालकर नतीजे देख सकेंगे।

21 Mar 2026, 12:23:37 PM IST

Bihar Board Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए प्रमुख वेबसाइट्स

Bihar Board Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए प्रमुख वेबसाइट्स:

biharboardonline.bihar.gov.in

results.biharboardonline.com

secondary.biharboardonline.com

21 Mar 2026, 11:59:25 AM IST

Bihar Board Result 2026 LIVE: तीन विषयों में फेल हो गए हों तो क्या ऑप्शन

Bihar Board Result 2026 LIVE: मैट्रिक परीक्षा में इस साल ऐसे स्टूडेंट्स जो मातृभाषा (एमआईएल), द्वितीय भारतीय भाषा (एसआईएल) व अनिवार्य विषय - विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी या चॉइस वाले विषय में से अंग्रेजी को छोड़कर किसी एक विषय या दो विषयों या अंग्रेजी सहित तीन विषयों में फेल हो गए हों तो वे पास होने तक लगातार तीन मौके ले सकते हैं।

21 Mar 2026, 11:42:35 AM IST

Bihar Board Result 2026 LIVE: बोर्ड के चैयरमेन आनंद किशोर करेंगे रिजल्ट की तारीख की घोषणा

Bihar Board Result 2026 LIVE: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे कब जारी करेगा, इसको लेकर अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बोर्ड के चैयरमेन ही रिजल्ट की तारीख की घोषणा करेेंगे, लेकिन अभी तक ऐसी जानकारी सामने नहीं आई है।

21 Mar 2026, 11:24:49 AM IST

Bihar Board Result 2026 LIVE: कब तक आ सकते हैं रिजल्ट

Bihar Board Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे और भविष्य की योजना बना सकेंगे।

21 Mar 2026, 11:01:58 AM IST

Bihar Board Result 2026 LIVE: टॉपर वेरिफिकेशन के साथ जल्द जारी होंगे रिजल्ट

Bihar Board Result 2026 LIVE: टॉपर वेरिफिकेशन शुरू होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इंटर परीक्षा 2026 का परिणाम अब जल्द घोषित किया जाएगा। आमतौर पर यह प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने से ठीक पहले होती है। बोर्ड की तैयारी अंतिम चरण में है और कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। छात्र अब अपने परिणाम को लेकर और अधिक उत्साहित और उत्सुक नजर आ रहे हैं।

21 Mar 2026, 10:44:04 AM IST

Bihar Board Result 2026 LIVE: पटना में इंटरव्यू लिया जा रहा इंटरव्यू

Bihar Board Result 2026 LIVE: जिन छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें बोर्ड कार्यालय में बुलाकर विषय से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर लिखित परीक्षा भी ली जा रही है। विशेषज्ञों की टीम छात्रों के ज्ञान और उत्तरों का मिलान उनकी कॉपियों से कर रही है। यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि टॉपर वास्तव में योग्य और मेहनती छात्र ही हों।

21 Mar 2026, 10:21:43 AM IST

Bihar Board Result 2026 LIVE: टॉपर्स को पटना बुलाया जा रहा है

Bihar Board Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा 2026 के परिणाम से पहले टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उच्च अंक पाने वाले छात्रों को पटना बुलाया जा रहा है, जहां उनकी कॉपियों का दोबारा मूल्यांकन और इंटरव्यू लिया जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य टॉपर सूची को अंतिम रूप देने से पहले पूरी तरह पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो सके।

21 Mar 2026, 10:19:50 AM IST

Bihar Board Result 2026 LIVE: कई माध्यमों से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

Bihar Board Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा results.biharboardonline.com और digilocker.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ ही secondary.biharboardonline.com पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा।

21 Mar 2026, 10:17:36 AM IST

Bihar Board Result 2026 LIVE: आनंद किशोर ने दिया बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट

Bihar Board Result 2026 LIVE: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार ने साफ किया है कि इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम इसी मार्च महीने में घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12वीं का रिजल्ट अगले सप्ताह किसी भी दिन, यानी 25 मार्च से पहले जारी होने की पूरी संभावना है। इससे लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।

21 Mar 2026, 10:06:07 AM IST

Bihar Board Result 2026 LIVE: रिजल्ट से पहले बड़ा अपडेट

Bihar Board Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अब राहत भरी खबर सामने आ रही है। रिजल्ट जारी होने से पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि परिणाम अब कभी भी जारी किए जा सकते हैं। हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड रिजल्ट से पहले टॉप करने वाले छात्रों की गहन जांच कर रहा है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके और मेरिट लिस्ट पूरी तरह पारदर्शी रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।