BEd : Do 4 year BEd ITEP course from IIT and NIT 12th pass can apply ncet 10 February BEd : आईआईटी और एनआईटी से करें 4 साल का बीएड ITEP कोर्स, 12वीं पास 10 मार्च तक करें आवेदन, Career Hindi News - Hindustan
More

BEd : आईआईटी और एनआईटी से करें 4 साल का बीएड ITEP कोर्स, 12वीं पास 10 मार्च तक करें आवेदन

देशभर से चयनित केंद्रीय विवि, राज्य विवि, डायट, आईआईटी, एनआईटी में पहली बार प्रस्तावित शिक्षक शिक्षा के इन चार वर्षीय इंटीग्रेटिड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा।

Fri, 20 Feb 2026 11:35 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ, प्रवीण दीक्षित
share
BEd : आईआईटी और एनआईटी से करें 4 साल का बीएड ITEP कोर्स, 12वीं पास 10 मार्च तक करें आवेदन

तकनीकी शिक्षा में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार आईआईटी-एनआईटी से सत्र 2026-27 से इंटर के बाद छात्र स्नातक-बीएड की संयुक्त डिग्री में प्रवेश पा सकेंगे। देशभर से चयनित केंद्रीय विवि, राज्य विवि, डायट, आईआईटी, एनआईटी में पहली बार प्रस्तावित शिक्षक शिक्षा के इन चार वर्षीय इंटीग्रेटिड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) बीए-बीएड एवं बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) कराएगा। उक्त पाठ्यक्रमों में टेस्ट के लिए छात्र 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 17 अप्रैल को विभिन्न पालियों में ऑनलाइन होगी। परीक्षा असम, बंगाली, अंग्रेजी, हिन्दी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, उडिया, तमिल, तेलुगु एवं उर्दू सहित 13 भाषाओं में होगी।

यहां चलेंगे ये कोर्स

आईआईटी खड़गपुर, पं.बंगाल, एनआईटी त्रिपुरा, एनआईटी केरल, एनआईटी तेलांगना, एनआईटी पुडुचेरी, आईआईटी भुवनेश्वर, आईआईटी रोपड़, आईआईटी जोधपुर, एनआईटी तमिलनाडु, आईआईटी धनबाद, एनआईटी कोझीकोड, एनआईटी केलीकट केरल शामिल हैं।

चार भागों में होगा एनसीईटी का पेपर

एनटीए के अनुसार एनसीईटी का पेपर में चार भागों में होगा। भाग एक में 38 विभिन्न भाषाएं हैं। इनमें से छात्रों को कोई दो भाषा चुननी होंगी। प्रत्येक भाषा के पेपर में 23 प्रश्न होंगे जिसमें से 20 का जवाब देने होंगे। भाग दो में डोमेन केंद्रित विषय होंगे। इसमें 26 डोमेन केंद्रित विषय रखे गए हैं। इसमें से छात्रों को कोई भी तीन विषय चुनने होंगे। प्रत्येक डोमेन विषय में 28 सवालों में से 25 के जवाब देने होंगे। भाग तीन जनरल टेस्ट का और सबके लिए अनिवार्य होगा। इसमें 28 प्रश्न होंगे और 25 के जवाब देने होंगे। भाग चार टीचिंग एप्टीट्यूड का होगा जो सबके लिए अनिवार्य रहेगा। इसमें 23 प्रश्नों में से 20 के उत्तर देने होंगे। कुल मिलाकर एनसीईटी में 181 सवालों में से 160 प्रश्नों के उत्तर छात्रों को देने होंगे। परीक्षा तीन घंटे की होगी।

देशभर के 170, यूपी के 13 शहरों में पेपर

उक्त परीक्षा देश के 170 और उत्तर प्रदेश के 13 शहरों में होगी। यूपी में आगरा, प्रयागराज, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, नोएडा, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, गाजीपुर में ही परीक्षा होगी।

पेपर देने की कोई अधिकतम उम्र नहीं

एनसीईटी में शामिल होने के लिए अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं होगी। न्यूनतम अर्हता में छात्र का 12 वीं में उत्तीर्ण होना या 2026 में इसमें शामिल होना जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय BA BEd कोर्स शुरू, दाखिले की प्रवेश परीक्षा
ये भी पढ़ें:IGNOU BEd एडमिशन 2026 शुरू, 27 फरवरी तक मौका; घर बैठे ऐसे भरें फॉर्म
ये भी पढ़ें:शिक्षक बनने के लिए करें 4 वर्षीय ITEP कोर्स, एंट्रेंस NCET के आवेदन शुरू

223 विवि में चलेगा यह कोर्स, सीटें 16950

एनटीए के अनुसार अभी तक 223 विश्वविद्यालयों को इंटीग्रेटिड बीएड चलाने की स्वीकृति मिली है। एनआईटी, आईआईटी, डायट सहित कुछ निजी संस्थानों की संख्या 339 है जहां यह कोर्स चलेंगे। आवेदन के वक्त तक देशभर में 16 हजार 950 सीटों पर बीए-बीएड एवं बीएससी-बीएड में प्रवेश हो सकेंगे। संस्थान एवं सीटों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे जबकि गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।