Bihar Board 10th Result 2026: bihar board matric toppers receive cash prizes of up to 2 lakh laptops scholarships Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपरों पर होगी इनामों की बौछार, जानें किसे मिलेगा कितना पैसा, Career Hindi News - Hindustan
More

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपरों पर होगी इनामों की बौछार, जानें किसे मिलेगा कितना पैसा

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार सरकार और शिक्षा विभाग ने टॉपरों को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है। बिहार बोर्ड 10वीं टॉपरों को 12वीं तक 2000 रुपये प्रतिमाह के राशि प्रदान की जाएगी।

Sat, 28 March 2026 03:04 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपरों पर होगी इनामों की बौछार, जानें किसे मिलेगा कितना पैसा

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के मैट्रिक (10वीं) के करीब 16 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड बहुत जल्द ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। कॉपियों के मूल्यांकन और टॉपर्स के फिजिकल वेरिफिकेशन का काम अंतिम चरण में है। इस साल का रिजल्ट न केवल छात्रों के करियर के लिए अहम है, बल्कि टॉप 10 में जगह बनाने वाले मेधावी छात्रों के लिए यह 'लॉटरी' जैसा साबित होने वाला है।

बिहार बोर्ड देश का पहला ऐसा बोर्ड बन गया है जो न केवल सबसे पहले रिजल्ट जारी करता है, बल्कि अपने टॉपरों को इतनी भारी-भरकम राशि और आधुनिक गैजेट्स से भी नवाजता है। आइए जानते हैं कि इस बार मैट्रिक टॉपरों को क्या-क्या मिलने वाला है।

रैंक 1 से 10 तक के लिए इनामों की लिस्ट

बिहार सरकार और शिक्षा विभाग ने टॉपरों को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है-

प्रथम स्थान (रैंक 1): बिहार में टॉप करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। इसके साथ ही एक चमचमाता लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर भी भेंट किया जाएगा।

द्वितीय स्थान (रैंक 2): दूसरे स्थान पर रहने वाले परीक्षार्थी को 1.5 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार में मिलेगा।

तृतीय स्थान (रैंक 3): तीसरे स्थान के लिए 1 लाख रुपये की राशि तय की गई है। साथ ही इन्हें भी लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा।

चौथी से दसवीं रैंक: जो छात्र टॉप 10 की सूची में चौथे से दसवें स्थान के बीच रहेंगे, उन्हें 20,000 रुपये से 30,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि और एक लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।

10वीं टॉपरों को स्कॉलरशिप का लाभ भी मिलेगा

1. बिहार बोर्ड 10वीं टॉपरों को 12वीं तक 2000 रुपये प्रतिमाह के राशि प्रदान की जाएगी।

2. बिहार बोर्ड 12वीं टॉपरों को 2500 रुपये प्रतिमाह राशि ग्रेजुएशन की पढ़ाई तक दी जाएगी ।

क्यों खास है यह पुरस्कार?

बोर्ड का उद्देश्य केवल आर्थिक मदद करना नहीं है, बल्कि छात्रों को तकनीक से जोड़ना भी है। लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर देने के पीछे सोच यह है कि छात्र आगे की पढ़ाई डिजिटल माध्यमों से बेहतर तरीके से कर सकें। विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों के छात्रों के लिए ये गैजेट्स उनके करियर की दिशा बदल देते हैं।

रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका

रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होता है। छात्र अपना परिणाम इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं:

biharboardonline.bihar.gov.in

results.biharboardonline.com

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live : जारी होने वाला है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां मिलेगा मार्कशीट Link
ये भी पढ़ें:10वीं के बाद करें ये टॉप 5 शॉर्ट टर्म कोर्सेज, लाखों में होगी सैलरी
ये भी पढ़ें:क्या है ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी, जिसकी मदद से फटाफट रिजल्ट दे रहा बिहार बोर्ड

कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर "Bihar Board Matric Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।

स्टेप 4 - 'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

स्टेप 5 - भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी https://www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result भी परिणाम चेक सकेंगे।

बदल रहा है बिहार बोर्ड

पिछले कुछ वर्षों में आनंद किशोर (अध्यक्ष, BSEB) के नेतृत्व में बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में कड़े सुधार किए हैं। बारकोडेड कॉपियों और कंप्यूटराइज्ड मूल्यांकन के कारण अब रिजल्ट में गड़बड़ी की गुंजाइश खत्म हो गई है। यही कारण है कि अब बिहार के सरकारी स्कूलों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बाजी मार रहे हैं।

इस बार भी उम्मीद है कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय जैसे संस्थानों के साथ-साथ जिला स्तर के स्कूलों के बच्चे भी टॉपर्स लिस्ट में अपनी जगह बनाएंगे। तो अपनी धड़कनों को थाम कर रखिए, क्योंकि बिहार के नए सितारों का ऐलान बस जल्द ही होने वाला है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।