Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मार्च माह में जारी कर दिया जाएगा। विद्यार्थी biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रोल कोड व रोल नंबर डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड का रिजल्ट कब जारी होगा, इसको लेकर आधिकारिक तौर पर बोर्ड ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट (12वीं) और मैट्रिक (10वीं) के नतीजों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इंटर के टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन अंतिम पड़ाव पर है। मार्क्स कंपाइजेशन का काम हो चुका है। अब रिजल्ट अगले सप्ताह जारी हो सकता है। 10वीं के नतीजे मार्च के आखिरी सप्ताह में आने की पूरी संभावना है। बीते वर्ष 10वीं यानी मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च को आया था। पटना स्थित मुख्य कार्यालय में विशेषज्ञों की टीम टॉपर्स की कॉपियों की दोबारा जांच कर रही है और उनसे सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। एक बार यह प्रक्रिया पूरी होते ही, बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान करेंगे।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 FAQ (Bihar Board 10th Result FAQ )
प्रश्न: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में कब घोषित होगा?
उत्तर - रिजल्ट मार्च 2026 के आखिरी सप्ताह तक घोषित होने की उम्मीद है।
प्रश्न : मैं अपना रिजल्ट ऑनलाइन कैसे देख सकता हूं?
A: छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
प्रश्न : अगर मैं अपना रोल नंबर भूल जाऊं तो क्या करूं?
उत्तर: अपना एडमिट कार्ड देखें या अपने स्कूल से संपर्क करें।
प्रश्न : क्या ग्रेस मार्किंग का कोई प्रावधान है?
उत्तर : हां, BSEB के नियमों के अनुसार चंद अंक से फेल हो रहे छात्रों को ग्रेस अंक देकर पास किए जाने का नियम है।
प्रश्न : पास होने के लिए कम से कम कितने नंबर चाहिए?
उत्तर : हर विषय में 30% और कुल मिलाकर 30%।
प्रश्न : मैं रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कैसे कर सकता हूं?
उत्तर : आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं।
प्रश्न : स्कूल से कौन-कौन से दस्तावेज लेने चाहिए?
उत्तर : मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और पासिंग सर्टिफिकेट।
प्रश्न 8: अगर मेरे रिजल्ट में कोई गलत जानकारी हो तो क्या करू?
उत्तर : सुधार के लिए तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।
प्रश्न : कंपार्टमेंट परीक्षाएं कब होंगी?
उत्तर: संभावित रूप से मई 2026 में।
प्रश्न 11: क्या मैं सभी विषयों के लिए री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकता हूं?
उत्तर : नहीं, सिर्फ थ्योरी पेपर ही इसके लिए योग्य हैं।
मुजफ्फरपुर जिले से टॉपर संभव
ऐसे संकेत मिले हैं कि इस बार मुजफ्फरपुर जिले के स्कूलों से कुछ टॉपर हो सकते हैं। जिले के 10 प्लस टू स्कूलों और इंटर कॉलेजों से इस बार इंटर के टॉपर निकलेंगे। सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की टीम जिले में पहुंची और इन 10 स्कूल-कॉलेजों से कॉपियां ले गई। इंटर के 12 परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल की कॉपी बोर्ड की टीम यहां से लेकर गई है। मुशहरी और अजीजपुर स्कूल से सबसे अधिक कॉपी गई है। बोर्ड से भेजी सूची में दो इंटर कॉलेज और आठ सरकारी प्लस टू स्कूल हैं। बीएसईबी ने 25 मार्च तक इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य तय किया है। इंटर की कॉपी जांच का काम 10 मार्च को ही पूरा कर लिया गया है। इधर, मार्च के अंत तक मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
बिहार बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट कब आएगा?
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 20 मार्च से 25 मार्च के बीच घोषित होने के पूरे आसार हैं। विद्यार्थी biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रोल कोड व रोल नंबर डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2026
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2026
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2026
2026 में बिहार बोर्ड मैट्रिक 10th का रिजल्ट कब आएगा?
बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी करने के बाद मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 25 मार्च से 31 मार्च के बीच घोषित होने के पूरे आसार हैं। विद्यार्थी biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रोल कोड व रोल नंबर डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे।
कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ( Bihar Board Matric Inter Result 2026 , Bihar Board Inter Result 2026 )
स्टेप 1- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- मैट्रिक परीक्षार्थी मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपना रोल कोड व रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा।
स्टेप 4- इस डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।
बिहार बोर्ड रिजल्ट उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट के अलावा बिहार बोर्ड लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) पर भी चेक कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए प्रमुख वेबसाइट्स:
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
secondary.biharboardonline.com
पिछले साल कब आया था रिजल्ट
पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।
21 Mar 2026, 08:52:53 AM IST
Bihar Board result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए प्रमुख वेबसाइट्स
Bihar Board result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए प्रमुख वेबसाइट्स:
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
secondary.biharboardonline.com
21 Mar 2026, 08:37:55 AM IST
Bihar Board result 2026 Live: बिहार बोर्ड सबसे पहले जारी करता है रिजल्ट
Bihar Board result 2026 Live: आपको बता दें चाहे सीबीएसई हो या कोई और बोर्ड बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करता है। इस साल भी बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।
21 Mar 2026, 08:26:19 AM IST
Bihar Board result 2026 Live: तीन विषयों में फेल हो गए हों तो क्या ऑप्शन
मैट्रिक परीक्षा में इस साल ऐसे स्टूडेंट्स जो मातृभाषा (एमआईएल), द्वितीय भारतीय भाषा (एसआईएल) व अनिवार्य विषय - विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी या चॉइस वाले विषय में से अंग्रेजी को छोड़कर किसी एक विषय या दो विषयों या अंग्रेजी सहित तीन विषयों में फेल हो गए हों तो वे पास होने तक लगातार तीन मौके ले सकते हैं।
21 Mar 2026, 08:19:45 AM IST
Bihar Board result 2026: बोर्ड के चैयरमेन आनंद किशोर करेंगे रिजल्ट की तारीख की घोषणा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे कब जारी करेगा, इसको लेकर अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बोर्ड के चैयरमेन ही रिजल्ट की तारीख की घोषणा करेेंगे, लेकिन अभी तक ऐसी जानकारी सामने नहीं आईहै।
20 Mar 2026, 10:36:54 PM IST
Bihar Board Result 2026 Live : 28 लाख छात्रों को है बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार
Bihar Board Result 2026 Live : इस साल बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में कुल मिलाकर 28 लाख से ज्यादा छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में करीब 12.92 लाख और मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच हुईं, जबकि 10वीं के इम्तिहान 17 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक राज्य भर के 1762 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए थे।
20 Mar 2026, 10:15:22 PM IST
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कब तक आएगा
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट अब अंतिम चरण में हैं। 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि बोर्ड किसी भी समय नतीजों की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। ताजा अपडेट के अनुसार, टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और परिणाम मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह में आने की पूरी संभावना है।
20 Mar 2026, 09:50:06 PM IST
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट पिछले साल कब घोषित हुआ था
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड ने बीते वर्ष भी इतिहास रचते हुए देश के अन्य बोर्डों से पहले रिजल्ट जारी किया था। वर्ष 2025 में इंटर और मैट्रिक के परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित किए गए थे।
BSEB 12th Result 2025
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे जारी किया गया था।
BSEB 10th Result 2025
वहीं बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को दोपहर 12:00 बजे घोषित किया गया था।
20 Mar 2026, 08:35:56 PM IST
BSEB Bihar Board Result 2026 Live : कहां और कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
BSEB Bihar Board Result 2026 Live :बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट इस माह जारी कर दिया जाएगा। बीएसईबी इंटर का रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च के बीच घोषित होने के आसार है। वहीं मैट्रिक का रिजल्ट 27 मार्च से 31 मार्च के बीच आ सकता है।
कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ( Bihar Board Matric Inter Result 2026 )
स्टेप 1- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- मैट्रिक परीक्षार्थी मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपना रोल कोड व रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा।
स्टेप 4- इस डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।
20 Mar 2026, 06:47:41 PM IST
Bihar Board Result 2026 LIVE : मैट्रिक से पहले आएगा इंटरमीडिएट का रिजल्ट
Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड 2026 रिजल्ट में सबसे पहले बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट क्लास का परिणाम आएगा। इस परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक किया गया था जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक चली थी। रोल नंबर व रोल कोड डालकर नतीजे देख सकेंगे।
20 Mar 2026, 06:26:02 PM IST
Bihar Board Result 2026 Live : 28 लाख छात्रों को है बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार
Bihar Board Result 2026 Live : इस साल बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में कुल मिलाकर 28 लाख से ज्यादा छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में करीब 12.92 लाख और मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच हुईं, जबकि 10वीं के इम्तिहान 17 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक राज्य भर के 1762 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए थे।
20 Mar 2026, 05:36:01 PM IST
Bihar Board Result 2026 LIVE : मैट्रिक से पहले आएगा इंटरमीडिएट का रिजल्ट
Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड 2026 रिजल्ट में सबसे पहले बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट क्लास का परिणाम आएगा। इस परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक किया गया था जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक चली थी। रोल नंबर व रोल कोड डालकर नतीजे देख सकेंगे।
20 Mar 2026, 05:27:40 PM IST
Bihar Board 12th Result 2026 LIVE : कैसे चेक करें अपना स्कोर कार्ड?
Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: नतीजे जारी होते ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक आना लाजमी है। ऐसे में आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड पहले से ही लिखकर तैयार रखना चाहिए। रिजल्ट चेक करने का तरीका बेहद आसान है:
1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Bihar Board 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
4. जन्म तिथि दर्ज करें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
5. आपका डिजिटल स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकालकर रख लें।
20 Mar 2026, 04:56:57 PM IST
Bihar Board 12th Result 2026 Live: थ्योरी और प्रैक्टिकल में अलग-अलग पास होना जरूरी
Bihar Board 12th Result 2026 Live: साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल में अलग-अलग पास होना होगा। 70 नंबर की थ्योरी में न्यूनतम 21 अंक (30%) और 30 नंबर के प्रैक्टिकल में कम से कम 12 अंक लाना अनिवार्य है, वरना उस विषय में फेल माना जाएगा।
20 Mar 2026, 04:54:14 PM IST
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड करेगा टॉपर्स पर ईनामों की बरसात
पिछले साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को 1 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और दूसरे ईनाम दिए थे। इस साल भी बिहार बोर्ड टॉपर्स पर ईनामों की बरसाल करेगा। फर्स्ट रैंक हासिल करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप दिया जाएगा।
20 Mar 2026, 04:51:22 PM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: कंपार्टमेंट परीक्षा से मिलेगा एक और मौका
RBSE 10th Result 2026 Live: अगर कोई छात्र किसी विषय में न्यूनतम अंक (33%) हासिल करने में विफल रहता है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों को बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा जाएगा। इन छात्रों को बाद में सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर पास होने का मौका दिया जाएगा।
20 Mar 2026, 04:49:01 PM IST
Bihar Board 12th Result 2026 Live: मार्च के आखिरी हफ्ते में आ सकते हैं नतीजे
Bihar Board 12th Result 2026 Live: पिछले कुछ सालों के शानदार ट्रेंड को देखें तो बोर्ड मार्च के तीसरे या चौथे हफ्ते में रिजल्ट जारी करता आया है (2025 में 25 मार्च, 2024 में 23 मार्च)। शिक्षा जगत के जानकारों का मानना है कि इस साल भी मार्च के आखिरी हफ्ते में नतीजे घोषित हो सकते हैं।
20 Mar 2026, 04:17:51 PM IST
Bihar board result 2026 Live: कब तक जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने वाला है, लेकिन अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बिहार के चैयरमैन आनंद किशोर रिजल्ट की तारीख जल्द जारी करेंगे। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बिहार दिवस के बाद ही जारी किया जाएगा।
20 Mar 2026, 04:00:53 PM IST
Bihar Board 12th Result 2026 Live: जल्द खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार
Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड एक बार फिर पूरे देश में सबसे पहले नतीजे जारी कर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। बीएसईबी 12वीं के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। उम्मीद है कि किसी भी वक्त आधिकारिक तारीखों का ऐलान हो सकता है।
20 Mar 2026, 02:27:31 PM IST
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 FAQ
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 FAQ (Bihar Board 10th Result FAQ )
प्रश्न: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में कब घोषित होगा?
उत्तर - रिजल्ट मार्च 2026 के आखिरी सप्ताह तक घोषित होने की उम्मीद है।
प्रश्न : मैं अपना रिजल्ट ऑनलाइन कैसे देख सकता हूं?
A: छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
प्रश्न : अगर मैं अपना रोल नंबर भूल जाऊं तो क्या करूं?
उत्तर: अपना एडमिट कार्ड देखें या अपने स्कूल से संपर्क करें।
प्रश्न : क्या ग्रेस मार्किंग का कोई प्रावधान है?
उत्तर : हां, BSEB के नियमों के अनुसार चंद अंक से फेल हो रहे छात्रों को ग्रेस अंक देकर पास किए जाने का नियम है।
प्रश्न : पास होने के लिए कम से कम कितने नंबर चाहिए?
