BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: शुरू हुई बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा, केंद्रों पर जांच के चौकस इंतजाम bihar board inter exam 2026 live updates 13 lakh students 1762 centres patna model centres security rules - career news
More
Hindi NewsकरियरBSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: शुरू हुई बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा, केंद्रों पर जांच के चौकस इंतजाम

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: शुरू हुई बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा, केंद्रों पर जांच के चौकस इंतजाम

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: आज से बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा शुरू है। इस परीक्षा में 13.17 लाख छात्र शामिल होंगे जिनके लिए 1762 केंद्र बनाए गए हैं।

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: शुरू हुई बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा, केंद्रों पर जांच के चौकस इंतजाम

bihar board inter exam 2026 live updates 13 lakh students 1762 centres patna model centres security rules

Himanshu Tiwari| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 02 Feb 2026 12:32 PM
हमें फॉलो करें

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: बिहार में आज सुबह से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा की शुरुआत हो चुकी है। राज्यभर में लाखों छात्र आज अपने भविष्य की सबसे अहम परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर परीक्षा दे रहे हैं। इससे पहले सड़कों पर स्कूल ड्रेस में छात्रों की भीड़, हाथ में एडमिट कार्ड और चेहरे पर हल्की घबराहट के साथ बड़ा सपना यही नजारा आज सुबह पूरे बिहार में देखने को मिला।

इस साल Bihar School Examination Board यानी बिहार बोर्ड द्वारा इंटर परीक्षा राज्य के कुल 1762 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस दौरान कुल 13 लाख 17 हजार 846 परीक्षार्थी अलग अलग विषयों में शामिल होंगे। राजधानी पटना में इस बार 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 73,963 छात्र छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। खास बात यह है कि जिले में चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सिर्फ छात्राओं को ही परीक्षा देने की अनुमति दी गई है। इन केंद्रों पर महिला पुलिस, महिला निरीक्षक और अलग सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आज की बिहार बोर्ड की परीक्षा की पल पल की जानकारी के लिए बने रहे लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

2 Feb 2026, 12:32:07 PM IST

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: मुजफ्फरपुर में 81 केंद्रों पर परीक्षा

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: जिले में 81 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा सोमवार को शुरू हुई । पहली पाली में बायोलॉजी और फिलॉसफी की परीक्षा में परीक्षार्थी शामिल हुए। 9:00 बजे के बाद आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। कई केंद्र पर परीक्षार्थी 9:00 के बाद पहुंचाते रहे। बोर्ड के सख्त निर्देश के तहत परीक्षार्थियों का जूता मोजा केंद्र पर खुलवाया गया। इसके बाद ही प्रवेश दिया गया। आधा दर्जन परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की फोटो में गड़बड़ी थी। इसकी सूचना बिहार बोर्ड को दी गई। तत्काल फोटो आईडी पर परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया और परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड में भी परीक्षा ऐप के माध्यम से सुधार करवाया गया।

2 Feb 2026, 11:54:19 AM IST

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: किशनगंज के बीस केन्द्रों में आज से शुरू हो गई इंटरमीडिएट की परीक्षा

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है।कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी परीक्षा संचालन को लेकर एसडीएस अनिकेत कुमार, एसडीपीओ गौतम कुमार सोमवार को परीक्षा के पहले दिन केंद्रों का जायजा ले रहे थे।परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है।परीक्षा जिला मुख्यालय के बीस केन्द्रों में चल रही है।परीक्षा में कुल 12,921 परीक्षार्थी शामिल हुए है।डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।केंद्रों पर प्रवेश के समय एडमिट कार्ड और फोटोयुक्त पहचान पत्र जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश करने दिया जा रहा है।पहली पाली की परीक्षा में परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले द्वार बंद हो गया था। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जा रहा था।

2 Feb 2026, 11:51:43 AM IST

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: पूर्णिया के 59 केंद्रों पर आज से इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू, 29,841 परीक्षार्थी होंगे शामिल

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: पूर्णिया में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के सैद्धांतिक विषयों की शुरुआत आज 2 फरवरी से हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। जिले में कुल 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 29,841 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और परीक्षा भवन के आगे-पीछे के परिसर की वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पहली पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी सुबह 9 बजे तक और दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी गई है, इसके बाद किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जाएगा।

2 Feb 2026, 09:50:17 AM IST

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: 12वीं की परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 आज से शुरू हो गई है। जिसमें राज्य भर के लाखों छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच व्यवस्था लागू की गई है। छात्रों की एंट्री से पहले दो स्तरों पर तलाशी ली जा रही है और परीक्षा हॉल में मोबाइल या किसी भी प्रतिबंधित सामग्री पर पूरी तरह रोक है। बोर्ड प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं छात्रों से समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

2 Feb 2026, 08:33:56 AM IST

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: छात्रों को समय से पहले पहुंचने की सलाह

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं। परीक्षा से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। तय समय के बाद किसी भी छात्र को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, चाहे उसके पास एडमिट कार्ड ही क्यों न हो।

2 Feb 2026, 07:16:22 AM IST

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: छात्रों के लिए बोर्ड का क्या है निर्देश

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: बोर्ड ने साफ निर्देश जारी किया है कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई छात्र इन चीजों के साथ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सीधे नकल का मामला दर्ज किया जाएगा और उसे परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।

2 Feb 2026, 06:47:56 AM IST

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई सख्त

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा सख्त कर दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की दो बार जांच यानी टू लेवल स्क्रीनिंग होगी। हर हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पूरे केंद्र की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। इसके अलावा हर 25 छात्रों पर एक इनविजिलेटर की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके।

2 Feb 2026, 06:37:41 AM IST

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: दो पालियों में आयोजित की जा रही परीक्षा

BSEB Bihar Board Inter Exam 2026 LIVE: परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी, जिसके लिए छात्रों को सुबह 8:30 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी और इसके लिए प्रवेश दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। हर पाली में छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय, यानी कूल ऑफ टाइम भी दिया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।