bhopal school holiday odisha summer vacation 2026 heatwave impact students safety india भयंकर गर्मी का अटैक, भोपाल में 30 अप्रैल तक स्कूल बंद, ओडिशा में समय से पहले छुट्टियां, यूपी-बिहार का क्या हाल, Career Hindi News - Hindustan
More

भयंकर गर्मी का अटैक, भोपाल में 30 अप्रैल तक स्कूल बंद, ओडिशा में समय से पहले छुट्टियां, यूपी-बिहार का क्या हाल

देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच भोपाल में 8वीं तक स्कूल 30 अप्रैल तक बंद, वहीं ओडिशा में 27 अप्रैल से समर वेकेशन घोषित कर दिया गया है।

Sun, 26 April 2026 02:01 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
भयंकर गर्मी का अटैक, भोपाल में 30 अप्रैल तक स्कूल बंद, ओडिशा में समय से पहले छुट्टियां, यूपी-बिहार का क्या हाल

इस बार गर्मी ने अप्रैल में ही अपने तेवर दिखा दिए हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई राज्यों को स्कूलों का टाइम बदलना पड़ा है, तो कहीं सीधे छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। बच्चों की सेहत को देखते हुए प्रशासन अब पहले से ज्यादा सतर्क नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और ओडिशा जैसे राज्यों ने हालात को समझते हुए बड़े फैसले लिए हैं, ताकि छोटे बच्चों को लू और तेज धूप से बचाया जा सके।

भोपाल में 8वीं तक स्कूल बंद

भोपाल जिला प्रशासन ने साफ आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए 30 अप्रैल 2026 तक छुट्टी रहेगी। यह फैसला जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से जारी हुआ है और इसे कलेक्टर की मंजूरी भी मिल चुकी है। खास बात यह है कि यह आदेश सिर्फ सरकारी स्कूलों पर ही नहीं, बल्कि प्राइवेट, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों पर भी लागू होगा। हालांकि छात्रों के लिए छुट्टी रहेगी, लेकिन शिक्षकों को रोजाना अपने तय समय पर स्कूल आना होगा।

ओडिशा में समय से पहले समर वेकेशन

वहीं ओडिशा सरकार ने भी गर्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने घोषणा की है कि राज्य के सभी स्कूलों में 27 अप्रैल 2026 से ही गर्मी की छुट्टियां शुरू कर दी जाएंगी। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि राज्य के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका है और 40 डिग्री से ऊपर का तापमान कई शहरों में रिकॉर्ड किया गया है। सरकार ने पहले स्कूलों का समय बदलकर सुबह कर दिया था, लेकिन हालात बिगड़ते देख अब पूरी छुट्टी का फैसला लेना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET UG 2026 एडमिट कार्ड आज नहीं आ रहा, NTA ने बताई नई तारीख
ये भी पढ़ें:SSC GD कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 हुए जारी, डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट
ये भी पढ़ें:5 लाख छात्र, CUET PG 2026 रिजल्ट के बाद एडमिशन रेस, जानें काउंसलिंग प्रक्रिया

कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी लगाया गया है, जिससे साफ है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। इसी खतरे को देखते हुए सरकार नहीं चाहती कि बच्चे तेज धूप में स्कूल आने-जाने का जोखिम उठाएं।

दूसरे राज्यों में बदले स्कूल टाइम

सिर्फ भोपाल और ओडिशा ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों ने भी अपने-अपने स्तर पर कदम उठाए हैं। इन राज्यों में स्कूलों का समय सुबह जल्दी कर दिया गया है ताकि बच्चे दोपहर की तेज धूप से पहले घर पहुंच जाएं। उदाहरण के तौर पर, लखनऊ और पटना जैसे शहरों में छोटे बच्चों की कक्षाएं दोपहर 12:30 बजे तक खत्म कर दी जा रही हैं।

बच्चों की सेहत सबसे बड़ी चिंता

डॉक्टरों का भी मानना है कि छोटे बच्चों पर लू का असर जल्दी होता है। ज्यादा देर धूप में रहने से डिहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसी वजह से प्रशासन और सरकारें लगातार फैसले ले रही हैं, ताकि बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके और पढ़ाई पर भी ज्यादा असर न पड़े।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।