उत्तर : हर विषय में 30% और कुल मिलाकर 30%।
प्रश्न : मैं रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कैसे कर सकता हूं?
उत्तर : आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं।
20 Mar 2026, 02:20:31 PM IST
Bihar Board Result 2026 Live: BSEB बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा
Bihar Board Result 2026 Live: बीएसईबी ने 25 मार्च 2026 तक इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य तय किया है। इंटर की कॉपी जांच का काम 10 मार्च को ही पूरा कर लिया गया है। इधर, मार्च के अंत तक मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है
20 Mar 2026, 02:07:11 PM IST
Bihar Board Result 2026 Live : बिहार बोर्ड टॉपरों को लैपटॉप भी मिलेगा
Bihar Board Result 2026 Live : बिहार बोर्ड की ओर से टॉपरों को लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। लैपटॉप देने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चे तकनीकी रूप से भी खुद को सुदृढ़ करें और ऑनलाइन संसाधनों से भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
20 Mar 2026, 01:49:58 PM IST
Bihar Board Result 2026 Live : बिहार बोर्ड टॉपरों का क्या इनाम मिलेगा
Bihar Board Result 2026 Live : बिहार बोर्ड इंटर मैट्रिक में फर्स्ट रैंक पाने वाले छात्र को 2 लाख रुपये नकद मिलेंगे। साथ ही एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर भी दिया जाएगा। दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों के लिए भी इनाम बढ़ाया गया है। सेकेंड रैंक वाले को 1.5 लाख रुपये, लैपटॉप और ई-बुक रीडर मिलेगा। वहीं थर्ड रैंक पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये, लैपटॉप और ई-बुक रीडर दिया जाएगा। चौथे से दसवें स्थान तक आने वाले सभी छात्रों को 20 हजार रुपये और एक लैपटॉप मिलेगा। यानी टॉप 10 में आने वाले हर छात्र को सम्मान और इनाम जरूर मिलेगा।
20 Mar 2026, 01:28:12 PM IST
Bihar Board Result 2026 Live : 28 लाख छात्रों को है बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार
Bihar Board Result 2026 Live : इस साल बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में कुल मिलाकर 28 लाख से ज्यादा छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में करीब 12.92 लाख और मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच हुईं, जबकि 10वीं के इम्तिहान 17 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक राज्य भर के 1762 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए थे।
20 Mar 2026, 12:50:11 PM IST
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड टॉपर्स इंटरव्यू में क्या होता है
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड टॉपर्स इंटरव्यू व वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान, चुने गए उम्मीदवारों को बोर्ड कार्यालय बुलाया जाता है, जहां अधिकारी छात्रों का विषय-संबंधी साक्षात्कार लेते हैं। हैंड राइटिंग का उत्तर पुस्तिकाओं से मिलान करते हैं। अंकों और मूल्यांकन के रिकॉर्ड की क्रॉस-चेकिंग करते हैं
20 Mar 2026, 12:37:08 PM IST
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट की डेट पर क्या है अपडेट
बिहार बोर्ड 12वीं इंटर के टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन अंतिम पड़ाव पर है। मार्क्स कंपाइजेशन का काम कम्प्लीट हो चुका है। अब रिजल्ट अगले सप्ताह जारी होने की संभावना है। 10वीं के नतीजे मार्च अंत में आ सकते हैं।
20 Mar 2026, 12:20:10 PM IST
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट लिस्ट
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट लिस्ट
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
secondary.biharboardonline.com
20 Mar 2026, 11:34:53 AM IST
Bihar Board Result 2026 Live : लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड रिजल्ट
Bihar Board Result 2026 Live : लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड रिजल्ट
बिहार बोर्ड रिजल्ट उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट के अलावा बिहार बोर्ड लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) पर भी चेक कर सकेंगे।
BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026 : मोबाइल पर रिजल्ट जारी होने का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले livehindustan.com/career/results/bihar-board-result पर जाएं।
- 10वीं वाले बिहार बोर्ड मैट्रिक पर जाएं। और 12वीं वाले अपनी स्ट्रीम के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, कक्षा व शहर की डिटेल डालें।
- डिक्लेयरेशन बॉक्स को चेक करे। सब्मिट करें। आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। अब रिजल्ट जारी होते ही आपके मोबाइल नंबर SMS आएगा जिसमें रिजल्ट पेज का डायरेक्ट लिंक दिया गया होगा।
20 Mar 2026, 11:08:15 AM IST
BSEB Bihar Board Result 2026 Live : कहां और कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
BSEB Bihar Board Result 2026 Live :बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट इस माह जारी कर दिया जाएगा। बीएसईबी इंटर का रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च के बीच घोषित होने के आसार है। वहीं मैट्रिक का रिजल्ट 27 मार्च से 31 मार्च के बीच आ सकता है।
कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ( Bihar Board Matric Inter Result 2026 )
स्टेप 1- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- मैट्रिक परीक्षार्थी मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपना रोल कोड व रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा।
स्टेप 4- इस डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।
20 Mar 2026, 10:38:23 AM IST
Bihar Board 12th Result 2026 LIVE : पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में किसने किया था टॉप
Bihar Board 12th Result 2026 LIVE : पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8 फीसदी) प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम में टॉप किया था। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट आर्ट्स स्ट्रीम में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब साह ने 473 - 473 अंक (94.6 फीसदी) अंक हासिल कर टॉप किया था। बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स स्ट्रीम में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95.1 फीसदी) हासिल कर टॉप किया था।
20 Mar 2026, 10:21:05 AM IST
Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन कितनी शिफ्टों में किया गया था
Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक था। वहीं, दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया गया था।
20 Mar 2026, 09:59:21 AM IST
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक में पिछले 5 सालों में कितने बच्चे हुए पास
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक में पिछले 5 सालों में कितने बच्चे हुए पास
2021- 79.88 प्रतिशत
2022- 78.17 प्रतिशत
2023- 81.04 प्रतिशत
2024- 82.91 प्रतिशत
2025- 82.11 प्रतिशत
20 Mar 2026, 09:15:20 AM IST
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे और कहां देखें
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे और कहां देखें
छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप-1- सबसे पहले छात्र अपने BSEB आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप-2- होमपेज पर 'Bihar Board Intermediate Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3- अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहां छात्र अपना रोल कोड (Roll Code), रोल नंबर (Roll Number) डालकर View Result पर क्लिक करें।
स्टेप-4- कुछ ही देर में स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट आ जाएगी।
स्टेप-5- इसमें अपने बिषयवार अंको को देखें और मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड करके प्रिंट करें।
20 Mar 2026, 09:14:57 AM IST
Bihar Board Result 2026 LIVE : मैट्रिक से पहले आएगा इंटरमीडिएट का रिजल्ट
Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड 2026 रिजल्ट में सबसे पहले बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट क्लास का परिणाम आएगा। इस परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक किया गया था जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक चली थी। रोल नंबर व रोल कोड डालकर नतीजे देख सकेंगे।
20 Mar 2026, 09:14:57 AM IST
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया अंतिम पड़ाव पर
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर के टॉपरों के इंटरव्यू व वेरिफिकेशन प्रक्रिया समापन की ओर है। जल्द ही ये खत्म हो जाएगी। मार्क्स कंपाइलेशन हो चुका है। टॉपर वेरिफिकेशन का मकसद यह सुनिश्चित करना होता है कि परिणाम में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता न हो। टॉपर वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाता है।
20 Mar 2026, 09:14:57 AM IST
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे देखें
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे देखें?
छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप-1- सबसे पहले छात्र अपने BSEB आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप-2- होमपेज पर 'Bihar Board Intermediate Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3- अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहां छात्र अपना रोल कोड (Roll Code), रोल नंबर (Roll Number) डालकर View Result पर क्लिक करें।
स्टेप-4- कुछ ही देर में स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट आ जाएगी।
स्टेप-5- इसमें अपने बिषयवार अंको को देखें और मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड करके प्रिंट करें।
20 Mar 2026, 09:14:57 AM IST
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट पिछले साल कब घोषित हुआ था
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड ने बीते वर्ष भी इतिहास रचते हुए देश के अन्य बोर्डों से पहले रिजल्ट जारी किया था। वर्ष 2025 में इंटर और मैट्रिक के परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित किए गए थे।
BSEB 12th Result 2025
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे जारी किया गया था।
BSEB 10th Result 2025
वहीं बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को दोपहर 12:00 बजे घोषित किया गया था।
20 Mar 2026, 09:14:57 AM IST
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कब तक आएगा
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट अब अंतिम चरण में हैं। 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि बोर्ड किसी भी समय नतीजों की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। ताजा अपडेट के अनुसार, टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और परिणाम मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह में आने की पूरी संभावना है।
20 Mar 2026, 09:14:57 AM IST
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए प्रमुख वेबसाइट्स
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए प्रमुख वेबसाइट्स:
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
secondary.biharboardonline.com